Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»ZEE5 पर वीकेंड के लिए सच्ची घटनाओं और दमदार कहानियों वाली 5 बेहतरीन फिल्में-सीरीज
    मनोरंजन

    ZEE5 पर वीकेंड के लिए सच्ची घटनाओं और दमदार कहानियों वाली 5 बेहतरीन फिल्में-सीरीज

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ZEE5 पर वीकेंड के लिए सच्ची घटनाओं और दमदार कहानियों वाली 5 बेहतरीन फिल्में-सीरीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का आईना भी होता है. अगर आप भी इस वीकेंड सच्ची घटनाओं पर आधारित कुछ इमोशनल कहानियां देखना चाहते हैं, तो ZEE5 का रुख कर सकते हैं. इस समय इस प्लेटफॉर्म पर कोर्टरूम ड्रामा से लेकर हाई-ऑक्टेन एक्शन और दिल को छू लेने वाली कई सारी पारिवारिक कहानियां मौजूद हैं. अगर आप तय नहीं कर पा रहे हैं कि क्या देखें, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपको स्क्रीन से बांधे रखेंगी.

    1. सिर्फ एक बंदा काफी है (Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai)
    यह राजस्थान के एक सच्चे केस पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा है. इसमें एक आम वकील (मनोज बाजपेयी) अकेले अपने दम पर कानून की ताकत की मदद से एक ढोंगी बाबा को पोक्सो एक्ट के तहत सलाखों के पीछे पहुंचाता है. यह फिल्म सिखाती है कि सच्चाई के रास्ते पर चलने वाला एक अकेला इंसान भी पूरे सिस्टम से लड़ सकता है.
    कास्ट: मनोज बाजपेयी, विपिन शर्मा, प्रियंका सेटिया.
    2. वेदा (Vedaa)

    यह जातिवाद और सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ाई की कहानी है. एक दलित लड़की 'वेदा' समाज के जुल्मों के खिलाफ आवाज उठाती है, जिसमें उसका साथ पूर्व आर्मी मेजर अभिमन्यु देता है. बेहतरीन सामाजिक संदेश के साथ इसमें सॉलिड एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं. इसकी कहानी अंत तक आपको बांधे रखेगी.
    कास्ट: जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ, अभिषेक बनर्जी.

    3. तैश (Taish)
    लंदन के बैकग्राउंड पर बनी यह एक रिवेंज-थ्रिलर है. एक शादी के दौरान अतीत का एक खौफनाक राज सामने आता है, जिससे दो परिवारों के बीच गुस्सा (तैश) और खूनी गेंगवार शुरू हो जाती है. इसकी कहानी शुरू से अंत तक आपको बांधे रखेगी.
    कास्ट: पुलकित सम्राट, जिम सरभ, हर्षवर्धन राणे, कृति खरबंदा.

    4. थोड़े दूर थोड़े पास (Thode Door Thode Paas)
    यह डिजिटल दौर में रिश्तों की दूरी को दिखाती एक फैमिली ड्रामा सीरीज है. एक रिटायर्ड ऑफिसर अपने परिवार को गैजेट्स और सोशल मीडिया से दूर करने के लिए 'डिजिटल डिटॉक्स' का 1 करोड़ रुपये का चैलेंज रखते हैं. आज के दौर में यह सीरीज हर परिवार के लिए एक आईना है. पंकज कपूर की सादगी भरी एक्टिंग और इसकी दिल छू लेने वाली कहानी आपको बेहद पसंद आएगी.
    कास्ट: पंकज कपूर, मोना सिंह, कुणाल रॉय कपूर.
    IMDb रेटिंग: 7.4/10

    5. रिहा (Riha)
    यह घरेलू हिंसा पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म है. कहानी जोया नाम की महिला की है, जो खुद शोषण का शिकार रह चुकी है, लेकिन अपनी परवाह किए बिना एक दूसरी पीड़ित महिला को समाज के बंधनों से 'रिहा' कराने में मदद करती है. यह महिलाओं के आपसी सपोर्ट और आत्मसम्मान की एक मजबूत कहानी है, जो आपके दिल को छू लेगी.

    News Desk

    Related Posts

    14 साल बाद ओटीटी पर लौटी सुपरहिट फिल्म, नेटफ्लिक्स पर मचा रही धमाल

    July 18, 2026

    भोजपुरी सिनेमा के बचाव में उतरे निरहुआ, बोले हर जगह कमियां होती हैं

    July 18, 2026

    ‘फौजी’ सेट हादसे के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए राजेश शर्मा, अब खतरे से बाहर

    July 18, 2026

    ‘बंटवारा 1947’ का दमदार टीजर रिलीज, सनी देओल के एक्शन ने बढ़ाया रोमांच

    July 18, 2026

    आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, गौरी से शादी को बताया ‘लव जिहाद’

    July 18, 2026

    सोहेल खान ने खोला बचपन का दर्द, बोले- यौन शोषण झेला था

    July 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    14 साल बाद ओटीटी पर लौटी सुपरहिट फिल्म, नेटफ्लिक्स पर मचा रही धमाल

    July 18, 2026

    वॉशिंगटन सुंदर बाहर, हर्ष दुबे की एंट्री; लॉर्ड्स वनडे से पहले बदली टीम इंडिया की रणनीति

    July 18, 2026

    अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

    July 18, 2026

    भोजपुरी सिनेमा के बचाव में उतरे निरहुआ, बोले हर जगह कमियां होती हैं

    July 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.