Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»U-19 वर्ल्ड कप हीरो मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ्तार, T20 लीग मैच फिक्सिंग मामले में युवराज भी हिरासत में
    खेल

    U-19 वर्ल्ड कप हीरो मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ्तार, T20 लीग मैच फिक्सिंग मामले में युवराज भी हिरासत में

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    U-19 वर्ल्ड कप हीरो मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ्तार, T20 लीग मैच फिक्सिंग मामले में युवराज भी हिरासत में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

       कोलंबो
       भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर और लंका प्रीमियर लीग (LPL) फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक मनजोत कालरा को श्रीलंका में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 वर्षीय कालरा पर एक खिलाड़ी को मैच फ‍िक्स‍िंग के लिए उकसाने का आरोप है. उन्हें पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ऑफेंसेज रिलेटिंग टू स्पोर्ट्स ने शुक्रवार को हिरासत में लिया। 

    पीटीआई की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक गिरफ्तारी के बाद कालरा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस मामले में एक अन्य भारतीय नागरिक युवराज पुष्पा को भी गिरफ्तार किया गया है. अदालत ने उन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। 

    इस पूरे घटनाक्रम के बीच श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने साफ किया कि इन गिरफ्तारियों का लंका प्रीमियर लीग 2026 के आयोजन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बोर्ड ने कहा कि वह जांच एजेंसियों को हर संभव सहयोग देगा और टूर्नामेंट की पारदर्शिता तथा निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

    श्रीलंका क्रिकेट ने अपने बयान में कहा कि LPL 2026 के संचालनकर्ता के रूप में वह टूर्नामेंट की ईमानदारी और विश्वसनीयता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. बोर्ड ने दोहराया कि लीग से जुड़े किसी भी हितधारक द्वारा भ्रष्टाचार, अनुचित आचरण या किसी भी तरह की गड़बड़ी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

    बोर्ड ने बताया कि टूर्नामेंट को सर्वोच्च नैतिक और पारदर्शी मानकों के अनुरूप संचालित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं. SLC की एंटी-करप्शन यूनिट लगातार सरकार की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि लीग का एंटी-करप्शन ढांचा और मजबूत बनाया जा सके. श्रीलंका क्रिकेट ने एक बार फिर दोहराया कि भ्रष्टाचार और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति लागू रहेगी और टूर्नामेंट की साख बचाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। 

    मनजोत कालरा 2018 आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाकर सुर्खियों में आए थे. उनकी मैच जिताऊ पारी की बदौलत भारत ने खिताब जीता था. क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद उन्होंने स्पोर्ट्स बिजनेस की ओर रुख किया और इसी साल जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी में निवेश कर उसके सह-मालिक बने थे. अब LPL 2026 के दौरान उनकी गिरफ्तारी ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। 

    News Desk

    Related Posts

    क्रिकेट ने खोया महान सितारा, सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर भावुक हुए दिग्गज

    July 18, 2026

    जापान ओपन के फाइनल में पीवी सिंधु, चेन युफेई को हराकर रचा इतिहास

    July 18, 2026

    रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों पर BCCI का बड़ा बयान, लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा आखिरी मैच

    July 18, 2026

    पीवी सिंधू ने रचा इतिहास, जापान ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय

    July 17, 2026

    महिला खिलाड़ियों के सम्मान के लिए बदले ब्रॉडकास्ट नियम, कैमरा एंगल पर रोक

    July 17, 2026

    रोहित शर्मा का वनडे करियर खत्म? आंकड़े दे रहे हैं अलग कहानी

    July 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    क्रिकेट ने खोया महान सितारा, सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर भावुक हुए दिग्गज

    July 18, 2026

    आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, गौरी से शादी को बताया ‘लव जिहाद’

    July 18, 2026

    US-ईरान जंग हुई और खतरनाक, MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकरों पर हमला और कई शहर मिसाइलों की चपेट में

    July 18, 2026

    U-19 वर्ल्ड कप हीरो मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ्तार, T20 लीग मैच फिक्सिंग मामले में युवराज भी हिरासत में

    July 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.