Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, गौरी से शादी को बताया ‘लव जिहाद’
    मनोरंजन

    आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, गौरी से शादी को बताया ‘लव जिहाद’

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, गौरी से शादी को बताया ‘लव जिहाद’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

     बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 36 का आंकड़ा है. अब सलमान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर क्या आमिर खान हैं? सवाल इसलिए क्योंकि उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से अब आमिर खान को भी सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है. इस धमकी भरे दावे के बाद एक बार फिर मनोरंजन जगत और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। 

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट और कथित ऑडियो क्लिप में ‘टायसन बिश्नोई’ नामक शख्स ने दावा किया है कि अब आमिर खान उनके निशाने पर हैं. इस वायरल पोस्ट में आमिर खान को सीधे तौर पर चेतावनी दी गई है. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट और इससे जुड़ा ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। 

    धमकी के पीछे ‘लव जिहाद’
    वायरल हो रही इस पोस्ट में धमकी देने के पीछे की वजहों का भी जिक्र किया गया है. पोस्ट में आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ के आरोप लगाए गए हैं. जिसे आधार बनाकर बिश्नोई गैंग से जुड़े इस हैंडल ने उन्हें निशाना बनाने की बात कही है। 

    पोस्ट में क्या लिखा है?
    जय श्री राम
    जय सीता राम

    मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लारेंस बिश्नोई गैंग) ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं. हम इस कुत्ते को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा. ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है. हमारा हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे. ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे। 

    और साथ ही में ये जो श्रीगंगानगर, राजस्थान में ग्रहण कृत्य एक मासूम बच्ची के साथ हुआ है. इसमें प्रशासन ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन कुछ राजनीतिक लोग इनमें से कुछ दरिंदों को बचा रहे हैं. हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है कि जो कोई भी उस मासूम बच्ची के साथ जो हुआ उसमें एक परसेंट भी शामिल है और कानून से बच गया, उसको तो हम सजा देंगे ही. पर जो नेता इनको बचाने की कोशिश कर रहे हैं, तुरंत इसमें दखलअंदाजी देना बंद कर दें, नहीं तो तुम्हारा भी वही हाल करेंगे जो इनका होने वाला है. थोड़ी इंसानियत दिखाओ। 

    हमारे जो 2 भाई शहीद हुए हैं, परवेश और हिमांशु, आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे और हम तुम्हारा बलिदान जाया नहीं जाने देंगे. दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देंगे. भगवान आप दोनों भाइयों की आत्मा को शांति दे। 

    जय श्री राम

    आमिर की शादी को बताया 'लव जिहाद'
    शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से एक चिट्ठी और एक ऑडियो मैसेज जारी किया गया। इस चिट्ठी में गैंग की तरफ से आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लव जिहाद बताया गया है। इसके साथ ही राजस्थान के गंगानगर में बच्ची के साथ रेप मामले पर भी नेताओं को धमकी दी है। गैंग की तरफ से कहा गया है कि प्रशासन के काम में जो लोग दखल दे रहे हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

    चिट्ठी में क्या-क्या लिखा
    गैंग की तरफ से दो लोगों के नाम से चिट्ठी जारी की गई है। चिट्ठी में आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई का नाम है। इनकी तरफ से आमिर खान को धमकी देते हुए कहा गया है कि जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। गैंग की तरफ से कहा गया कि जल्द ही इसका जवाब दिया जाएगा। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कहा गया कि यह उनकी संस्कृति और देश दोनों के खिलाफ है। गैंग की तरफ से यह भी कहा गया कि जो भी इस तरह की चीजों को बढ़ावा देगा, हम देशवासियों से वादा करते हैं कि उनको अपने तरीके से जवाब देंगे।

    राजस्थान के नेताओं को भी धमकी
    आमिर खान को धमकी देते हुए गैंग की तरफ से कहा गया है कि जो भी स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा देगा, हम उसकी सांसे दबा देंगे। इसके अलावा गैंग की तरफ से राजस्थान के श्रीगंगानगर में मासूम बच्ची के रेप और उसमें प्रशासन के काम में नेताओं के हस्तक्षेप का जिक्र है। गैंग की तरफ से इस मामले में हस्तक्षेप कर रहे नेताओं को भी धमकी दी गई है। गैंग का कहना है कि इस मामले में प्रशासन अपना काम बहुत अच्छे से कर रहा है, लेकिन कुछ राजनीतिक लोग दरिंदों को बचा रहे हैं। गैंग ने कहा कि ये हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है। गैंग ने धमकी देते हुए कहा कि इस मामले में जो लोग भी आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं उनका भी बुरा हाल किया जाएगा। गैंग का कहना है कि अगर वो प्रशासन की सजा से बच जाएंगे तो उन्हें वो सजा देंगे।

    आमिर खान की तरफ से नहीं आया कोई बयान
    फिलहाल, आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से इस वायरल पोस्ट और कथित ऑडियो पर कोई ऑफिशियल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, संबंधित जांच एजेंसियों या पुलिस की ओर से भी इस दावे की पुष्टि या खंडन नहीं किया गया है. आपको बता दे कि आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर उनके खिलाफ फतवा भी जारी हो चुका है। 

    जांच में जुटी एजेंसियां
    इस संवेदनशील मामले को देखते हुए मुंबई पुलिस और साइबर सेल की टीमें सक्रिय हो गई हैं और इस सोशल मीडिया अकाउंट व ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. हालांकि, न्यूज18 इंडिया इस वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है कि यह वास्तव में बिश्नोई गैंग द्वारा ही जारी किया गया है या किसी की शरारत है। 

    News Desk

    Related Posts

    सोहेल खान ने खोला बचपन का दर्द, बोले- यौन शोषण झेला था

    July 16, 2026

    मैट डेमन ने बदला लाइफस्टाइल, नोलन की फिल्म के लिए घटाया वजन

    July 16, 2026

    सोमी अली का दावा, सलमान खान ने करियर बर्बाद करने की कोशिश की

    July 16, 2026

    आमिर खान की तीसरी शादी पर विवाद, दोस्त अमीन हाजी ने किया बचाव

    July 16, 2026

    रणबीर कपूर की रामायण को मिला इंटरनेशनल सर्टिफिकेट, ट्रेलर 24 जुलाई को

    July 16, 2026

    टॉम क्रूज के साथ काम का मौका फहाद फासिल ने क्यों ठुकराया? चंद पैसों पर अटकी बड़ी हॉलीवुड फिल्म

    July 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    क्रिकेट ने खोया महान सितारा, सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर भावुक हुए दिग्गज

    July 18, 2026

    आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, गौरी से शादी को बताया ‘लव जिहाद’

    July 18, 2026

    US-ईरान जंग हुई और खतरनाक, MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकरों पर हमला और कई शहर मिसाइलों की चपेट में

    July 18, 2026

    U-19 वर्ल्ड कप हीरो मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ्तार, T20 लीग मैच फिक्सिंग मामले में युवराज भी हिरासत में

    July 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.