Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»सोहेल खान ने खोला बचपन का दर्द, बोले- यौन शोषण झेला था
    मनोरंजन

    सोहेल खान ने खोला बचपन का दर्द, बोले- यौन शोषण झेला था

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सोहेल खान ने खोला बचपन का दर्द, बोले- यौन शोषण झेला था
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने पहली बार अपनी जिंदगी का ऐसा दर्द साझा किया है, जिसे उन्होंने सालों तक अपने सीने में दबाकर रखा. एक्टर ने खुलासा किया कि बचपन में उनके साथ यौन शोषण (Sexual Harassment) हुआ था, लेकिन शर्म और डर की वजह से वो किसी से कुछ नहीं कह पाए. अब उन्होंने बताया कि यही वजह है कि वो अपने दोनों बेटों को हमेशा खुलकर बात करने की सलाह देते हैं.

    बेटों को हमेशा समझाते हैं सोहेल
    शो अलायंस में बातचीत के दौरान सोहेल ने कहा कि वो अपने दोनों बेटे निर्वान और योहान से हमेशा कहते हैं कि अगर कोई उन्हें परेशान करे, डराए या बुली करे तो बिना झिझक उन्हें बताएं.

    सोहेल ने कहा- मैं रैगिंग और बुलिंग के बिल्कुल खिलाफ हूं. मैं हमेशा अपने बेटों से कहता हूं कि अगर कोई तुम्हें परेशान करे या असहज महसूस कराए तो मुझसे छुपाना मत. क्योंकि मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है.

    'बचपन में मेरा यौन शोषण हुआ था'
    बातचीत के दौरान सोहेल ने अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज खोला. उन्होंने कहा- जब मैं छोटा था, तब किसी ने मेरा यौन शोषण किया था. लेकिन मैंने इस बात को कई सालों तक अपने अंदर ही दबाकर रखा. जब मैं बड़ा हुआ, तब जाकर मैंने अपने पिता को बताया कि मेरे साथ क्या हुआ था.

    सोहेल ने बताया कि उनके पिता ये सुनकर हैरान रह गए थे. उन्होंने पूछा कि- तुमने इतने साल तक ये बात क्यों छुपाई? इस पर सोहेल ने कहा- मैं बहुत शर्मिंदा महसूस करता था. गलती मेरी नहीं थी, लेकिन उस उम्र में ऐसा ही लगता है कि शायद गलती मेरी ही है.

    'मेरे बच्चे कभी चुप न रहें'
    सोहेल का कहना है कि अपने दर्द से उन्होंने एक बड़ी सीख ली. इसलिए वो अपने बच्चों से बार-बार कहते हैं कि जिंदगी में कुछ भी हो जाए, कभी चुप मत रहना और हर बात अपने परिवार से शेयर करना.

    उनकी ये बात सुनकर शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी भावुक हो गए. सभी ने सोहेल को गले लगाया और उनकी हिम्मत की तारीफ करते हुए उन्हें 'बहुत बहादुर' बताया.

    इसी शो में सोहेल खान ने अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह से तलाक पर भी खुलकर बात की. उन्होंने माना कि शादी टूटने में उनकी अपनी गलतियों का भी बड़ा हाथ था. 2022 में 24 साल की शादी खत्म होने के बाद दोनों अलग हो गए, लेकिन आज भी अपने दोनों बेटों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं.

    News Desk

    Related Posts

    67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

    September 18, 2026

    रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

    September 18, 2026

    कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

    September 18, 2026

    अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

    September 17, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी को क्यों पसंद है देव आनंद की ‘गाइड’? 15 साल की उम्र में देखी फिल्म ने छोड़ा गहरा असर

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.