Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»Maruti Suzuki Price Hike: फिर महंगी हुईं मारुति की कारें, सितंबर में ₹20 हजार तक बढ़े दाम
    व्यापार

    Maruti Suzuki Price Hike: फिर महंगी हुईं मारुति की कारें, सितंबर में ₹20 हजार तक बढ़े दाम

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Maruti Suzuki Price Hike: फिर महंगी हुईं मारुति की कारें, सितंबर में ₹20 हजार तक बढ़े दाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने ग्राहकों को एक और झटका दिया है। कंपनी ने सितंबर 2026 से अपने कुछ सेलेक्टेड कार मॉडल्स की कीमतों में 20 हजार रुपये तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि लगातार बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट और महंगाई के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। मारुति सुजुकी इससे पहले मई और अगस्त में भी कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है। हालांकि, पहले की दोनों बढ़ोतरी कंपनी के लगभग पूरे व्हीकल पोर्टफोलियो पर लागू हुई थीं, जबकि इस महीने में होने वाली प्राइस हाइक सिर्फ सेलेक्टेड मॉडल्स के लिए थी।

    किन कारों की कीमत बढ़ेगी?
    मारुति सुजुकी ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी किन-किन कारों पर लागू होगी। कंपनी के मौजूदा कार पोर्टफोलियो में ऑल्टो K10, S-प्रेसो, सेलेरियो, वैगनआर, ईको, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा, अर्टिगा और विक्टोरिस जैसी कारें शामिल हैं। वहीं, नेक्सा सीरीज के तहत कंपनी ई विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, XL6, ग्रैंड विटारा, फ्रॉन्क्स और बलेनो सेल है। इनमें से किन मॉडलों पर नई कीमत लागू होगी, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है।

    लागत बढ़ने से कंपनियों पर दबाव
    मारुति सुजुकी के अलावा हाल में टाटा मोटर्स और हुंडई ने भी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। इन कंपनियों ने भी बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों को कीमत बढ़ाने का मेन कारण बताया है। मारुति सुजुकी का कहना है कि कंपनी लागत का असर कम से कम ग्राहकों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कॉस्ट कम करने और लोकल लेवल पर ज्यादा से ज्यादा कंपोनेंट तैयार करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

    मारुति सुजुकी ने हाल में लॉन्च की नई बलेनो
    मारुति सुजुकी ने 5 सितंबर को बलेनो के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 6.10 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव 1.2-लीटर Z-सीरीज के थ्री-सिलेंडर वाले पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल है, जिसे स्विफ्ट और Dzire से लिया गया है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आता है।

    यही इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के ऑप्शन में भी उपलब्ध है। बलेनो में अब बड़ी फ्रंट ग्रिल दी गई है, जिसमें काले हॉरिजॉन्टल स्लैट्स हैं, जबकि हेडलैंप और टेल लैंप पहले जैसे ही हैं। नए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ बंपर में थोड़ा बदलाव किया गया है। इस बार इसमें जो नई चीजे जोड़ी गई हैं, उनमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, टायर प्रेशर मॉनिटर और लेवल 2 ADAS-बेस्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

     

    News Desk

    Related Posts

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex-Nifty में तेज गिरावट; जानें क्या है वजह

    September 8, 2026

    Tata Osprey लॉन्च: सनरूफ से क्रूज कंट्रोल तक, फीचर्स की भरमार; जानें कीमत और खासियतें

    September 7, 2026

    सोना ₹40 हजार तक सस्ता, चांदी भी ऑल टाइम हाई से ₹1.83 लाख टूटी; जानें ताजा भाव

    September 7, 2026

    शेयर बाजार की खराब शुरुआत, खुलते ही 250 अंक से ज्यादा फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी लाल

    September 7, 2026

    विदेशी निवेशकों ने फिर बदला मूड, भारतीय शेयर बाजार से ₹7,443 करोड़ निकाले

    September 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केएल राहुल के KKR जाने की अटकलों पर लगा विराम, DC ने साफ कहा- ‘राहुल कहीं नहीं जा रहे’

    September 8, 2026

    ‘हनुमान अंश’ पर बरसी बाबा नीम करौली की कृपा! 32वें दिन 150 करोड़ पार हुई कमाई

    September 8, 2026

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    ‘एडल्ट फिल्म मत करो, करियर बर्बाद हो जाएगा’, ‘जिस्म’ साइन करने पर बिपाशा बसु को मिली थी वॉर्निंग

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.