Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI ने छपाई के लिए निकाला टेंडर, जानिए कैसे होंगे नए नोट
    देश

    भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI ने छपाई के लिए निकाला टेंडर, जानिए कैसे होंगे नए नोट

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI ने छपाई के लिए निकाला टेंडर, जानिए कैसे होंगे नए नोट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की करेंसी छापने वाली सहायक कंपनी, भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) ने एक 'ग्लोबल एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट' (EOI) जारी किया है. इसमें दुनिया भर के निर्माताओं से भारतीय बैंकनोट छापने के लिए सिक्योरिटी फीचर्स वाली ओपेसिफाइड पॉलीमर सबस्ट्रेट शीट की सप्लाई करने के लिए बोलियां मंगवाई गई हैं। 

    EOI में क्या लिखा?
    इस EOI में BOPP (बायएक्सियली ओरिएंटेड पॉलीप्रोपाइलीन)-बेस्ड पॉलीमर सबस्ट्रेट की 68,000 रीम की अनुमानित मात्रा मांगी गई है. इसमें दो अलग-अलग मूल्यवर्ग (डिनॉमिनेशन) के लिए 34,000-34,000 रीम की जरूरत है, और हर रीम में 500 शीट होंगी. इस मटीरियल में सिक्योरिटी फीचर्स होने चाहिए, जैसे कि पोर्ट्रेट वाली साफ खिड़की, मेटैलिक अंक, मैग्नेटिक स्यूडो थ्रेड, शैडो इमेज और इरिडेसेंट पैटर्न. ये फीचर्स BRBNMPL और SPMCIL प्रेस में छपाई के लिए इस्तेमाल होने चाहिए। 

    10 और 20 रुपये के आ सकते हैं नए नोट
    एएनआई के मुताबिक, जानकार सूत्रों का कहना है कि शुरुआती चरण में पॉलीमर नोट कम मूल्यवर्ग (जैसे ₹10 और ₹20) के हो सकते हैं. नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाली स्याही भी सिक्योरिटी जरूरतों के आधार पर खास तौर पर बनाई जाती है। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती दौर में इस प्रायोगिक प्रोजेक्ट के तहत केवल 10 रुपये और 20 रुपये के ही पॉलीमर नोट जारी किए जाने की संभावना है. बाद में अन्‍य मूल्‍यवर्ग के पॉलीमर नोट भी जारी हो सकते है। 

    इन प्लास्टिक नोटों में एडवांस सुरक्षा फीचर्स शामिल किए जाएंगे, जिससे नकली नोटों पर लगाम लगाने में बड़ी मदद मिलेगी. साथ ही, ये नोट पेपर करेंसी के मुकाबले ज्यादा समय तक चलेंगे और जल्दी फटेंगे नहीं। 

    कब से चलन में आएंगे नोट?
    रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पॉलीमर नोटों को चलन में लाने की तैयारी तेज कर दी है। और ₹10-₹20 के नोटों के साथ इसका संचालन भी शुरू होने की संभावना जताई गई है। हालांकि अब तक इसके चलन की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लास्टिक नोटों का फुल-स्केल रोलआउट साल 2027 से शुरू हो सकता है।

    प्लास्टिक नोट कागजी नोट से कितनी अलग?
    प्लास्टिक के नोट पेपर करेंसी के मुकाबले ज्‍यादा टिकाऊ होते हैं। उन पर गंदगी और नमी का असर कागजी नोट की तुलना में कम होता है, जिसके कारण उनकी सेल्फ लाइफ अधिक होती है। हालांकि प्लास्टिक नोट की छपाई का शुरुआती खर्च मौजूदा नोट की तुलना में अधिक हो सकता है लेकिन इनकी सेल्फ लाइफ अधिक होने के कारण बार-बार छापने की जरूरत नहीं होती. जिसके कारण समय के साथ लागत में भी कमी आ सकती है।

    60 देशों में चलते हैं प्लास्टिक के नोट
    आरबीआई की ओर से पॉलीमर नोट को चलन में लाने का प्रयास पहली बार नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि दुनिया के करीब 60 देशों में पॉलीमर नोट चलन में हैं। इसकी शुरुआत सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में हुई, उसके बाद कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, मलेशिया, थाईलैंड, रोमानिया और ब्रुनेई जैसे देशों में भी ये नोट चलन में आया। अब भारत में भी इसको चलाने पर जोर दिया जा रहा है।

    …तो फिर कागजी नोटों का क्या होगा?
    आपके मन में ये सवाल भी आ सकता है कि पुराने नोटों का क्‍या होगा, जो कागज के हैं. पॉलीमर नोटों के आने का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि मौजूदा कागजी नोट बंद हो जाएंगे. सूत्रों के अनुसार, RBI ने भी यही स्पष्ट किया है। 

    बाजार में पहले से मौजूद कागजी बैंक नोट पूरी तरह से वैध (Legal Tender) बने रहेंगे और वे प्रचलन (Circulation) में जारी रहेंगे. प्लास्टिक नोट केवल एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में सिस्टम में शामिल किए जाएंगे। 

    ग्लोबल टेंडर हुआ जारी, 18 अगस्त तक का समय
    इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की नोट मुद्रण शाखा (Note Printing Arm) ने पॉलीमर सबस्ट्रेट शीट्स (प्लास्टिक नोट बनाने वाले बेस मटीरियल) के लिए एक ग्‍लोबल टेंडर (Global EOI) जारी किया है। 

    इस ग्लोबल टेंडर के जरिए अंतरराष्ट्रीय बिडर्स को देश के लिए पॉलीमर सबस्ट्रेट बनाने और उसकी आपूर्ति करने के लिए आमंत्रित किया गया है. EOI के तहत बोली जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त तय की गई है. इस पूरे मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया के लिए आरबीआई को ईमेल भेजा गया है, हालांकि खबर लिखे जाने तक फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है। 

    सबसे बड़ी शर्त.. चीन-पाकिस्तान से कारोबारी दूरी जरूरी
    खास बात यह है कि EOI में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कड़ी शर्तें शामिल हैं: बोली लगाने वालों को यह पक्का करना होगा कि चीन या पाकिस्तान में उनके कामकाज भारत से जुड़े किसी भी कारोबार से पूरी तरह अलग (फायरवॉल) हों, वे किसी भी देश से कच्चा माल न लें, और ऐसे कर्मचारियों को काम पर न रखें जिन्होंने चीन या पाकिस्तान में किसी भी भूमिका में काम किया हो। 

    भारत के साथ जमीनी सीमा साझा करने वाले देशों की कंपनियों को योग्य होने के लिए DPIIT की रजिस्ट्रेशन कमिटी के पास रजिस्टर होना जरूरी है. BRBNMPL ने कहा कि अभी की जरूरत सिर्फ तुरंत की है, और सबस्ट्रेट के फील्ड ट्रायल सफल होने के बाद, बाद के टेंडर में कई तरह के नोटों के लिए बड़ी मात्रा में खरीद होने की संभावना है। 

    बोली लगाने वालों (चाहे वे घरेलू हों या ग्लोबल, और इनमें टेक्नोलॉजी सहयोगी, जॉइंट वेंचर पार्टनर या सब्सिडियरी भी शामिल हैं) के पास किसी सेंट्रल बैंक या बैंकनोट/सिक्योरिटी प्रिंटिंग ऑर्गनाइजेशन को सिक्योरिटी फीचर्स वाले पॉलीमर सबस्ट्रेट की सप्लाई करने का कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए. साथ ही, क्वालिफाई करने के लिए उन्हें कम से कम 20,400 रीम (अनुमानित मात्रा का 30 प्रतिशत) की पेशकश करनी होगी। 

    देने होंगे पॉलीमर शीट के 10 सैंपल
    आवेदकों को लेबोरेटरी टेस्टिंग के लिए पॉलीमर शीट के कम से कम 10 सैंपल भी जमा करने होंगे, जो जानवरों की चर्बी या DNA कंटेंट से मुक्त होने के लिए सर्टिफाइड हों. इसके साथ ही, उन्हें अपनी फाइनेंशियल नेट वर्थ, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और सिक्योरिटी क्लियरेंस की योग्यता का सबूत भी देना होगा। 

    News Desk

    Related Posts

    भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्च, जानिए इसकी खासियत और मिशन का बड़ा मकसद

    July 18, 2026

    सिर्फ गाली-गलौज या अभद्र भाषा अश्लीलता नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में स्पष्ट किया कानून का दायरा

    July 18, 2026

    भोजशाला के पास नहीं हुई जुमे की नमाज, प्रशासन ने तय किया नया स्थान

    July 18, 2026

    ऑस्ट्रेलिया पहुंचा भारत का राफेल बेड़ा, पिच ब्लैक अभ्यास में दिखेगी ताकत

    July 18, 2026

    15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    July 18, 2026

    मॉनसून की वापसी से उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट

    July 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ZEE5 पर वीकेंड के लिए सच्ची घटनाओं और दमदार कहानियों वाली 5 बेहतरीन फिल्में-सीरीज

    July 18, 2026

    ‘फौजी’ सेट हादसे के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए राजेश शर्मा, अब खतरे से बाहर

    July 18, 2026

    सीरीज बचाने उतरेगा भारत, लॉर्ड्स में रोहित की फॉर्म पर सबकी नजर

    July 18, 2026

    ‘बंटवारा 1947’ का दमदार टीजर रिलीज, सनी देओल के एक्शन ने बढ़ाया रोमांच

    July 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.