Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»चेतेश्वर पुजारा को मिला बड़ा सम्मान, MCC की मानद लाइफ मेंबरशिप से नवाजे गए भारतीय बल्लेबाज
    खेल

    चेतेश्वर पुजारा को मिला बड़ा सम्मान, MCC की मानद लाइफ मेंबरशिप से नवाजे गए भारतीय बल्लेबाज

    News DeskBy News DeskJuly 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चेतेश्वर पुजारा को मिला बड़ा सम्मान, MCC की मानद लाइफ मेंबरशिप से नवाजे गए भारतीय बल्लेबाज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 

    भारत के टेस्ट क्रिकेट के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने प्रदर्शन और योगदान से विशेष पहचान बनाई हो। 

    इस उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पुजारा ने कहा, 'एमसीसी की मानद आजीवन सदस्यता मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. यह मेरे करियर के सबसे यादगार पलों में से एक है. हर क्रिकेटर लॉर्ड्स में खेलने का सपना देखता है, क्योंकि इसे क्रिकेट का घर कहा जाता है. ऐसे प्रतिष्ठित क्लब का आजीवन सदस्य बनना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। 

    उन्होंने आगे कहा कि जब वर्षों की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को इस तरह की पहचान मिलती है, तो वह एहसास बेहद खास होता है. पुजारा ने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी क्रिकेट के प्रति अपना योगदान जारी रखने के लिए प्रेरित करेगा। 

    अपने शांत स्वभाव, धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी और भारत के लिए कई यादगार टेस्ट पारियां खेलने वाले पुजारा ने लंबे समय तक टीम इंडिया की बल्लेबाजी की रीढ़ की भूमिका निभाई. अब एमसीसी की मानद आजीवन सदस्यता उनके शानदार करियर में एक और प्रतिष्ठित उपलब्धि बन गई है। 

    चेतेश्वर पुजारा का अंतरराष्ट्रीय करियर 
    अंतरराष्ट्रीय डेब्यू: 2010 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट)
    आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच: 2023 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल)
    अंतरराष्ट्रीय करियर: 2010 से 2023
    कुल टेस्ट मैच: 103
    कुल रन: 7195
    टेस्ट क्रिकेट में 19 शतक और 35 अर्धशतक
    सर्वोच्च टेस्ट स्कोर: 206* रन
    वनडे मैच: 5 
    कुल रन: 51
    2018-19 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 521 रन बनाकर भारत की ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के हीरो रहे। 

    News Desk

    Related Posts

    एम्बाप्पे का महाशो, मेसी की बराबरी कर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड; गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे

    July 1, 2026

    IND vs ENG 1st T20I: आज भारत-इंग्लैंड की टक्कर, मैच से पहले आई बुरी खबर, बारिश बिगाड़ सकती है खेल

    July 1, 2026

    रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड सीरीज बड़ा मौका, गावस्कर बोले वर्ल्ड कप के लिए अहम परीक्षा

    June 30, 2026

    एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी गोल्ड बचाने की कमान

    June 30, 2026

    FIFA World Cup 2026: ब्राजील बचा, जर्मनी-नीदरलैंड्स बाहर! नॉकआउट में दिग्गज टीमों का बड़ा पतन

    June 30, 2026

    Wimbledon 2026: सेरेना विलियम्स की धमाकेदार वापसी, वाइल्ड कार्ड से मिली एंट्री; पहले दौर में 20 साल की खिलाड़ी से मुकाबला

    June 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बॉबी देओल की आश्रम सीजन 4 की शूटिंग अगस्त से होगी शुरू जल्द।

    July 1, 2026

    एनएमडीसी ने पहली तिमाही की अब तक की सर्वाधिक मात्रा दर्ज की, 60 एमटी लक्ष्य के लिए गति बनाई

    July 1, 2026

    वजन घटाना है तो डिनर में शामिल करें मिलेट्स से बनी ये हेल्दी डिशेज रोज।

    July 1, 2026

    ताइवान पर फिर गरजे शी जिनपिंग, पार्टी स्थापना दिवस पर कहा- ‘एकीकरण होकर रहेगा’

    July 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.