Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»WWE में भारत का जलवा, इन 5 रेसलर्स ने दुनिया में बनाया नाम
    खेल

    WWE में भारत का जलवा, इन 5 रेसलर्स ने दुनिया में बनाया नाम

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    WWE में भारत का जलवा, इन 5 रेसलर्स ने दुनिया में बनाया नाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    WWE की रिंग दुनिया के सबसे बड़े और चुनौतीपूर्ण मंचों में गिनी जाती है। जहां पहुंचने का सपना लाखों रेसलर्स देखते हैं। इस मंच पर भारत के कई पहलवानों ने भी अपनी ताकत, हुनर और दमदार प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई है। द ग्रेट खली ने जहां वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा, वहीं जिंदर महल, सौरव गुर्जर, सिंह ब्रदर्स और गामा सिंह ने भी भारतीय रेसलिंग का परचम दुनिया भर में लहराया। आइए जानते हैं WWE में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले इन पांच दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में।

    द ग्रेट खली
    द ग्रेट खली WWE में सबसे सफल भारतीय रेसलर माने जाते हैं। 7 फीट 1 इंच लंबे खली ने 2006 में WWE में डेब्यू किया और आते ही अंडरटेकर जैसे दिग्गजों को चुनौती दी। 2007 में उन्होंने बैटल रॉयल जीतकर वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। खली की ताकत और विशाल कद ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई और वह भारतीय रेसलिंग के सबसे बड़े चेहरे बन गए।

    जिंदर महल
    पंजाबी मूल के जिंदर महल ने WWE में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन 2017 में उन्होंने इतिहास रच दिया। उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती और यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय मूल के रेसलर बने। 'द मॉडर्न डे महाराजा' के नाम से मशहूर जिंदर ने लंबे समय तक WWE के टॉप स्टार्स के साथ मुकाबले किए।

    सौरव गुर्जर
    मध्य प्रदेश के सौरव गुर्जर ने WWE में 'सांगा' के नाम से पहचान बनाई। WWE में आने से पहले वह राष्ट्रीय स्तर के किकबॉक्सर और टीवी अभिनेता भी रह चुके हैं। अपने लंबे कद और दमदार फिजिक के दम पर उन्होंने NXT में कई प्रभावशाली मुकाबले लड़े। सौरव को भारत के उभरते हुए WWE सुपरस्टार्स में गिना जाता है।

    सिंह ब्रदर्स
    सुनील सिंह और समीर सिंह, जिन्हें WWE में सिंह ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है। भारतीय मूल की सफल टैग टीम रही है। दोनों ने WWE में जिंदर महल के साथ मिलकर काम किया और कई बड़े मुकाबलों में हिस्सा लिया। अपनी शानदार टीमवर्क और मनोरंजक अंदाज के कारण उन्होंने WWE यूनिवर्स में अलग पहचान बनाई।

    गामा सिंह
    गामा सिंह भारतीय मूल के उन शुरुआती रेसलर्स में शामिल रहे जिन्होंने इंटरनेशनल प्रोफेशनल रेसलिंग में अपनी पहचान बनाई। साल 1981 में उन्होंने WWE (तत्कालीन WWF) में डेब्यू किया। इसके अलावा कई बड़े रेसलिंग प्रमोशन्स में हिस्सा लिया। गामा सिंह अपनी तकनीकी रेसलिंग और अनुभव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने भारतीय मूल के कई युवा रेसलर्स को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और रेसलिंग में उनका योगदान आज भी याद किया जाता है।

    News Desk

    Related Posts

    2026 टी20 में ईशान किशन नंबर-1, सूर्य और सैमसन भी टॉप-5 में

    July 25, 2026

    टीम इंडिया ने शुरू किया नया अवॉर्ड, तिलक वर्मा को मिली पहली ट्रॉफी

    July 25, 2026

    सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया… अब CWG में भारत को दिलाया पहला मेडल, जानिए कौन हैं झंडू कुमार

    July 25, 2026

    भारतीय शतरंज के लिए ऐतिहासिक पल, विश्वनाथन आनंद बने FIDE के अंतरिम अध्यक्ष

    July 25, 2026

    एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट ड्रॉ जारी, भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री

    July 24, 2026

    एशियन गेम्स ड्रॉ जारी! श्रेयस ब्रिगेड को मिला नॉकआउट का टिकट, महिला टीम की जापान से होगी बड़ी भिड़ंत

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लॉकअप में हर्षद चोपड़ा का गेम कमजोर, फैन्स ने शुरू किया ट्रोल करना

    July 25, 2026

    WWE में भारत का जलवा, इन 5 रेसलर्स ने दुनिया में बनाया नाम

    July 25, 2026

    2026 टी20 में ईशान किशन नंबर-1, सूर्य और सैमसन भी टॉप-5 में

    July 25, 2026

    टीम इंडिया ने शुरू किया नया अवॉर्ड, तिलक वर्मा को मिली पहली ट्रॉफी

    July 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.