Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»‘शरीर को असमंजस में रहने दो’— ट्रेविस हेड की पोस्ट ने बढ़ाई विराट विवाद की चर्चा
    खेल

    ‘शरीर को असमंजस में रहने दो’— ट्रेविस हेड की पोस्ट ने बढ़ाई विराट विवाद की चर्चा

    News DeskBy News DeskMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘शरीर को असमंजस में रहने दो’— ट्रेविस हेड की पोस्ट ने बढ़ाई विराट विवाद की चर्चा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हैदराबाद

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शु्क्रवार (22 मई) को खेले गए धमाकेदार IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) मुकाबले के बाद अब मैदान की लड़ाई सोशल मीडिया तक पहुंच गई है. विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुई ऑनफील्ड तकरार अभी शांत भी नहीं हुई थी कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का एक इंस्टाग्राम पोस्ट इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो गया.

    मैच खत्म होने के कुछ देर बाद ट्रेविस हेड ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर की. यह तस्वीर गेंदबाजी के दौरान की है. तस्वीर के नीचे लिखा था, 'शरीर को असमंजस में रहने दो.' बस फिर क्या था… सोशल मीडिया पर फैन्स ने इस पोस्ट को सीधे विराट कोहली विवाद से जोड़ना शुरू कर दिया. कई यूजर्स का मानना है कि यह पोस्ट कहीं ना कहीं विराट कोहली के साथ हुई बहस का जवाब था.

    ट्रेविस हेड का रहस्यमयी पोस्ट
    हालांकि असल में यह एक फिटनेस और जिम से जुड़ा टर्म है, जिसका मतलब होता है शरीर को लगातार नई चुनौतियां देना, ताकि वह एक ही रूटीन का आदी ना बन जाए. लेकिन जिस तरह मैच में हेड ने गेंदबाजी की और विकेट भी लिया, उसके बाद यह पोस्ट चर्चा का बड़ा विषय बन गया.

    दिलचस्प बात यह रही कि ट्रेविस हेड आमतौर पर गेंदबाजी नहीं करते, लेकिन आरसीबी के खिलाफ उन्होंने गेंद हाथ में ली और आते ही असर भी दिखाया. हेड ने आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार का विकेट झटका और फैन्स को चौंका दिया.

    मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कई बार तीखी बातचीत देखने को मिली थी. जब आरसीबी रनचेज कर रही थी, तब कोहली बार-बार हेड की तरफ देखकर उन्हें गेंदबाजी करने के लिए उकसाते नजर आए. कमेंटेटर्स के मुताबिक कोहली मजाकिया लेकिन आक्रामक अंदाज में कह रहे थे, 'आओ, कुछ गेंदें डालो.'

    ट्रेविस हेड ने बाद में विराट को जवाब देते हुए कहा, 'तुम तो आउट हो गए, इससे पहले कि मैं गेंदबाजी करने आता. हालांकि असली बवाल मैच खत्म होने के बाद मचा. कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ तक नहीं मिलाया. कोहली ने एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस समेत बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, लेकिन हेड के साथ उनका कोई इंटरैक्शन नजर नहीं आया.

    इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. कुछ फैन्स ने विराट कोहली के एग्रेशन को नापसंद किया, जबकि कुछ का मानना था कि मैच खत्म होने के बाद मामला वहीं खत्म हो जाना चाहिए था. पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'मैदान पर गर्म माहौल में ऐसी बातें हो सकती हैं, लेकिन मैच के बाद जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था.'

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स 2026 का असर! वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से बाहर होंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी

    July 25, 2026

    वेस्टइंडीज वनडे और एशियन गेम्स के बीच टकराई तारीखें, बीसीसीआई चुनेगी दो अलग टीमें

    July 25, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू रचेंगी इतिहास, स्वर्ण पर नजर

    July 25, 2026

    यूएस ओपन विजेता डोमिनिक थीम अब ऑस्ट्रिया में खेलेंगे फुटबॉल

    July 25, 2026

    WWE में भारत का जलवा, इन 5 रेसलर्स ने दुनिया में बनाया नाम

    July 25, 2026

    2026 टी20 में ईशान किशन नंबर-1, सूर्य और सैमसन भी टॉप-5 में

    July 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    July 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने कबीरधाम में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की मैराथन समीक्षा….

    July 25, 2026

    देहरादून में नशे के नेटवर्क पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हॉटस्पॉट चिन्हित कर तस्करों पर कसा जाएगा शिकंजा

    July 25, 2026

    उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, आदेश जारी

    July 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.