अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद अब दूसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है. हालांकि, 11वें दिन आते-आते इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है. 10वें दिन के मुकाबले 11वें दिन फिल्म के कलेक्शन में करीब 74.5% की गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 'धमाल 4' ने 11वें दिन कितनी कमाई की और फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना पहुंच गया है. Sacnilk की रिपोर्ट…
Author: News Desk
अनंतनाग जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले की आशंका है. अनंतनाग के लाल चौक पर कथित आतंकी हमले से दहशत फैल गई है. जी हां, अनंतनाग जिले में बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की गई. इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की जान चली गई . यह गोलीबारी दोपहर करीब 12.30 बजे अनंतनाग शहर के लाल चौक पर हुई, जहां पुलिस की एक टीम ड्यूटी पर तैनात थी। सूत्रों के अनुसार, लालचौक पर हुए इस कथित आतंकी हमले में जो हेड कॉन्स्टेबल शहीद हुए हैं, उनकी पहचान बडगाम जिले के बीरवाह के रहने वाले आशिक…
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में नीट (NEET) परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बड़े विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बीच एक बड़ी सियासी खबर सामने आई है. एनसीपी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही शरद पवार और सुप्रिया सुले ने जंतर-मंतर पहुंचकर CJP और प्रदर्शनकारी छात्रों के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया था और पुलिस कार्रवाई की निंदा की थी. संसद सत्र के दौरान हुई इस…
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका को तुरंत सुनवाई के लिए लिस्ट करने से इनकार कर दिया, जिसमें परीक्षा के पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के हमले का मुद्दा उठाया गया था। जिस वकील ने इस मामले को अदालत में उठाया उससे भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, "हमारा समय बर्बाद न करें और अपना समय भी बर्बाद न करें।" अदालत पहुंचे वकील की तरफ से वीडियो पेश किए जाने का अनुरोध किया था। साथ ही गुरुवार को याचिका पर सुनवाई…
मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. शराब पीकर गाड़ी चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) के मामले में उन्होंने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इस मामले में अब 18 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी. वॉर्नर के इस कबूलनामे के बाद सिडनी थंडर की कप्तानी पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बुधवार को वेवरली लोकल कोर्ट में सुनवाई के दौरान वॉर्नर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने की जरूरत नहीं पड़ी. उनके वकील बॉबी हिल ने कोर्ट को बताया कि वॉर्नर ईस्टर संडे को मिड-रेंज ड्रिंक-ड्राइविंग के आरोप को…
बॉलीवुड और साउथ, दोनों इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं काजल अग्रवाल ने अब खुलकर बताया है कि आखिर उन्होंने हिंदी फिल्मों से दूरी क्यों बना ली. काजल ने कहा कि उनके लिए हमेशा क्वालिटी, क्वांटिटी से ज्यादा मायने रखती है, इसलिए उन्होंने ऐसे प्रोजेक्ट्स चुने जहां उन्हें दमदार किरदार मिले. न्यूज बुक को दिए इंटरव्यू में काजल ने कहा- साउथ में मुझे जिस तरह के रोल मिल रहे थे, वैसे बॉलीवुड में नहीं मिल रहे थे. मुझे औसत रोल करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी. मेरी प्राथमिकता हमेशा अच्छी फिल्में और मजबूत किरदार रहे. भाषा मेरे लिए कभी…
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी खुशी सबसे पहले महाकाल के चरणों में जाकर जाहिर की. अवॉर्ड मिलने के कुछ ही दिनों बाद कार्तिक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. कार्तिक ने अपनी इस खास यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच बेबी पिंक शर्ट पहने कार्तिक हाथ जोड़कर भगवान के सामने प्रार्थना करते नजर आए. उनके माथे पर तिलक लगा था और उन्होंने फोटो के साथ सिर्फ दो शब्द लिखे- "जय महाकाल".…
देहरादून/ कांगड़ा उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से 142 सड़कें बंद हो गई। इस वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देहरादूनवासियों को मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 142 सड़कें बंद लोक निर्माण विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह राज्य में बारिश से बंद सड़कों की संख्या 135 थी। दिन में बंद सड़कों की संख्या बढ़कर 142…
वाशिंगटन न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने माना कि वो बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार नहीं कर सकते. इससे पहले उन्होंने इसके लिए कानूनी सलाह लेने की बात कही थी. अब ममदानी ने कहा कि न्यू यॉर्क, इजरायल के बेंजामिन नेतन्याहू के लिए दुनिया की शीर्ष युद्ध-अपराध अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट को लागू नहीं कर पाएगा, लेकिन उन्होंने केंद्रीय सरकार से ऐसा करने की गुजारिश की। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू सितंबर 2026 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सेशन में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क जाने वाले हैं। वीडियो में ममदानी ने इजरायली प्रधानमंत्री को 'युद्ध अपराधी' बताया और कहा…
नई दिल्ली टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के टूर के खत्म होने के बाद अब कल यानी 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर सिर्फ यही 3 मैच टी20 सीरीज के खेले जाएंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दौरे पर गौतम गंभीर हेड कोच के रूप में नहीं होंगे। किसी अन्य शख्स को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने हेड कोच बनाकर भेजा है। हालांकि, इस टी20 सीरीज में कप्तानी श्रेयस अय्यर ही करेंगे, जो यूके के दौरे पर सभी 10 मैचों का हिस्सा रहे थे। दरअसल, टीम…