Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»मुंबई से गोवा जा रही विदेशी महिला ने दिखाया भारतीय ट्रेन का 1AC केबिन, बर्थ से टॉयलेट तक किया रिव्यू
    देश

    मुंबई से गोवा जा रही विदेशी महिला ने दिखाया भारतीय ट्रेन का 1AC केबिन, बर्थ से टॉयलेट तक किया रिव्यू

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुंबई से गोवा जा रही विदेशी महिला ने दिखाया भारतीय ट्रेन का 1AC केबिन, बर्थ से टॉयलेट तक किया रिव्यू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    भारतीय ट्रेन में रोजाना ना जाने कितने लोग सफर करते हैं, किसी की ट्रेन की जर्नी बेहद मजेदार लगती है तो किसी का एक्सपीरियंस इतना अच्छा नहीं होता है. हाल ही में एक इंटरनेशनल ट्रैवल क्रिएटर कारा वाइल्डबर ने भारतीय ट्रेन में सफर किया,  उन्होंने अपनी इस ट्रेन जर्नी का एक्सपीरियंस इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रेन के अंदर का नजारा दिखा रही हैं।  

    कारा वाइल्डबर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने मुंबई से गोवा तक करीब 12 घंटे के फर्स्ट क्लास स्लीपर कोच के अंदर का पूरा नजारा दिखाया. उनका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की सलाह दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि विदेशी महिला का अनुभव कैसा रहा। 

    ऐसा था प्राइवेट केबिन

    कारा ने वायरल वीडियो में बताया कि जिस कोच में उन्होंने सफर किया, उसमें तीन कमरे थे और दोनों तरफ टॉयलेट की फैसिलिटी मौजूद थी. उन्होंने डबल रूम की डिमांड की थी, जिसे इस बार में ही मान लिया गया था. हालांकि, उन्होंने बताया कि यात्री डबल या क्वाड्रुपल केबिन की भी डिमांड कर सकते हैं, लेकिन कौन सा कमरा मिलेगा, इसकी गारंटी नहीं होती। 

    उन्होंने अपने कमरे को क्यूट लिटिल केबिन बताया. केबिन में दो बंक बेड थे. नीचे वाले बंक को दिन के समय सीट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता था और रात में इसे बेड में बदला जा सकता था। 

    केबिन में कौन-कौन-सी फैसिलिटी मिली?
    कारा के मुताबिक, इस 12 घंटे की लंबी जर्नी को कंफर्टेबल बनाने के लिए केबिन में कई फैसिलिटी मौजूद थीं. सबसे अच्छी बात यह थी कि मुंबई की गर्मी से राहत के लिए उनके रूम में एयर कंडीशनिंग भी मौजूद थी. AC के अलावा केबिन में रीडिंग लाइट, प्लग पॉइंट, शीशा, सीट के नीचे सामान रखने की जगह, छोटी टेबल, ड्रिंक होल्डर, बड़ी खिड़की और पर्दे थे. केबिन का अपना दरवाजा और पर्दा था, जिससे सभी को प्राइवेसी मिली। 

    टॉयलेट देखकर हुईं अपसेट 
    अक्सर ही ट्रेन के टॉयलेट को लेकर लोगों की शिकायतें देखने को मिलती हैं, तब लोगों को लगता है कि जनरल कोच का टॉयलेट गंदा होता है. मगर कारा ने जिस फर्स्ट क्लास स्लीपर कोच में सफर किया था, उसके टॉयलेट की हालत भी कुछ खास नहीं थी। 

    कारा के कोच में दो टॉयलेट थे, जिनमें एक इंडियन स्टाइल और दूसरा वेस्टर्न स्टाइल था. वहां से बदबू आ रही थी और जब ट्रेन किसी स्टेशन पर रूकती थी, तब ज्यादा बदबू आती थी और यह कुछ समय तक बनी रहती थी। 

    यूजर्स ने दी वंदे भारत में सफर करने की सलाह
    कारा के वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. उनके इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि अगर ट्रेन में टॉयलेट साफ नहीं है, तो कोच असिस्टेंट से शिकायत कर सकते हैं. कोच में हेल्पलाइन नंबर दिए गए होते हैं। 

    वहीं, कुछ यूजर्स ने उनको अगली बार वंदे भारत ट्रेन या भारत की लग्जरी ट्रेनों जैसे पैलेस ऑन व्हील्स और महाराजा एक्सप्रेस में सफर करने की सलाह दी. तो कुछ ऐसे यूजर्स भी थे, जिन्होंने कहा कि उनके लिए भारतीय ट्रेन यात्रा का यह अलग नजरिया देखना काफी दिलचस्प था। 

    News Desk

    Related Posts

    जेन अल्फा और जेन-जी तक पहुंचेगा चुनाव आयोग, 2029 से पहले स्कूल-कॉलेजों में जोड़ेगा युवाओं को

    August 27, 2026

    मोदी कैबिनेट में 2 नए मंत्रियों की एंट्री तय, फेरबदल से पहले हुए बड़े बदलाव

    August 27, 2026

    चीनी-प्याज के बाद अब अंडा महंगा, इथेनॉल से क्या है इसका सीधा कनेक्शन?

    August 26, 2026

    2029 तक Gen Z बनेगी भारत की सबसे बड़ी वयस्क पीढ़ी, चुनावी एजेंडा तय करने में बढ़ेगी ताकत

    August 26, 2026

    दलदल से निकलना है…’ शादी के लिए PAK से क्यों आईं 150 लड़कियां?

    August 26, 2026

    एनएमडीसी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 आयोजन के अधीन आरंभ किया त्रैमासिक अभियान

    August 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    टॉप जनरलों की छुट्टी! अमेरिकी सेना में आखिर क्यों छाया लीडरशिप संकट?

    August 27, 2026

    मुंबई से गोवा जा रही विदेशी महिला ने दिखाया भारतीय ट्रेन का 1AC केबिन, बर्थ से टॉयलेट तक किया रिव्यू

    August 27, 2026

    जेन अल्फा और जेन-जी तक पहुंचेगा चुनाव आयोग, 2029 से पहले स्कूल-कॉलेजों में जोड़ेगा युवाओं को

    August 27, 2026

    मोदी कैबिनेट में 2 नए मंत्रियों की एंट्री तय, फेरबदल से पहले हुए बड़े बदलाव

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.