Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»सोने ने पकड़ी रॉकेट स्पीड, भारत में बरसा पैसा; दुनिया में तबाही के बीच कैसे चमकी मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था?
    देश

    सोने ने पकड़ी रॉकेट स्पीड, भारत में बरसा पैसा; दुनिया में तबाही के बीच कैसे चमकी मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था?

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सोने ने पकड़ी रॉकेट स्पीड, भारत में बरसा पैसा; दुनिया में तबाही के बीच कैसे चमकी मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    आजकल बाजार से लेकर आम लोगों के बीच दो ही चीजों की सबसे ज्यादा चर्चा है, एक तो सोने की कीमतों में आई तूफानी तेजी और दूसरी भारत की तेजी से दौड़ती अर्थव्यवस्था. अगस्त के महीने में सोने के दामों ने अचानक ऐसा गियर बदला कि लोग हैरान रह गए. हर तरफ यही सवाल तैर रहा है कि क्या सोना इस बार नया रिकॉर्ड कायम करेगा? लेकिन कमाल की बात ये है कि सिर्फ सोना ही नहीं चमक रहा, बल्कि भारत भी सोने की तरह दमक रहा है. आज पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची है, कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं क्रैश हो रही हैं और युद्ध का संकट गहराया हुआ है. ऐसे मुश्किल दौर में भी भारत न सिर्फ मजबूती से खड़ा है, बल्कि अपनी रफ्तार से पूरी दुनिया को चौंका रहा है। 

    सोने की कीमतों में तूफानी तेजी: 1 महीने में करीब 20 हजार की उछाल
    पिछले कुछ महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया था. जुलाई के आसपास जो सोना एक दायरे में अटका हुआ दिख रहा था, उसने अचानक तेजी पकड़ ली. 24 कैरेट सोना 24 जुलाई को 1,42,757 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 25 अगस्त तक बढ़कर 1,62,344 रुपये पर पहुंच गया. यानी महज एक महीने में सोना 19,587 रुपये महंगा हो गया. इसी तरह चांदी भी एक महीने में 23,890 रुपये चढ़कर 2,43,446 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। 

    सोने के दाम भागने के पीछे सबसे बड़ी वजह ग्लोबल टेंशन और अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध है. जब भी दुनिया में संकट आता है, तो लोग शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने जैसे सुरक्षित ठिकाने पर लगाते हैं। 

    दुनिया में आर्थिक संकट, लेकिन भारत की इकॉनमी ‘रॉकेट’
    जहां ग्लोबल सप्लाई चेन ध्वस्त हो रही है, वहीं RBI बुलेटिन के ताजा आंकड़े बताते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था का मोमेंटम बेहद मजबूत है. जुलाई 2026 में कुल रिटेल ऑटोमोबाइल सेल्स में पिछले साल के मुकाबले 25.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. ट्रैक्टर बिक्री में 28.1%, टू-व्हीलर्स में 28.3% और पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में 19.1% का उछाल आया है. देश का औद्योगिक उत्पादन (IIP) भी 7.3% बढ़ा है, जिससे साफ है कि ग्रामीण और शहरी दोनों ही इलाकों में घरेलू मांग रॉकेट बनी हुई है। 

    11 हफ्ते में 73 अरब डॉलर का इजाफा: पाकिस्तान के फॉरेक्स से 3 गुना ज्यादा
    भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई तेजी ने दुनिया को हैरान कर दिया है. 8 जून के बाद से महज 11 हफ्ते में भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 73 अरब डॉलर यानी करीब 7 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है. तुलना के लिए समझें तो ये अकेले बढ़ोतरी की रकम पाकिस्तान के कुल फॉरेक्स रिजर्व से 3 गुना से भी ज्यादा है, जो करीब 22 अरब डॉलर है। 

    ये सब मुमकिन हुआ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की USD-INR Forex Swap स्कीम से. इसके तहत विदेशों में रह रहे भारतीयों ने ‘फॉरेन करेंसी नॉन-रेसिडेंट’ खातों के जरिए बिना किसी करेंसी रिस्क के भारतीय बैंकों में जमकर डॉलर जमा किए, जिससे देश में डॉलर की बरसात हो गई। 

    ग्लोबल आउटरीच: दुनिया भर में भारत का डंका
    पीएम मोदी के विजन के तहत भारत के दिग्गज मंत्री दुनिया भर में आर्थिक मोर्चे पर डटे हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 200 कारोबारियों के साथ जापान में हैं, जहां 65% जापानी कंपनियों ने भारत को दुनिया का सबसे बेहतरीन मार्केट माना है. विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस दौरे पर हैं, जहां राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को खाद की लगातार सप्लाई का भरोसा दिया है. वहीं NSA अजीत डोभाल चीन में सीमा विवाद पर वार्ता कर रहे हैं। 

    UPI के 10 साल: गोलगप्पे वाले से लेकर ग्लोबल मार्केट तक
    10 साल पहले जब डिजिटल पेमेंट और UPI की शुरुआत हुई थी, तब विपक्षी नेताओं ने इसका काफी मजाक उड़ाया था. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि देश में रेहड़ी-पटरी वाले और गरीब लोग डिजिटल पेमेंट कैसे करेंगे. हालांकि, आज आंकड़ों ने नया इतिहास रच दिया है. 2016-17 में जहां रोजाना सिर्फ 3 हजार ट्रांजैक्शन होते थे, वहीं 2025-26 में यह बढ़कर रोजाना 66 करोड़ हो चुके हैं. जुलाई 2026 में सिर्फ एक महीने के भीतर 29.88 लाख करोड़ रुपए का डिजिटल लेन-देन हुआ। 

    आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट का लगभग 49% हिस्सा अकेले भारत के UPI पर होता है. छोटे से गांव में गोलगप्पे और चाय बेचने वाला भी अब QR कोड स्कैन करा रहा है. यही वजह है कि बीजेपी नेताओं ने पुरानी बातें याद दिलाते हुए कहा कि जिस डिजिटल इंडिया का कभी मजाक बनाया जाता था, आज उसी मॉडल को दुनिया के 11 देश अपना रहे हैं और रेहड़ी-पटरी वाले भी स्मार्ट बनकर देश की इकॉनमी को आगे बढ़ा रहे हैं। 

    जहां एक तरफ युद्ध और अनिश्चितता के कारण सोने के दाम नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मजबूत नीतियों, विदेशी मुद्रा के अंबार और डिजिटल क्रांति के दम पर भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के नक्शे पर सोने से भी ज्यादा तेजी से चमक रही है। 

     

    News Desk

    Related Posts

    अमेरिका का वीजा चाहिए तो जान लें नए बदलाव, इंटरव्यू अपॉइंटमेंट को लेकर आया बड़ा अपडेट

    August 27, 2026

    मुंबई से गोवा जा रही विदेशी महिला ने दिखाया भारतीय ट्रेन का 1AC केबिन, बर्थ से टॉयलेट तक किया रिव्यू

    August 27, 2026

    जेन अल्फा और जेन-जी तक पहुंचेगा चुनाव आयोग, 2029 से पहले स्कूल-कॉलेजों में जोड़ेगा युवाओं को

    August 27, 2026

    मोदी कैबिनेट में 2 नए मंत्रियों की एंट्री तय, फेरबदल से पहले हुए बड़े बदलाव

    August 27, 2026

    चीनी-प्याज के बाद अब अंडा महंगा, इथेनॉल से क्या है इसका सीधा कनेक्शन?

    August 26, 2026

    2029 तक Gen Z बनेगी भारत की सबसे बड़ी वयस्क पीढ़ी, चुनावी एजेंडा तय करने में बढ़ेगी ताकत

    August 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कीरोन पोलार्ड फिर बने टी20 के ‘रन किंग’, जोस बटलर से कुछ ही दिनों में छीना ताज

    August 27, 2026

    विलियम्स सिस्टर्स का US ओपन में बड़ा कमबैक! 46 साल की वीनस के साथ खेलेंगी 44 वर्षीय सेरेना

    August 27, 2026

    अमेरिका का वीजा चाहिए तो जान लें नए बदलाव, इंटरव्यू अपॉइंटमेंट को लेकर आया बड़ा अपडेट

    August 27, 2026

    सोने ने पकड़ी रॉकेट स्पीड, भारत में बरसा पैसा; दुनिया में तबाही के बीच कैसे चमकी मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था?

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.