Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू रचेंगी इतिहास, स्वर्ण पर नजर
    खेल

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू रचेंगी इतिहास, स्वर्ण पर नजर

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू रचेंगी इतिहास, स्वर्ण पर नजर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
     राष्ट्रमंडल खेलों 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय खिलाड़ियों ने पदकों की दौड़ में अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को भारत की सबसे बड़ी उम्मीदों में शामिल स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगी।

    31 वर्षीय मीराबाई की नजर लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतने पर होगी। अगर वह ऐसा करने में सफल रहती हैं तो यह राष्ट्रमंडल खेलों में उनका लगातार तीसरा स्वर्ण और कुल चौथा पदक होगा। मीराबाई का राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 2014 के ग्लासगो खेलों में रजत पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई थी।

    इसके बाद 2018 गोल्ड कोस्ट और 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीदें सबसे ज्यादा हैं। ग्लासगो में भारत की ओर से कुल 11 भारोत्तोलक चुनौती पेश कर रहे हैं, जिनमें पांच पुरुष और छह महिला खिलाड़ी शामिल हैं। सभी मुकाबले एसईसी आर्माडिलो में खेले जाएंगे।

    प्रतियोगिता से पहले मीराबाई ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर अभ्यास का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि वह अपने चौथे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके इस संदेश ने भारतीय खेल प्रेमियों का उत्साह और बढ़ा दिया है। वहीं, भारतीय भारोत्तोलन टीम के मुख्य कोच विजय शर्मा का मानना है कि मीराबाई के लिए यह प्रतियोगिता सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी का भी अहम हिस्सा होगी।

    ओलिंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई अभी तक एशियाई खेलों में कोई पदक नहीं जीत सकी हैं और इस कमी को इस वर्ष पूरा करना चाहेंगी। ऐसे में राष्ट्रमंडल खेल उनके लिए लय हासिल करने का बेहतरीन अवसर माने जा रहे हैं। मीराबाई के अलावा बर्मिंघम 2022 में कांस्य पदक जीतने वाली हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह भी इस बार बेहतर प्रदर्शन कर पदक का रंग बदलने की कोशिश करेंगे।

    भारतीय दल को इन खिलाड़ियों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।ये खिलाड़ी भी हैं स्वर्ण के बड़े दावेदारभारोत्तोलन के अलावा एथलेटिक्स में भी भारत की निगाहें कई स्टार खिलाड़ियों पर टिकी हैं। दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा इस बार स्वर्ण पदक के सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हैं।

    चोट के कारण वह 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले सके थे, लेकिन 2018 गोल्ड कोस्ट में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की थी। वहीं, हाई जंप खिलाड़ी सर्वेश कुशारे भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में मोनाको डायमंड लीग में पदार्पण करते हुए 2.26 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

    News Desk

    Related Posts

    वेस्टइंडीज वनडे और एशियन गेम्स के बीच टकराई तारीखें, बीसीसीआई चुनेगी दो अलग टीमें

    July 25, 2026

    यूएस ओपन विजेता डोमिनिक थीम अब ऑस्ट्रिया में खेलेंगे फुटबॉल

    July 25, 2026

    WWE में भारत का जलवा, इन 5 रेसलर्स ने दुनिया में बनाया नाम

    July 25, 2026

    2026 टी20 में ईशान किशन नंबर-1, सूर्य और सैमसन भी टॉप-5 में

    July 25, 2026

    टीम इंडिया ने शुरू किया नया अवॉर्ड, तिलक वर्मा को मिली पहली ट्रॉफी

    July 25, 2026

    सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया… अब CWG में भारत को दिलाया पहला मेडल, जानिए कौन हैं झंडू कुमार

    July 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी थमेगा नहीं आंदोलन, CJP बोली- ‘दो मांगें अभी बाकी हैं’

    July 25, 2026

    मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज: दिल्ली की हलचल से बढ़ा सियासी पारा

    July 25, 2026

    वेस्टइंडीज वनडे और एशियन गेम्स के बीच टकराई तारीखें, बीसीसीआई चुनेगी दो अलग टीमें

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- देश के युवाओं को कुचक्र में नहीं फंसने देंगे; अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    July 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.