Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»जैनिक सिनर ने रचा इतिहास, इटालियन ओपन जीतकर हासिल किया ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’
    खेल

    जैनिक सिनर ने रचा इतिहास, इटालियन ओपन जीतकर हासिल किया ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’

    News DeskBy News DeskMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जैनिक सिनर ने रचा इतिहास, इटालियन ओपन जीतकर हासिल किया ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    इटालियन टेनिस स्टार जैनिक सिनर लगातार नई ऊंचाइयां छू रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपना पहला इटालियन ओपन खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. रविवार (18 मई) को उन्होंने रोम में नार्वे के कैस्पर रूड को 6-4, 6-4 से हराकर अपना लगातार छठा ATP मास्टर्स 1000 खिताब जीता.

    एक घंटे 44 मिनट में मिली इस शानदार जीत के साथ, दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी सिनर सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 'करियर गोल्डन मास्टर्स' पूरा किया है. अब उन्होंने सभी 9 ATP मास्टर्स 1000 खिताब जीत लिए हैं. जोकोविच ने 2018 में सिनसिनाटी जीतकर यह उपलब्धि हासिल की थी.

    सिनर ने जोकोविच का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
    इस ऐतिहासिक जीत के साथ सिनर 'करियर गोल्डन मास्टर्स' पूरा करने वाला सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. उन्होंने 24 साल 274 दिन की उम्र में यह शानदार उपलब्धि हासिल की. इससे पहले ये रिकॉर्ड नोवाक ​​जोकोविच के नाम था, जिन्होंने 2018 में 31 साल 92 दिन की उम्र में यह मील का पत्थर हासिल किया था.

    करियर गोल्डन मास्टर्स क्या है?
    'करियर गोल्डन मास्टर्स' का मतलब नौ ATP मास्टर्स 1000 खिताब जीतना होता है. ये एक बहुत ही दुर्लभ उपलब्धि है, और अब तक जोकोविच और सिनर के अलावा कोई भी इसे हासिल नहीं कर पाया है. रोजर फेडरर सात खिताब जीतकर इसके काफी करीब पहुंच गए थे, लेकिन दो खिताब उनकी पहुंच से बाहर रह गए.

    नौ ATP मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट
    इंडियन वेल्स ओपन, मियामी ओपन, मोंटे-कार्लो मास्टर्स, मैड्रिड ओपन, इटैलियन ओपन, कनाडा मास्टर्स, सिनसिनाटी ओपन, शंघाई मास्टर्स और पेरिस ओपन.

    सिनर ने 50 साल का सूखा किया खत्म
    इसके अलावा 24 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने यह खिताब जीतकर 50 साल के सूखे को खत्म किया. क्योंकि 1976 में एड्रियानो पनाटा के खिताब जीतने के बाद से किसी भी घरेलू खिलाड़ी ने यह ट्रॉफी नहीं जीती थी. कुल मिलाकर, वह निकोला पिएत्रांगेली (1957, 1961), इमानुएल सेर्टोरियो (1933), जियोवानी पामिएरी (1934) और एड्रियानो पनाटा (1976) के बाद यह प्रतियोगिता जीतने वाले पांचवें इतालवी खिलाड़ी हैं.

    सिनर ने मैच के बाद में कहा, 'मुझे लगता है कि इस साल इटैलियन खिलाड़ी के जीतने के 50 साल पूरे हुए हैं, और मैं सचमुच बहुत खुश हूं.' उन्होंने आगे कहा, 'दोनों तरफ काफी तनाव था, हम दोनों की तरफ से टेनिस का खेल एकदम परफेक्ट नहीं था, लेकिन मैं फिर भी बहुत खुश हूं. पिछले ढाई महीने मेरे लिए अविश्वसनीय रहे हैं. मैं हर बार खुद को बेहतरीन स्थिति में रखने की कोशिश करता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता हूं. हर दिन आसान नहीं होता, लेकिन मैं सचमुच बहुत खुश हूं.'

    सिनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?
    इटालियन ओपन में हर राउंड के लिए एक बड़ा प्राइज पूल रखा गया था, क्योंकि यह प्रमुख टूर्नामेंटों में से एक है. विजेता को €1,007,165 मिलेंगे, जो लगभग ₹11.22 करोड़ के बराबर है. तो, सिनर को टूर्नामेंट जीतने के लिए ₹11 करोड़ मिलेंगे. नीचे टूर्नामेंट के हर राउंड के लिए प्राइज मनी का ब्योरा दिया गया है.

    चैम्पियन: €1,007,165 (11 करोड़ रुपये)

    फाइनलिस्ट: €535,585 (5 करोड़ रुपये)

    सेमी-फाइनलिस्ट: €297,550 (3 करोड़ रुपये)

    क्वार्टर-फाइनल: €169,375 (1,89,58,990 रुपये)

    चौथा राउंड: €92,470 (1,03,50,629 रुपये)

    तीसरा राउंड: €54,110 (60,56,802 रुपये)

    दूसरा राउंड: €31,585 (35,35,466 रुपये)

    पहला राउंड: €21,285 (23,82,983 रुपये)

    सिनर की नजर अब फ्रेंच ओपन पर
    सिनर इस खेल में अपना दबदबा बनाए हुए हैं, और हाल के समय में ज्यादातर ग्रैंड स्लैम में स्पेनिश स्टार कार्लोस अल्काराज के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली है. अब सिनर की नजरें फ्रेंच ओपन पर होंगी, जो 27 मई से शुरू होगा.

     

    News Desk

    Related Posts

    RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला, प्लेऑफ की उम्मीदें दांव पर

    May 18, 2026

    RTI के दायरे से बाहर BCCI: केंद्रीय सूचना आयोग का बड़ा फैसला

    May 18, 2026

    फिट लग रहा हूं ना?’ NSG जवानों संग धोनी का मजेदार अंदाज वायरल, चेपॉक वापसी पर बढ़ी चर्चा

    May 18, 2026

    WNBA स्टार केल्से मिशेल की सफलता की कहानी: संघर्ष से लेकर सुपरमैक्स डील तक का सफर

    May 18, 2026

    107 साल बाद इतिहास रचा! भारतीय मूल के गोल्फर ने PGA Championship जीतकर दुनिया को चौंकाया

    May 18, 2026

    IPL 2026: करो या मरो मुकाबले में भिड़ेंगे CSK और SRH, प्लेऑफ पर टिकी नजरें

    May 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    UPCL की अतिरिक्त वसूली लौटेगी, अगले बिजली बिल में मिलेगा फायदा

    May 19, 2026

    मसूरी के वैकल्पिक मार्ग का 14.55 करोड़ से होगा चौड़ीकरण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

    May 18, 2026

    चांदी में बड़ी गिरावट! हाई से ₹1.92 लाख टूटा भाव, जानिए सोने-चांदी के ताजा रेट

    May 18, 2026

    Dehradun: मानकों के विपरीत संचालित 79 और होमस्टे के पंजीकरण निरस्त, अनियमितताओं पर अब तक 96 पर कार्रवाई

    May 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.