Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»केएल राहुल के KKR जाने की अटकलों पर लगा विराम, DC ने साफ कहा- ‘राहुल कहीं नहीं जा रहे’
    खेल

    केएल राहुल के KKR जाने की अटकलों पर लगा विराम, DC ने साफ कहा- ‘राहुल कहीं नहीं जा रहे’

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केएल राहुल के KKR जाने की अटकलों पर लगा विराम, DC ने साफ कहा- ‘राहुल कहीं नहीं जा रहे’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल के ट्रेड की अटकलों को खारिज कर दिया है। डीसी ने कहा कि राहुल कहीं नहीं जा रहे है। पिछले दो हफ्तों से सोशल मीडिया पर राहुल के कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में जाने को लेकर अटकलें लग रही हैं। हालांकि, डीसी और केकेआर की तरफ से कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई। डीसी ने आईपीएल 2026 के बाद कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) में ट्रेड करने के बाद ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया था। पंत और राहुल की मौजूदगी से डीसी के पास दो विकेटकीपर और दो संभावित कप्तानी के ऑप्शन हैं। वैसे, 2025 और 2026 सीजन में खराब प्रदर्शन के बावजूद अक्षर पटेल के आईपीएल 2027 में दिल्ली की कमान संभालने की संभावना है।

    ‘केएल राहुल हमेशा खुद से पहले…’
    दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने राहुल को लेकर अटकलें लगने के बाद चुप्पी तोड़ी। उन्होंने 34 वर्षीय राहुल को टीम प्लेयर करार दिया। जिंदल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''केएल दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्लच हैं। मैं जिन सबसे अच्छे लोगों को जानता हूं, वह उनमें से एक हैं। वह हमेशा खुद से पहले टीम को रखते हैं। हमें अभी अधूरा काम पूरा करना है और हम दिल्ली को गर्व महसूस कराने के लिए मिलकर कड़ी मेहनत करेंगे।'' राहुल ने जिंदल की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘’शुक्रिया, आने वाले सीजन का बेसब्री से इंतजार है।'' दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। डीसी पिछले सीजन की अंक तालिका में छठे पायदान पर रही थी।

    केएल राहुल ने DC के लिए मचाया धमाल
    2025 में डीसी में शामिल होने के बाद से राहुल फ्रेंचाइजी के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए दो सीजन में एक हजार से से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने आईपीएल 2025 में 539 और अगले सीजन में 593 रन बटोरे। वह पिछले सीजन में डीसी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर थे। वह ओवरलिस्ट में सातवें पायदान पर रहे। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 152 रनों की शानदार खेली थी। उन्होंने 226.9 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नौ छक्के लगाए थे। डीसी में पंत के विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी फिर से शुरू करने की उम्मीद है। ऐसे में राहुल के पास पूरी तरह से अपनी बैटिंग पर ध्यान देने और टॉप ऑर्डर में खुद को एक स्पेशलिस्ट के तौर पर स्थापित करने का मौका होगा। पंत ने 2016 में दिल्ली की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था लेकिन वह 2025 में एलएसजी में चले गए। उनकी कप्तानी में एलएसजी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसके बाद डीसी में वापसी हुई।

    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान क्रिकेट 10 साल पीछे चला गया’, सईद अजमल का PCB पर बड़ा हमला, इस पूर्व पेसर को ठहराया जिम्मेदार

    September 8, 2026

    पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को 72 रन से रौंदा, महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची

    September 8, 2026

    शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने लगाया 10% मैच फीस का जुर्माना

    September 7, 2026

    इंग्लैंड दौरे के बीच PCB ने शुरू की आंतरिक जांच, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आचरण पर उठे सवाल

    September 7, 2026

    3 अक्टूबर को इतिहास रचेगा भारत, दो देशों में एक साथ खेलेंगी भारतीय क्रिकेट टीमें

    September 7, 2026

    Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में महामुकाबले का रास्ता साफ, 28 सितंबर से टीम इंडिया का क्वार्टर फाइनल अभियान

    September 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केएल राहुल के KKR जाने की अटकलों पर लगा विराम, DC ने साफ कहा- ‘राहुल कहीं नहीं जा रहे’

    September 8, 2026

    ‘हनुमान अंश’ पर बरसी बाबा नीम करौली की कृपा! 32वें दिन 150 करोड़ पार हुई कमाई

    September 8, 2026

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    ‘एडल्ट फिल्म मत करो, करियर बर्बाद हो जाएगा’, ‘जिस्म’ साइन करने पर बिपाशा बसु को मिली थी वॉर्निंग

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.