Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»Apple Pay India Launch: सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है एंट्री, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं
    व्यापार

    Apple Pay India Launch: सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है एंट्री, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं

    News DeskBy News DeskAugust 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Apple Pay India Launch: सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है एंट्री, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

     ऐपल की डिजिटल पेमेंट सर्विस भारत में अक्टूबर में लॉन्च हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में यह सर्विस Visa और Mastercard के क्रेडिट कार्ड्स को सपोर्ट करेगी। लॉन्च के समय में इसमें UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का सपोर्ट मिलने की संभावना नहीं है। शुरुआत में ऐसा कहा जा रहा था कि ‘ऐपल पे’ को भारत में यूपीआई सपोर्ट के साथ लाया जाएगा, जिससे लोगों में इस सर्विस को लेकर काफी उत्साह था। अब जानकारी आ रही है कि शुरू में सिर्फ वीजा और मास्टरकार्ड के क्रेडिट कार्ड्स पर ‘ऐपल पे’ सपोर्ट करेगा और आईफोन यूजर्स एक टैप में पेमेंट कर पाएंगे।

    इंडियन बैंकों से बातचीत कर रहा Apple
    Apple इन दिनों प्रमुख भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ Apple Pay को भारत में शुरू करने के लिए पार्टनरशिप को लेकर बातचीत कर रहा है। कंपनी को सर्विस शुरू करने से पहले बैंकिंग इंटीग्रेशन और जरूरी रेगुलेटरी प्रोसेस को पूरा करना होगा।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple शुरुआत में भारत में Visa और Mastercard नेटवर्क वाले चुनिंदा क्रेडिट कार्ड को Apple Pay में ऐड करने की सुविधा दे सकता है। यूजर्स अपने सपोर्टेड कार्ड को iPhone के Wallet एप में ऐड कर पाएंगे।

    UPI सपोर्ट क्यों नहीं?
    यहां यूपीआई सपोर्ट से मतलब इस बात से है कि जिस तरह से लोग पेटीएम, फोनपे या गूगलपे से यूपीआई पेमेंट करते हैं, क्या उसी तरह ‘ऐपल पे’ भी काम करेगा? इसका जवाब है- शुरुआत में तो नहीं। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, UPI सर्विस देने के लिए ऐपल को 'नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया' (NPCI) से मंजूरी लेनी होगी और साथ ही किसी बैंक के साथ साझेदारी करनी होगी। ऐसा लगता है कि अभी तक ऐपल को इसके लिए मंजूरी नहीं मिली है। (REF.)

        रिपोर्ट के अनुसार, ‘ऐपल पे’ सर्विस के लॉन्च होने से कंपनी को प्रीमियम क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में जगह बनाने का मौका भारत में मिलेगा।

        कंपनी कुछ महीनों से देश के बड़े क्रेडिट कार्ड रिलीज करने वाले बैंकों से बातचीत कर रहा है। बातचीत इस पर है कि हर ट्रांजैक्शन पर किसको कितना हिस्सा मिलेगा।

        रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल सितंबर के अंत या अक्टूबर तक ‘ऐपल पे’ को लॉन्च करने की तैयारियों में है।

    iPhone से कर सकेंगे Tap-and-Pay
    इतना ही नहीं Apple Pay के आने से यूजर्स अपने iPhone को NFC-Enabled POS मशीन के पास टैप करके मिनटों में पेमेंट कर सकेंगे। पेमेंट को Face ID या Touch ID के जरिए भी ऑथेंटिकेट किया जा सकेगा।

    भारत में पहले से ही बड़े रिटेल स्टोर, मॉल, रेस्टोरेंट और सुपरमार्केट में कॉन्टैक्टलेस कार्ड पेमेंट वाले POS टर्मिनल मौजूद हैं। ऐसे में Apple Pay iPhone यूजर्स के लिए फिजिकल क्रेडिट कार्ड साथ रखने की जरूरत को खत्म कर सकता है।

    UPI की कमी कर सकती है परेशान
    हालांकि इस वक्त भारत में Apple Pay के सामने सबसे बड़ी चुनौती UPI सपोर्ट की हो सकती है। रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि लॉन्च के वक्त Apple Pay में UPI पेमेंट की सुविधा नहीं मिलेगी। भारत में UPI का यूज ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट से लेकर छोटे दुकानदारों को पेमेंट करने तक बड़े पैमाने पर हो रहा है। Google Pay और PhonePe जैसे एप्स भी UPI पर बेस्ड हैं।

    ऐसे में अगर Apple Pay में शुरुआत में UPI नहीं मिलता है, तो यूजर्स इससे UPI QR कोड स्कैन करके पेमेंट नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा सीधे UPI पेमेंट करने की सुविधा भी नहीं मिलेगी।

    किस तरह काम करेगी सर्विस

        ‘ऐपल पे’ सर्विस यूजर करने वाले ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल को ऐपल वॉलेट में सेव कर पाएंगे।

        जब भी वो किसी दुकान पर पेमेंट करने जाएंगे तो उन्हें वहां पीओएस मशीन पर स्वाइप करने की जरूरत होगी।

        NFC तकनीक की मदद से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट हो जाएगा। हालांकि QR कोड स्कैन करने की सुविधा नहीं होगी।

    भारत में डिजिटल पेमेंट के बढ़ने की उम्मीद
    ऐपल पे के आने से भारत में डिजिटल पेमेंट के बढ़ने की उम्मीद है। बहुत से ऐपल यूजर्स ऐपल पे के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले वक्त में अगर यह सर्विस यूपीआई में लॉन्च होती है तो बड़ी संख्या में ग्राहकों को सीधे इस सुविधा का फायदा होगा और फोनपे, गूगलपे, पेटीएम जैसे ऐप्स को सीधी टक्कर मिलने की उम्मीद है।
    प्रेम त्रिपाठी

    News Desk

    Related Posts

    Mahindra Thar का आ रहा बड़ा अपडेट! कंपनी ने शुरू की तैयारी, जानें कब होगी लॉन्च

    September 12, 2026

    Share Market Crash: सेंसेक्स 552 अंक टूटा, निफ्टी 23,300 के नीचे; निवेशकों में मची हलचल

    September 11, 2026

    HUL को कोर्ट से बड़ी राहत, Beco को 1 हफ्ते में हटाने होंगे Surf Excel-Vim से जुड़े विवादित ऐड

    September 11, 2026

    शेयर बाजार में भूचाल! भरभराकर टूटे ये स्टॉक्स, निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

    September 11, 2026

    Adani Stock में आएगी 46% तक तेजी? विदेशी ब्रोकरेज Jefferies ने दी खरीदारी की सलाह

    September 11, 2026

    iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद बड़ा झटका, सस्ता होने के बजाय महंगे हुए पुराने iPhones

    September 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    फातिमा सना का ऑलराउंड प्रदर्शन भी नहीं आया काम, श्रीलंका से हारकर फाइनल से बाहर पाकिस्तान

    September 12, 2026

    BRICS Summit 2026: आज दुनिया देखेगी भारत का दम, पुतिन-जिनपिंग समेत कई दिग्गज एक मंच पर

    September 12, 2026

    8th Pay Commission: 3.8 फिटमेंट फैक्टर और 6% इंक्रीमेंट से कितनी बढ़ेगी पेंशन? समझें पूरा कैलकुलेशन

    September 12, 2026

    Mahindra Thar का आ रहा बड़ा अपडेट! कंपनी ने शुरू की तैयारी, जानें कब होगी लॉन्च

    September 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.