Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex-Nifty में तेज गिरावट; जानें क्या है वजह
    व्यापार

    खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex-Nifty में तेज गिरावट; जानें क्या है वजह

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex-Nifty में तेज गिरावट; जानें क्या है वजह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    शेयर बाजार में फिर से बड़ी गिरावट आई है. मंगलवार को ओपनिंग के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स धड़ाम हो गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex खराब शुरुआत के बाद तेजी से फिसला और 400 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty-50 भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए करीब 100 अंक फिसल गया. इस बीच बीएसई लार्जकैप में शामिल 30 बड़ी कंपनियों के शेयरों में से 26 में गिरावट देखने को मिली. Share Market में आई गिरावट का सीधा कनेक्शन मिडिल ईस्ट टेंशन से है। 

    Sensex-Nifty खुलते ही बिखरे
    शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत होने पर BSE Sensex ने अपने पिछले कारोबारी बंद 76,132 की तुलना में गिरावट लेकर 75,970 पर कारोबार की शुरुआत की और फिर देखते ही देखते 418 अंक टूटकर 75,714 तक फिसल गया। 

    सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty की भी ओपनिंग देखने को मिली. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 23,779 के मुकाबले फिसलकर पहले 23,743 पर खुला और फिर इसके गिरने की रफ्तार भी तेज होती गई. खबर लिखे जाने तक निफ्टी 23,668 पर कारोबार कर रहा था।  

    सबसे ज्यादा टूटे ये 10 शेयर 
    मार्केट में आई इस बड़ी गिरावट के बीच सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें, तो बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल M&M Share (1.40%), Bharti Airtel Share (1.10%), ICICI Bank-Axis Bank करीब 1 फीसदी की  गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे। 

    वहीं मिडकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों में Voltas Share (2.50%), TI India Share (1.50%). Godrej Properties Share (1%) की गिरावट में नजर आया. स्मॉलकैप कैटेगरी में सबसे ज्यादा फिसलने वाले शेयरों की लिस्ट में Amber Share (1.60%), Cyient Share (1.45%) और Angel One Share (1.40%) रहे। 

    शेयर बाजार में गिरावट का बड़ा कारण
    Stock Market में मंगलवार को आई इस गिरावट के पीछे के कारणों की बात करें, तो इसका सीधा कनेक्शन मिडिल ईस्ट टेंशन, ईरान और डोनाल्ड ट्रंप की बयानबाजी और इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से है। 

    दरअसल, ईरान ने अपने उपभोक्ताओं के लिए गैस की कीमतों में इजाफा किया है, तो वहीं वेस्ट एशिया में तनाव बढ़ने से ब्रेंट क्रूड का दाम 97 डॉलर के पार निकलकर महंगाई का जोखिम बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है. डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव भी 93 डॉलर के पार, तो मर्बन क्रूड की कीमत 107 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रही है। 

    News Desk

    Related Posts

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    Maruti Suzuki Price Hike: फिर महंगी हुईं मारुति की कारें, सितंबर में ₹20 हजार तक बढ़े दाम

    September 8, 2026

    Tata Osprey लॉन्च: सनरूफ से क्रूज कंट्रोल तक, फीचर्स की भरमार; जानें कीमत और खासियतें

    September 7, 2026

    सोना ₹40 हजार तक सस्ता, चांदी भी ऑल टाइम हाई से ₹1.83 लाख टूटी; जानें ताजा भाव

    September 7, 2026

    शेयर बाजार की खराब शुरुआत, खुलते ही 250 अंक से ज्यादा फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी लाल

    September 7, 2026

    विदेशी निवेशकों ने फिर बदला मूड, भारतीय शेयर बाजार से ₹7,443 करोड़ निकाले

    September 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केएल राहुल के KKR जाने की अटकलों पर लगा विराम, DC ने साफ कहा- ‘राहुल कहीं नहीं जा रहे’

    September 8, 2026

    ‘हनुमान अंश’ पर बरसी बाबा नीम करौली की कृपा! 32वें दिन 150 करोड़ पार हुई कमाई

    September 8, 2026

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    ‘एडल्ट फिल्म मत करो, करियर बर्बाद हो जाएगा’, ‘जिस्म’ साइन करने पर बिपाशा बसु को मिली थी वॉर्निंग

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.