Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»UFC 330 में खिताब बचाने उतरेंगी मैकेंजी डर्न, रॉबर्टसन से होगी जोरदार टक्कर
    खेल

    UFC 330 में खिताब बचाने उतरेंगी मैकेंजी डर्न, रॉबर्टसन से होगी जोरदार टक्कर

    News DeskBy News DeskAugust 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    UFC 330 में खिताब बचाने उतरेंगी मैकेंजी डर्न, रॉबर्टसन से होगी जोरदार टक्कर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) 330 में महिला स्ट्रावेट चैंपियन मैकेंजी डर्न रविवार को कनाडा की जिलियन ‘द सैवेज’ रॉबर्टसन के विरुद्ध अपने खिताब की रक्षा करने उतरेंगी। दोनों ही फाइटर्स जिउ जित्सु में पारंगत हैं और ऐसे में इस मुकाबले में जमीन पर पकड़ बनाने की जंग देखने को मिल सकती है। डर्न का कहना है कि वह अपना खिताब (बेल्ट) बचाने के लिए सबकुछ झोंक देंगी। इस फाइट का प्रसारण भारत में सुबह 6:30 बजे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

    डर्न के लिए चैंपियन बनने के बाद यह पहला खिताबी मुकाबला है। इसको लेकर उन्होंने दैनिक जागरण से विशेष बातचीत की। डर्न ने कहा कि चैंपियन बनने के बाद उन पर पहले जैसा दबाव नहीं है। अब बेल्ट मेरी है और कोई इसे मुझसे छीनने आ रहा है। इसलिए मैं इसे बचाने के लिए अपना सबकुछ दूंगी। रॉबर्टसन को यूएफसी की सबसे खतरनाक सबमिशन फाइटर्स में गिना जाता है। डर्न भी जिउ-जित्सु की विशेषज्ञ हैं और उन्होंने माना कि यह मुकाबला उनके लिए खास है। दोनों यह साबित करना चाहेंगी कि ग्राउंड गेम में कौन बेहतर है।

    रॉबर्टसन पर दबाव बनाना चाहेंगी डर्न
    हालांकि डर्न मुकाबले को केवल जमीन पर लड़ने के बारे में नहीं सोच रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी स्ट्राइकिंग में काफी सुधार हुआ है और वह खड़े होकर भी रॉबर्टसन पर दबाव बनाना चाहेंगी। उनका लक्ष्य मुकाबले के हर हिस्से में बेहतर प्रदर्शन करना है। डर्न ने कहा, मैं उसे स्ट्राइकिंग में हराना चाहती हूं, फिर जरूरत पड़ने पर टेकडाउन लेकर जमीन पर मुकाबला करना चाहती हूं और अंत में सबमिशन हासिल करना चाहती हूं।

    उन्होंने इस मुकाबले के लिए कुश्ती, जिउ-जित्सु और अपनी फिटनेस पर खास काम किया है। पांच राउंड तक चलने वाले मुकाबले के लिए उनकी कोशिश शुरुआती दौर से ही दबाव बनाए रखने की होगी।

    हार से डर्न को मिली है सीख
    अपनी पिछली हार से मिली सीख पर डर्न ने कहा कि अब वह भावनाओं में बहकर जल्दबाजी नहीं करतीं। उन्होंने सीखा है कि मुकाबले में धैर्य रखना और सही समय पर हमला करना जरूरी है। रॉबर्टसन को लेकर डर्न ने कहा कि वह बेहद मजबूत और जुझारू फाइटर हैं। मुझे पता है कि वह आसानी से हार नहीं मानेंगी। यही वजह है कि यह मुकाबला काफी अच्छा होने वाला है।

     

    News Desk

    Related Posts

    अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, जमानत खारिज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    August 14, 2026

    मनप्रीत सिंह का आखिरी वर्ल्ड कप, 51 साल बाद भारत को चैंपियन बनाने का सपना

    August 14, 2026

    डार्विन टेस्ट में भिड़े मिचेल स्टार्क और मेहदी हसन, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

    August 14, 2026

    इगा स्वियातेक ने रिबाकिना को हराकर जीता कनाडा ओपन, सत्र का पहला खिताब

    August 14, 2026

    श्रीलंका टेस्ट से पहले गिल का बड़ा संकेत, सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा संभालेंगे नई गेंद

    August 14, 2026

    BCCI में बड़े बदलाव की तैयारी, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बन सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण

    August 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, जमानत खारिज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    August 14, 2026

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन के पीड़ितों को दी विनम्र श्रद्धांजलि…..

    August 14, 2026

    राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 14, 2026

    रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत/निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन….

    August 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.