Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»पेट्रोल-डीजल संकट से IPL 2026 पर खतरा? मैच री-शेड्यूलिंग पर अरुण धूमल ने दिया बड़ा बयान
    खेल

    पेट्रोल-डीजल संकट से IPL 2026 पर खतरा? मैच री-शेड्यूलिंग पर अरुण धूमल ने दिया बड़ा बयान

    News DeskBy News DeskMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पेट्रोल-डीजल संकट से IPL 2026 पर खतरा? मैच री-शेड्यूलिंग पर अरुण धूमल ने दिया बड़ा बयान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
     पश्चिम एशिया में जारी लंबे संकट का असर अब भारत में भी साफ दिखने लगा है. ईंधन की कमी और बढ़ती चिंताओं के बीच जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की, वहीं अब देश के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजन इंडियन2026 पर भी सवाल उठने लगे हैं. क्या आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट को जारी रखना सही है, या देशहित में इसके स्वरूप में बदलाव होना चाहिए? इसी बहस के बीच अब सरकार, व्यापार जगत और क्रिकेट प्रशासन आमने-सामने नजर आ रहे हैं। 

    आईपीएल 2026 के दौरान ऊर्जा खपत को लेकर सवाल उठने लगे हैं. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के प्रमुख ब्रिजेश गोयल ने खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर आईपीएल को पुनर्निर्धारित (reschedule) करने की मांग की है. इस पर अब लीग चेयरमैन अरुण धूमल ने प्रतिक्रिया दी है। 

    IPL 2026 को पुनर्निर्धारित करने की मांग
    एक रिपोर्ट के अनुसार, अरुण धूमल ने कहा कि यदि भारत सरकार की ओर से कोई निर्देश आता है, तो वे इस मामले पर विचार करेंगे. उन्होंने कहा, “अब तक मेरी जानकारी में BCCI को इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. अलग-अलग संस्थाओं की अपनी राय हो सकती है, लेकिन हम भारत सरकार के प्रति जवाबदेह हैं यदि सरकार की ओर से कोई निर्देश आता है, तो हम उस पर जरूर अमल करेंगे। 

    सरकार के निर्देश का इंतजार
    CTI के पत्र में मांग की गई है कि मैचों के आयोजन को सीमित स्थानों तक रखा जाए और उन्हें बिना दर्शकों के कराया जाए, ताकि ईंधन की बचत हो सके. पत्र में यह भी कहा गया है कि आईपीएल 2026 के दौरान टीमें अब तक लाखों किलोमीटर की यात्रा कर चुकी हैं. जब देश का हर सरकारी विभाग, नेता, अधिकारी और आम नागरिक प्रधानमंत्री की सलाह पर फिजूल खर्च से बचने की कोशिश कर रहा है, ऐसे समय में आईपीएल ही एक ऐसा आयोजन है, जिस पर किसी भी संकट का असर नहीं दिख रहा. गोयल ने तर्क दिया कि हवाई यात्रा को कम करना, सीमित स्थानों पर मैच कराना और बिना दर्शकों के आयोजन करने से करोड़ों लीटर पेट्रोल और डीजल की बचत हो सकती है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि महामारी के दौरान BCCI ने इसी तरह के कदम उठाए थे। 

    टूर्नामेंट की मौजूदा स्थिति
    18 मई तक आईपीएल 2026 में कुल 62 मैच खेले जा चुके होंगे. लीग चरण के 8 मुकाबले अभी बाकी हैं, इसके बाद दो क्वालिफायर, एक एलिमिनेटर और 31 मई को फाइनल खेला जाएगा. बाकी मैच चेन्नई, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, मुंबई, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ जैसे शहरों में आयोजित होने हैं. यानि अभी भी 13 दिन के बचे टूर्नामेंट में टीमों को को काफी ट्रैवल करना है। 

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स 2026 का असर! वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से बाहर होंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी

    July 25, 2026

    वेस्टइंडीज वनडे और एशियन गेम्स के बीच टकराई तारीखें, बीसीसीआई चुनेगी दो अलग टीमें

    July 25, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू रचेंगी इतिहास, स्वर्ण पर नजर

    July 25, 2026

    यूएस ओपन विजेता डोमिनिक थीम अब ऑस्ट्रिया में खेलेंगे फुटबॉल

    July 25, 2026

    WWE में भारत का जलवा, इन 5 रेसलर्स ने दुनिया में बनाया नाम

    July 25, 2026

    2026 टी20 में ईशान किशन नंबर-1, सूर्य और सैमसन भी टॉप-5 में

    July 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर शहीदों को किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान…

    July 25, 2026

    Uttarakhand News: कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर शहीदों को किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान…

    July 25, 2026

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा मोर्चा! बहरीन और कुवैत के सीक्रेट हमलों से बढ़ा तनाव

    July 25, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ वुशू क्लब के युवा खिलाड़ियों ने की आत्मीय मुलाकात…..

    July 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.