Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»क्रिकेट ने खोया महान सितारा, सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर भावुक हुए दिग्गज
    खेल

    क्रिकेट ने खोया महान सितारा, सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर भावुक हुए दिग्गज

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्रिकेट ने खोया महान सितारा, सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर भावुक हुए दिग्गज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    क्रिकेट इतिहास के महान खिलाड़ियों में शुमार और दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स अब हमारे बीच नहीं हैं. बारबाडोस में जन्मे सोबर्स ने 1954 से 1974 के बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी थी. वेस्टइंडीज क्रिकेट का नाम ऊंचा करने में सर गारफील्ड सोबर्स का रोल सबसे अहम रहा है. सर गारफील्ड सोबर्स के निधन की खबर आते ही भारतीय क्रिकेटर्स भी शोक व्यक्त कर रहे हैं.

    कोहली ने लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
    भारतीय टीम के रनमशीन विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्रिकेट ने अपने सबसे महान नायकों में से एक को खो दिया है. सर गारफील्ड सोबर्स आपकी आत्मा को शांति मिले. आपकी विरासत आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.
     
    सचिन तेंदुलकर ने शेयर की पुरानी यादें
    मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा कि यह मानना बहुत मुश्किल है कि सर गैरी अब हमारे बीच नहीं रहे. साल 2003 वर्ल्ड कप में उनके हाथों प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी लेने से लेकर शतकों के मील के पत्थर पर उनके बधाई संदेश तक, मेरी कई यादें उनसे जुड़ी हैं. कुछ साल पहले लंदन में हमारी आखिरी मुलाकात हुई थी, जहां हमने खेल पर लंबी चर्चा की थी. वह वास्तव में वन एंड ओनली थे. मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा.

    कपिल देव ने जताया दुख
    साल 1983 के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा कि जो भी क्रिकेट को जानता है, वह सर सोबर्स को जरूर जानता है. वे दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर थे. उनके खेल को देखकर मेरे जैसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली. भले ही आज वे चले गए हैं, लेकिन उनका हुनर हमेशा जीवित रहेगा. इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दुख जताते हुए कहा कि क्रिकेट ने अपना सबसे बड़ा आइकॉन खो दिया है. उनकी दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन हमेशा क्रिकेट फैन्स के दिलों में रहेगी.

    सुनील गावस्कर का छलका दर्द
    सुनील गावस्कर का सर सोबर्स से बेहद करीबी रिश्ता था. साल 1971 में गावस्कर ने जब वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी, तब सोबर्स ही विंडीज टीम के कप्तान थे. गावस्कर ने एक्स पर बेहद भावुक नोट लिखते हुए कहा कि भारी मन से मुझे क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी के जाने की खबर मिली है.

    आज के ऑलराउंडर जहां दो विभागों में संतुलन बनाते हैं, वहीं सर गैरी अकेले पांच विधाओं के मास्टर थे. वे जादुई बल्लेबाजी करते थे, नई गेंद से तेज-मध्यम गेंदबाजी कर सकते थे, जरूरत पड़ने पर बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर बन जाते थे, रिस्ट स्पिन फेंकते थे और शॉर्ट लेग या स्लिप में चीते की तरह फील्डिंग करते थे. क्रिकेट ने आज अपना सबसे चमकता हीरा खो दिया है.

    News Desk

    Related Posts

    U-19 वर्ल्ड कप हीरो मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ्तार, T20 लीग मैच फिक्सिंग मामले में युवराज भी हिरासत में

    July 18, 2026

    जापान ओपन के फाइनल में पीवी सिंधु, चेन युफेई को हराकर रचा इतिहास

    July 18, 2026

    रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों पर BCCI का बड़ा बयान, लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा आखिरी मैच

    July 18, 2026

    पीवी सिंधू ने रचा इतिहास, जापान ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय

    July 17, 2026

    महिला खिलाड़ियों के सम्मान के लिए बदले ब्रॉडकास्ट नियम, कैमरा एंगल पर रोक

    July 17, 2026

    रोहित शर्मा का वनडे करियर खत्म? आंकड़े दे रहे हैं अलग कहानी

    July 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    क्रिकेट ने खोया महान सितारा, सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर भावुक हुए दिग्गज

    July 18, 2026

    आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, गौरी से शादी को बताया ‘लव जिहाद’

    July 18, 2026

    US-ईरान जंग हुई और खतरनाक, MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकरों पर हमला और कई शहर मिसाइलों की चपेट में

    July 18, 2026

    U-19 वर्ल्ड कप हीरो मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ्तार, T20 लीग मैच फिक्सिंग मामले में युवराज भी हिरासत में

    July 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.