Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»एशियन गेम्स 2026 का असर! वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से बाहर होंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी
    खेल

    एशियन गेम्स 2026 का असर! वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से बाहर होंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एशियन गेम्स 2026 का असर! वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से बाहर होंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
    सितंबर-अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतेगी. इसकी वजह एशियन गेम्स 2026 है, जिसकी क्रिकेट प्रतियोगिता और वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज लगभग एक ही समय पर आयोजित होगी। 

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान होनी है. वहीं जापान में होने वाले एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी. दोनों टूर्नामेंट की तारीखें टकराने के कारण भारतीय चयनकर्ताओं को दो अलग-अलग स्क्वॉड तैयार करने पड़ेंगे। 

    एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में शामिल कुल 8 खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे. इस सूची में श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। 

    इनमें से श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा चोट के चलते उस सीरीज में नहीं खेल पाए थे। 

    जडेजा-ऋतुराज की हो सकती है एंट्री
    आठ प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी चयनकर्ताओं के लिए चुनौती जरूर होगी, लेकिन इससे कुछ युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का सुनहरा अवसर भी पैदा होगा. ऐसे खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और आयुष बदोनी शामिल हैं. इनमें कुछ खिलाड़ियों को वनडे खेलने का काफी अनुभव है, जबकि कुछ हाल ही में भारतीय टीम के साथ जुड़े रहे हैं। 

    एशियन गेम्स 2026 में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे. टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। 

    एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक की उम्मीदों को बरकरार रखना और साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मजबूत प्रदर्शन करना, दोनों ही बीसीसीआई के लिए बड़ी चुनौती होंगे. ऐसे में चयनकर्ताओं की नजरें उन खिलाड़ियों पर रहेगी जो लंबे समय से टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं. अगर यह मौका सही तरीके से भुनाया गया तो वेस्टइंडीज सीरीज भारतीय क्रिकेट को कई नए वनडे सितारे भी दे सकता है। 

    News Desk

    Related Posts

    हाई बार से गिरे इंग्लिश जिम्नास्ट, सिर के बल गिरने से मचा हड़कंप

    July 26, 2026

    जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया फिर बनी नंबर-1

    July 26, 2026

    अश्विन की बड़ी मांग, वर्ल्ड कप से पहले भुवनेश्वर को मिले मौका

    July 26, 2026

    अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20I में भारतीय ओपनर का बनाया रिकॉर्ड

    July 26, 2026

    भारत दौरे पर आ सकती है 5 बार की विश्व विजेता ब्राजील: कोलकाता में मैच की तैयारी

    July 26, 2026

    वैभव सूर्यवंशी को ऑलराउंडर बनाने की तैयारी, BCCI का खास प्लान, बॉलिंग कोच ने खोला बड़ा राज

    July 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट अटैक से निधन, राजनीतिक दलों में शाेक की लहर

    July 26, 2026

    Kargil Vijay Diwas 2026: सीएम धामी की घोषणा, परमवीर चक्र विजेताओं को दो करोड़ की अनुग्रह राशि मिलेगी

    July 26, 2026

    बासमती की खुशबू से फिर महकेगा दून: सफल ट्रायल के बाद 160 किसानों ने संभाली कमान; 75 हेक्टेयर में शुरू हुई खेती

    July 26, 2026

    पीएम मोदी ने मांगे 15 अगस्त भाषण के लिए देशवासियों से सुझाव

    July 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.