Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»रक्षाबंधन से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी 2.41 लाख के पार; आखिर क्यों नहीं थम रही तेजी?
    व्यापार

    रक्षाबंधन से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी 2.41 लाख के पार; आखिर क्यों नहीं थम रही तेजी?

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रक्षाबंधन से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी 2.41 लाख के पार; आखिर क्यों नहीं थम रही तेजी?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर 

    सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. आज 27 अगस्त को MCX पर सोने का भाव 637 रुपये चढ़कर 1,60,300 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं चांदी भी 1,668 रुपये महंगी होकर 2,41,306 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती मेटल्स में तेजी है. गोल्ड 0.71 फीसदी बढ़कर 4,686 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.67 फीसदी चढ़कर 69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। 

    सोने की कीमतों में पिछले सेशन में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी, लेकिन अब इसमें फिर मजबूती दिखाई दे रही है.बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के बयान पर है. साथ ही अमेरिका में महंगाई और ब्याज दरों को लेकर मिलने वाले संकेत भी सोने की आगे की चाल के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। 

    सोने की कीमतों में क्यों आ रही तेजी?
    अमेरिका में जुलाई की सालाना महंगाई दर उम्मीद के उलट स्थिर रही. यह लगातार 65वें महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के 2 फीसदी के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है. ऐसे में ब्याज दरों को लेकर बाजार में आगे क्या फैसला हो सकता है, इस पर निवेशकों की नजर है। 

    इसके अलावा दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखते हैं. यही वजह है कि अनिश्चित माहौल में सोने की मांग बढ़ती है और इसकी कीमत को सहारा मिलता है। निवेशकों की नजर होर्मुज से जुड़े घटना पर भी बनी हुई है। 

    एक्सपर्ट्स को 5,000 डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद
    सोने की कीमतों में हाल की गिरावट के बावजूद बाजार के कुछ एनालिस्ट को आगे इसमें फिर तेजी की उम्मीद है. कुछ एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस साल सोने का भाव 5,000 डॉलर प्रति औंस का लेवल पार कर सकता है। 

    सोने में पिछले साल भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. इसकी कीमत 75 फीसदी से ज्यादा बढ़ी थी, जो 1979 के बाद सबसे मजबूत तेजी वाला दौर बताया गया. पिछले कुछ महीनों में भी सोने के भाव में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हुई है। 

    चांदी ने भी दिया जोरदार रिटर्न
    चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले और तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है. मजबूत मांग और करेंसी में बदलाव का असर चांदी के भाव पर पड़ा है. साल 2023-24 में चांदी करीब 78,600 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अगस्त 2026 में बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच गई। 

    फिलहाल चांदी 2,41,306 रुपये प्रति किलो पर है. यानी कुछ समय में इसकी कीमत में काफी बड़ा उछाल आया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 69 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है। 

    50 हजार डॉलर तक पहुंच सकता है सोना?
    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रम के चेयरमैन और अरबपति थॉमस कपलान ने सोने को लेकर बेहद बड़ा अनुमान दिया है. उनका मानना है कि सोने की कीमत मौजूदा स्तर से कई गुना बढ़ सकती है। 

    किटको न्यूज को दिए इंटरव्यू में कपलान ने कहा कि सोना 30,000, 40,000 या 50,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. अगर 1 डॉलर का औसत भाव 95 रुपये माना जाए, तो 50,000 डॉलर प्रति औंस की कीमत करीब 15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बराबर होगी. हालांकि, यह कपलान का अनुमान है। 

    सोने को लेकर तेजी की एक बड़ी वजह अमेरिका का बढ़ता कर्ज और बजट घाटा भी है. अमेरिका का सरकारी कर्ज 40 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो चुका है. महंगाई बढ़ने और डॉलर कमजोर होने की आशंका के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित ऑप्शन मान रहे हैं. ऐसे में आने वाले समय में फेड के फैसले, ग्लोबल फैक्टर्स और आर्थिक आंकड़े सोने की चाल तय कर सकते हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    MG Hector Tomahawk EV लॉन्च, धांसू 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV की कीमत जानें

    August 26, 2026

    Bajaj की बड़ी तैयारी! पहली बार लॉन्च करेगी ऐसी बाइक, लीक हुईं डिटेल्स

    August 26, 2026

    15% घटे चीनी के दाम, अभी और सस्ती होगी! सरकार के फैसलों का दिखने लगा असर

    August 25, 2026

    Bajaj Pulsar 125 लॉन्च: ज्यादा पावर, TFT स्क्रीन और धांसू फीचर्स; जानें सबसे सस्ती पल्सर की कीमत

    August 25, 2026

    Onion Price Hike: चीनी के बाद अब प्याज ने रुलाया, कीमतों में अचानक तेज उछाल

    August 24, 2026

    Silver Price Crash: चांदी की कीमत में अचानक बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से इतनी सस्ती; जानें 10 ग्राम सोने का ताजा रेट

    August 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नेपाल में जलप्रलय का कहर! 165 की मौत, 750 से ज्यादा लापता; यूपी-बिहार के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट

    August 27, 2026

    ₹51 किलो तक पहुंची चीनी, सरकार की सख्ती का दिखने लगा असर

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी 2.41 लाख के पार; आखिर क्यों नहीं थम रही तेजी?

    August 27, 2026

    नेपाल में तबाही के बीच भारत का मदद का हाथ, आज भेजेगा 35 टन राहत सामग्री

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.