Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»नेपाल में तबाही के बीच भारत का मदद का हाथ, आज भेजेगा 35 टन राहत सामग्री
    देश

    नेपाल में तबाही के बीच भारत का मदद का हाथ, आज भेजेगा 35 टन राहत सामग्री

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नेपाल में तबाही के बीच भारत का मदद का हाथ, आज भेजेगा 35 टन राहत सामग्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    नेपाल में तिब्बत सीमा के पास आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद भारत ने राहत और बचाव के लिए मदद तेज कर दी है. भारत अब गुरुवार सुबह दिल्ली के हिंडन एयरबेस से C-17 सैन्य परिवहन विमान के जरिए 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री नेपाल भेजने जा रहा है. विमान के सुबह करीब 9 बजे रवाना होने की उम्मीद है. यह राहत अभियान भारत की तरफ से भेजी जा रही अतिरिक्त मानवीय सहायता का हिस्सा है। 

    भारत ने बुधवार रात राहत सामग्री की पहली खेप नेपाल भेजी थी. भारतीय वायुसेना के C-130J विमान से करीब 10 टन मानवीय सहायता और जरूरी मेडिकल सामान काठमांडू पहुंचाया गया. इसमें अस्थायी आश्रय, कंबल, हाइजीन किट, सोलर लैंप और दवाइयां शामिल थीं। 

    नेपाल में आई फ्लैश फ्लड से अब तक कम से कम 163 लोगों की मौत की खबर है, जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं. बाढ़ ने नेपाल-तिब्बत सीमा से जुड़े इलाकों में भारी तबाही मचाई है.नकई जगह सड़क, पुल और दूसरी बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हुई हैं। 

    पीएम मोदी ने नेपाली पीएम से की बात
    राहत सामग्री भेजने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से फोन पर बात की थी. पीएम मोदी ने नेपाल के लोगों के प्रति एकजुटता जताते हुए हर संभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि भारत की टीमें नेपाल में राहत और बचाव प्रयासों के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ करीबी समन्वय कर रही हैं। 

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बताया कि भारत ने नेपाल के लिए 10 टन HADR यानी मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री के साथ जरूरी दवाइयां भेजी हैं। 

    आगे भी जारी रहेगा राहत अभियान
    भारतीय वायुसेना ने बताया कि C-17 और C-130 विमानों के जरिए आगे भी राहत सामग्री भेजी जाएगी. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टरों को रेस्क्यू और इवैक्यूएशन ऑपरेशन के लिए तैयार रखा गया है। 

    नेपाल में भारतीय दूतावास भी राहत प्रयासों में सहयोग कर रहा है. बुधवार को भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री खड्का राज पौडेल को 10 टन मानवीय सहायता सामग्री सौंपी. भारत ने स्पष्ट किया है कि इस मुश्किल वक्त में वह नेपाल के साथ खड़ा है और राहत एवं बचाव के लिए हर संभव मदद जारी रखेगा। 

    News Desk

    Related Posts

    ₹51 किलो तक पहुंची चीनी, सरकार की सख्ती का दिखने लगा असर

    August 27, 2026

    अमेरिका का वीजा चाहिए तो जान लें नए बदलाव, इंटरव्यू अपॉइंटमेंट को लेकर आया बड़ा अपडेट

    August 27, 2026

    सोने ने पकड़ी रॉकेट स्पीड, भारत में बरसा पैसा; दुनिया में तबाही के बीच कैसे चमकी मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था?

    August 27, 2026

    मुंबई से गोवा जा रही विदेशी महिला ने दिखाया भारतीय ट्रेन का 1AC केबिन, बर्थ से टॉयलेट तक किया रिव्यू

    August 27, 2026

    जेन अल्फा और जेन-जी तक पहुंचेगा चुनाव आयोग, 2029 से पहले स्कूल-कॉलेजों में जोड़ेगा युवाओं को

    August 27, 2026

    मोदी कैबिनेट में 2 नए मंत्रियों की एंट्री तय, फेरबदल से पहले हुए बड़े बदलाव

    August 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नेपाल में जलप्रलय का कहर! 165 की मौत, 750 से ज्यादा लापता; यूपी-बिहार के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट

    August 27, 2026

    ₹51 किलो तक पहुंची चीनी, सरकार की सख्ती का दिखने लगा असर

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी 2.41 लाख के पार; आखिर क्यों नहीं थम रही तेजी?

    August 27, 2026

    नेपाल में तबाही के बीच भारत का मदद का हाथ, आज भेजेगा 35 टन राहत सामग्री

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.