Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»डार्विन टेस्ट में भिड़े मिचेल स्टार्क और मेहदी हसन, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव
    खेल

    डार्विन टेस्ट में भिड़े मिचेल स्टार्क और मेहदी हसन, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

    News DeskBy News DeskAugust 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डार्विन टेस्ट में भिड़े मिचेल स्टार्क और मेहदी हसन, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर गरमागरमी भी देखने को मिली. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज आमने-सामने आ गए. दोनों के बीच कुछ देर तक तीखी बातचीत हुई, जिसके बाद अंपायर कुमार धर्मसेना को बीच-बचाव करना पड़ा.

    यह घटना बांग्लादेश की पहली पारी के 103वें ओवर में हुई. मामला बल्लेबाज के पिच के डेंजर एरिया में चलने को लेकर शुरू हुआ. मिचेल स्टार्क इससे नाराज हो गए और उन्होंने मेहदी हसन मिराज को तुरंत वहां से हटने के लिए कहा. दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत स्टम्प माइक में भी रिकॉर्ड हो गई.

    मिचेल स्टार्क ने उस ओवर में पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली. मिराज ने इसे शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में खेलकर एक रन पूरा किया. रन लेने के बाद मिराज पिच के उस हिस्से से गुजरते दिखाई दिए, जिसे गेंदबाजों और बल्लेबाजों के फुटमार्क से बचाने के लिए संरक्षित रखा जाता है. अपने फॉलो-थ्रू के दौरान यह देखकर स्टार्क नाराज हो गए. स्टार्क सीधे मिराज के पास पहुंचे और खरी-खोटी सुनाई. स्टार्क ने कहा, 'यह मेरा फॉलो-थ्रू है, तुम्हारा नहीं. विकेट से हटो.'
    यह भी पढ़ें: डार्व‍िन टेस्ट के दूसरे द‍िन भी बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेल‍िया को रगड़ा, तंजीद हसन-नजमुल शांतो का बल्ले से धमाका

    मिचेल स्टार्क की बात का मिराज ने भी जवाब दिया, जिसके बाद कुछ पल के लिए माहौल गर्म हो गया. दोनों खिलाड़ी आमने-सामने बातचीत करते रहे. स्थिति ज्यादा बिगड़ती, उससे पहले ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना वहां पहुंच गए. उन्होंने दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया. इसके बाद मुकाबला आगे बढ़ा. मैच में पहले से ही ऑस्ट्रेलिया दबाव में था और बांग्लादेश लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा था. ऐसे में मैदान पर बढ़ता तनाव भी मेजबान टीम की निराशा को दिखा रहा था.

    इससे पहले बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में महज 198 रनों पर सिमट गई थी. तेज गेंदबाज हसन महमूद ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी मुसीबत साबित हुए. उन्होंने छह विकेट झटककर मेजबान बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

    दूसरे दिन बांग्लादेश ने अपनी मजबूत शुरुआत का पूरा फायदा उठाया. तंजीद हसन तमीम ने शानदार 101 रन बनाए. तमीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज भी बने. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी 84 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इन पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी बढ़त हासिल कर ली.

    दूसरे दिन स्टप्स तक बांग्लादेश ने छह विकेट पर 351 रन बना लिए और उसकी बढ़त 153 रनों की हो गई है. मेहदी हसन मिराज 32 और हसन महमूद 13 रन बनाकर नाबाद रहे. अब तीसरे दिन बांग्लादेश की कोशिश इस बढ़त को और बड़ा करने की होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया जल्द से जल्द बाकी चार विकेट निकालकर मैच में वापसी करना चाहेगा.

    News Desk

    Related Posts

    अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, जमानत खारिज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    August 14, 2026

    UFC 330 में खिताब बचाने उतरेंगी मैकेंजी डर्न, रॉबर्टसन से होगी जोरदार टक्कर

    August 14, 2026

    मनप्रीत सिंह का आखिरी वर्ल्ड कप, 51 साल बाद भारत को चैंपियन बनाने का सपना

    August 14, 2026

    इगा स्वियातेक ने रिबाकिना को हराकर जीता कनाडा ओपन, सत्र का पहला खिताब

    August 14, 2026

    श्रीलंका टेस्ट से पहले गिल का बड़ा संकेत, सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा संभालेंगे नई गेंद

    August 14, 2026

    BCCI में बड़े बदलाव की तैयारी, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बन सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण

    August 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, जमानत खारिज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    August 14, 2026

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन के पीड़ितों को दी विनम्र श्रद्धांजलि…..

    August 14, 2026

    राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 14, 2026

    रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत/निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन….

    August 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.