Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»भोजपुरी सिनेमा के बचाव में उतरे निरहुआ, बोले हर जगह कमियां होती हैं
    मनोरंजन

    भोजपुरी सिनेमा के बचाव में उतरे निरहुआ, बोले हर जगह कमियां होती हैं

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोजपुरी सिनेमा के बचाव में उतरे निरहुआ, बोले हर जगह कमियां होती हैं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोजपुरी सुपरस्टार-पॉलिटिशियन दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा पर चल रही पुरानी आलोचनाओं पर अपनी राय दी है. भोजपुरी सिनेमा पर आरोप लगता आया है कि वहां एक्ट्रेसेस को ऑब्जेक्ट की इस्तेमाल किया जाता है. भोजपुरी सिनेमा पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप भी लगते आए हैं. जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा के बचाव में निरहुआ क्या बोले.

    भोजपुरी सिनेमा पर क्या बोले निरहुआ
    निरहुआ ने कहा कि कुछ फिल्मों के आधार पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को आंकना गलत है. IANS से बात करते हुए उन्होंने कहा- हर रीजनल और नेशनल फिल्म इंडस्ट्री में हर तरह की फिल्में बनती हैं. भोजपुरी सिनेमा को अलग तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा- मेरा मानना है कि हर इंडस्ट्री में हर तरह की सिनेमा बनती है, हर तरह का कंटेंट होता है. जैसे बॉलीवुड है, साउथ इंडियन सिनेमा है, भोजपुरी सिनेमा है और मराठी सिनेमा है. हर इंडस्ट्री अपने-अपने दर्शक वर्ग को कवर करती है.

    लोगों की धारणा है कि भोजपुरी फिल्मों में ज्यादातर आपत्तिजनक कंटेंट होता है. इस पर निरहुआ ने समझाया कि ऐसा तब बनता है, जब बाकी कामों को छोड़ कर सिर्फ किसी एक कैटेगरी की फिल्मों को ही उजागर किया जाता है. उन्होंने कहा- पर जब हम सिर्फ किसी एक हिस्से के काम को हाइलाइट करते हैं, तो ऐसा लगने लगता है कि वही एक तरह का काम हो रहा है. ऐसा सच नहीं है. अच्छा काम और बुरा काम हर जगह होता है.

    वो बताते हैं कि कमियां सभी इंडस्ट्रीज में हैं और इन्हीं कमियों के आधार पर पूरे पेशे को परिभाषित नहीं किया जाना चाहिए. मैं एक बहुत अच्छी लाइन कहूंगा, लाख और बुराई सब में होती है. कोई भी इंसान कमी से परे नहीं होता. जहां गुलाब में कांटे न हों, ऐसा बाग दिखा दीजिए. ये हर कहीं होता है. बस कुछ चीजें ज्यादा हाइलाइट हो जाती हैं तो लोग मानने लगते हैं कि वही सब कुछ है.

    भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक निरहुआ ने कई सफल फिल्में की हैं, जिनमें ‘निरहुआ रिक्शावाला’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘बॉर्डर’, ‘सिपाही’, ‘जिगरवाला’ और ‘निरहुआ चलल लंदन’ शामिल हैं. भोजपुरी फिल्मों के अलावा निरहुआ ओटीटी पर वेब शोज भी कर रहे हैं.

     

    News Desk

    Related Posts

    नोलन ने भारत को चुना पहला पड़ाव, हॉलीवुड के लिए बना बड़ा बाजार

    July 18, 2026

    14 साल बाद ओटीटी पर लौटी सुपरहिट फिल्म, नेटफ्लिक्स पर मचा रही धमाल

    July 18, 2026

    ZEE5 पर वीकेंड के लिए सच्ची घटनाओं और दमदार कहानियों वाली 5 बेहतरीन फिल्में-सीरीज

    July 18, 2026

    ‘फौजी’ सेट हादसे के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए राजेश शर्मा, अब खतरे से बाहर

    July 18, 2026

    ‘बंटवारा 1947’ का दमदार टीजर रिलीज, सनी देओल के एक्शन ने बढ़ाया रोमांच

    July 18, 2026

    आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, गौरी से शादी को बताया ‘लव जिहाद’

    July 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राहुल गांधी के कार्यक्रम से घबराई भाजपा, इसलिए कर रही समानांतर आयोजन : सैलजा

    July 18, 2026

    नई रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

    July 18, 2026

    लद्दाख में ONGC का बड़ा कमाल, 14,000 फीट ऊंचाई पर खोदे 1000 मीटर गहरे जियोथर्मल कुएं, धरती की गर्मी से बनेगी बिजली

    July 18, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका में प्रदर्शन, वॉशिंगटन में गूंजा लद्दाख का मुद्दा

    July 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.