सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर 'बंटवारा 1947' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. हिम्मत, बलिदान और इंसानी जज्बे की कहानी पर बनी 'बंटवारा 1947' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सुपर हाई है. मेकर्स ने अब बंटवारा 1947 का दूसरा टीजर रिलीज करके फैंस को बड़ी ट्रीट दी है. एक्शन अवतार में छाए सनी देओल बंटवारा 1947 के नए टीजर में हाई-वोल्टेज ड्रामा और दमदार एक्शन की झलक देखने को मिलती है. सनी देओल एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो हर मुश्किल का सामना करते हुए अपने परिवार…
Author: News Desk
श्रीहरिकोटा भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम-1' शनिवार को सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से देश के पहले प्राइवेट रॉकेट ने तकनीकी पेलोड और विशेष पोस्टकार्ड के साथ उड़ान भरी. यह रॉकेट 450 किलोमीटर तक पृथ्वी की निचली कक्षा तक जाएगा. भारत के लिए ये किसी ऐतिहासिक उपलब्धि से कम नहीं है. देश में पहली बार कोई प्राइवेट रॉकेट लॉन्च हुआ है. इस खास मौके पर इसरो के वैज्ञानिक भी मौजूद रहे. लॉन्चिंग से पहले पीएम मोदी ने भी बधाई दी. इस लॉन्चिंग को 'मिशन आगमन' नाम दिया गया है. जिसके लिए…
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने गाली के मामले में साफ किया है कि सिर्फ गाली-गलौज, अपशब्द, अभद्र या अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल करना भारतीय दंड संहिता यानी IPC की धारा 294 के तहत ‘अश्लीलता' नहीं माना जा सकता. पीठ ने स्पष्ट किया कि कानून की नजर में अश्लीलता और अभद्रता अलग-अलग अवधारणाएं हैं. कोर्ट ने साफ किया कि कानून की नजर में अश्लीलता, गाली-गलौज या अपशब्दों से अलग है. जस्टिस संजय करोल और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने यह टिप्पणी तमिलनाडु के 70 साल के व्यक्ति की अपील पर सुनवाई के दौरान की.मामला 2017 में जमीन विवाद के…
नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की करेंसी छापने वाली सहायक कंपनी, भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) ने एक 'ग्लोबल एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट' (EOI) जारी किया है. इसमें दुनिया भर के निर्माताओं से भारतीय बैंकनोट छापने के लिए सिक्योरिटी फीचर्स वाली ओपेसिफाइड पॉलीमर सबस्ट्रेट शीट की सप्लाई करने के लिए बोलियां मंगवाई गई हैं। EOI में क्या लिखा? इस EOI में BOPP (बायएक्सियली ओरिएंटेड पॉलीप्रोपाइलीन)-बेस्ड पॉलीमर सबस्ट्रेट की 68,000 रीम की अनुमानित मात्रा मांगी गई है. इसमें दो अलग-अलग मूल्यवर्ग (डिनॉमिनेशन) के लिए 34,000-34,000 रीम की जरूरत है, और हर रीम में 500 शीट होंगी. इस मटीरियल…
नई दिल्ली आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट में बदलाव का दौर शुरू हुआ. राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो चुका था और टीम इंडिया को नए मुख्य कोच की तलाश थी. उस वक्त कई नाम चर्चा में थे, लेकिन गौतम गंभीर का नाम सबसे आगे था. अब समाचार एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गौतम गंभीर सिर्फ BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) की ही पसंद नहीं थे, बल्कि तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा की भी अहम भूमिका थी. रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित ने खुद गंभीर से भारतीय टीम…
टोक्यो भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है. 18 जुलाई (शनिवार) को विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में सिंधु ने चीन की चेन युफेई को 21-19, 15-10 से हराया. ओलंपिक चैम्पियन युफेई हैमस्ट्रिंग चोट के कारण यह मुकाबला पूरा नहीं कर सकीं और उन्हें कोर्ट छोड़ना पड़ा. इस जीत के साथ सिंधु ने चेन युफेई के खिलाफ लगातार पांच हार का सिलसिला भी खत्म कर दिया. अब फाइनल में उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा। पीवी सिंधु ने अपने करियर में पहली बार जापान…
आम, केला, सेब, पपीते के अलावा अमरूद भी लोग बड़े चाव से खाते हैं. इसके अलावा यह अनार की तरह ज्यादा महंगा भी नहीं होता है. अमरूद एक ऐसा फल है, जो स्वाद और पोषण दोनों के लिए जाना जाता है. मगर अमरूद के पत्तों को निकालकर कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्ते भी कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं? आमतौर पर ज्यादातर लोग अमरूद के पत्तों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि इनमें फ्लेवोनॉइड्स, पॉलीफेनॉल्स, टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि आयुर्वेद में भी…
नई दिल्ली क्रिकेट इतिहास के महान खिलाड़ियों में शुमार और दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स अब हमारे बीच नहीं हैं. बारबाडोस में जन्मे सोबर्स ने 1954 से 1974 के बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी थी. वेस्टइंडीज क्रिकेट का नाम ऊंचा करने में सर गारफील्ड सोबर्स का रोल सबसे अहम रहा है. सर गारफील्ड सोबर्स के निधन की खबर आते ही भारतीय क्रिकेटर्स भी शोक व्यक्त कर रहे हैं. कोहली ने लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज भारतीय टीम के रनमशीन विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्रिकेट ने…
मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 36 का आंकड़ा है. अब सलमान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर क्या आमिर खान हैं? सवाल इसलिए क्योंकि उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से अब आमिर खान को भी सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है. इस धमकी भरे दावे के बाद एक बार फिर मनोरंजन जगत और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट और कथित ऑडियो क्लिप में ‘टायसन बिश्नोई’ नामक शख्स ने दावा किया…
तेहरान अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग अब पूरी तरह से विनाशकारी मोड़ पर पहुंच चुकी है. सैन्य संघर्ष के बीच ईरान ने कई बड़े दावे किए हैं. ईरानी मीडिया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक, ईरान ने बुशेहर के ऊपर उड़ान भर रहे एक अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है. ईरानी मीडिया ने दावा किया कि करीब 3.4 करोड़ डॉलर कीमत वाला यह ड्रोन कुछ ही पलों में नष्ट हो गया। इसी बीच ईरान के सरकारी टीवी और तसनीम समाचार एजेंसी ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिण में दो ऑयल टैंकर माइनफील्ड…