पुणे पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर नए खुलासे जारी हैं। अब खबर है कि आरोपी सिया गोयल और उसके आशिक चेतन चौधरी ने वारदात को अंजाम देने के लिए सुपारी देने की भी योजना बना ली थी। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। अदालत ने दोनों की हिरासत को बढ़ाकर 29 जुलाई तक कर दिया। रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि सिया और चेतन ने एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को पुणे के एक होटल में बुलाया था। साथ ही दावा किया जा रहा है कि इससे जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी…
Author: News Desk
ब्यूनस आयर्स विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेले गए विश्व कप फाइनल के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच हुई झड़प की जांच शुरू कर दी है. स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता, लेकिन अंतिम सीटी बजाने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए जिससे जश्न का माहौल खराब हो गया। वीडियो रीप्ले में अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पारेडेस समेत कई खिलाड़ी हाथापाई में शामिल दिखे. वीडियो में देखने से ऐसा लग रहा है कि पोरडेस ने स्पेन के एरिक गार्सिया का गला पकड़ा.…
नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान अपमान रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करने वाले हैं. यह विधेयक 1971 के राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम में संशोधन करेगा. सरकार का कहना है कि वंदे मातरम ने आजादी की लड़ाई में करोड़ों भारतीयों को प्रेरित किया था, इसलिए इसे भी वही कानूनी सम्मान मिलना चाहिए जो राष्ट्रीय गान को मिला हुआ है. वहीं विपक्ष का एक वर्ग और कुछ संवैधानिक विशेषज्ञ इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं कि क्या देशभक्ति को कानून के जरिए लागू किया जा सकता है। अभी इस कानून की धारा 3…
नई दिल्ली पाकिस्तान की ओर से सिंधु जल संधि को लेकर बढ़ती मांग के बीच भारत ने अपना रुख और कड़ा कर लिया है. सरकारी सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत का कहना है कि 65 साल पुराने इस समझौते में पूरी तरह बदलाव की जरूरत है और ये अपने मौजूदा स्वरूप में जारी नहीं रह सकता. भारत ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य की किसी भी व्यवस्था के लिए पाकिस्तान को ये साबित करना होगा कि उसने सीमा पार आतंकवाद खत्म कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट…
नई दिल्ली नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) केवल एक बचत खाता नहीं, बल्कि बुढ़ापे की सबसे बड़ी आर्थिक सुरक्षा की नींव है. लेकिन अक्सर पीएफ क्लेम पास होने में देरी, केवाईसी की पेचीदा प्रक्रिया और नौकरी बदलने पर पीएफ ट्रांसफर जैसी समस्याओं से कर्मचारियों को जूझना पड़ता था। नौकरीपेशा वर्ग की इन्हीं परेशानियों को खत्म करने के लिए EPFO Update 2026 के तहत सिस्टम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इन नए अपग्रेड्स के जरिए डिजिटल सेवाओं को सुपर फास्ट और कागजी कार्रवाई को कं से कं कर दिया गया है. दरअसल, ईपीएफओ ने अपने आईटी…
हरिद्वार. हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार प्रमुख आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया. उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) द्वारा संचालित इन परियोजनाओं से आगामी महाकुंभ-2027 की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ वर्षभर आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम सुविधाएं उपलब्ध होंगी. साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार और अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण और न्यायिक एवं कारागार अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल 51 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, हवाई संपर्क, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है. इन योजनाओं के क्रियान्वयन से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, आपदा राहत और बचाव कार्यों को गति मिलेगी, पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी होंगी तथा प्रदेश के…

रायपुर: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले को अब तक मुख्य रूप से श्धान के कटोरे के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज यह जिला ग्रामीण समृद्धि और आर्थिक स्वावलंबन का एक नया अध्याय लिख रहा है। कभी व्यक्तिगत और असंगठित स्तर तक सीमित रहने वाला दूध का कारोबार आज जिला प्रशासन, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और स्थानीय पशुपालकों के सामूहिक प्रयासों से एक संगठित आंदोलन का रूप ले चुका है। यह बदलाव केवल दैनिक दूध उत्पादन बढ़ाने की कहानी नहीं है, बल्कि यह वैज्ञानिक पशुपालन, सहकारी निष्ठा और नारी शक्ति के उस अनूठे संगम की मिसाल है, जो गांव-गांव…