Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»टॉप जनरलों की छुट्टी! अमेरिकी सेना में आखिर क्यों छाया लीडरशिप संकट?
    विदेश

    टॉप जनरलों की छुट्टी! अमेरिकी सेना में आखिर क्यों छाया लीडरशिप संकट?

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टॉप जनरलों की छुट्टी! अमेरिकी सेना में आखिर क्यों छाया लीडरशिप संकट?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन

    इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर शुरू किए गए सैन्य हमले और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी थल सेना (US Army) इतिहास के सबसे बड़े प्रशासनिक संकट से गुजर रही है। रक्षा सचिव पीट हिगसेथ के कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त किए जाने या इस्तीफा देने पर मजबूर करने के बाद अमेरिकी सेना के पास फिलहाल कोई स्थायी 'चीफ ऑफ स्टाफ' नहीं है।

    इराक और अफगानिस्तान युद्ध के बाद से अमेरिकी सेना वर्तमान समय में सबसे जटिल और व्यस्त अभियानों में शामिल है, लेकिन नेतृत्व में खाली पड़े पद रक्षा विशेषज्ञों और अमेरिकी सांसदों की चिंता बढ़ा रहे हैं।

    4-स्टार जनरल आधे हुए, कई अहम पद खाली
    अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) में हुए इस फेरबदल के कारण सेना के शीर्ष नेतृत्व पर सीधा असर पड़ा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जनरल रैंडी जॉर्ज को 15 सेकंड में बर्खास्त कर दिया गया।

    हिगसेथ ने इसी साल अप्रैल में एक 15 सेकंड की फोन कॉल के दौरान सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को पद से हटा दिया था।

    जनवरी 2025 में जब हिगसेथ ने पद संभाला था, तब अमेरिकी सेना में 10 एक्टिव-ड्यूटी 4-स्टार जनरल थे। अब यह संख्या घटकर केवल 5 रह गई है, जो पिछले कई दशकों में सबसे कम है।

    पेट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम और थल सैनिकों को प्रशिक्षण देने वाली कमान के प्रमुख जनरल डेविड एम. हॉडने को भी पद संभालने के महज 8 महीने बाद बिना कारण बताए हटा दिया गया।

    सेना सचिव डैनियल पी. ड्रिस्कॉल के भी आने वाले महीनों में ट्रंप प्रशासन छोड़ने की संभावना है। ड्रिस्कॉल ड्रोन युद्ध की तैयारियों और यूक्रेन शांति वार्ता में अहम भूमिका निभा रहे थे।

    कार्यवाहक के भरोसे कमान
    जनरल रैंडी जॉर्ज के हटने के बाद हिगसेथ के पूर्व सैन्य सलाहकार जनरल क्रिस्टोफर लालीव (Christopher LaNeve) को उप-प्रमुख बनाया गया था। रैंडी जॉर्ज की बर्खास्तगी के बाद से लालीव ही कार्यवाहक सेना प्रमुख (Acting Chief of Staff) और वाइस चीफ दोनों 4-स्टार पदों की जिम्मेदारी एक साथ संभाल रहे हैं।

    अमेरिकी सांसदों की कड़ी चेतावनी
    युद्ध के समय सेना के शीर्ष नेतृत्व को हटाए जाने पर अमेरिकी संसद (कैपिटल हिल) में दोनों प्रमुख दलों के नेताओं ने गहरी चिंता और आक्रोश जताया है।

    आयोवा के रिपब्लिकन सीनेटर जोनी अर्न्स्ट ने कहा, "प्रशिक्षण में की गई हर जल्दबाजी और अनुशासन में आई हर ढिलाई की कीमत हमारे सैनिकों को अपने खून से चुकानी पड़ेगी।"

    डेमोक्रेटिक सांसद व पूर्व सैन्य अधिकारी पैट रयान ने कहा, "युद्ध के समय सबसे अनुभवी और युद्ध-परीक्षित कमांडरों को पद से हटाने का मतलब है कि हमारे सैनिक कम सुरक्षित हैं और हमारे युद्ध जीतने की संभावना कमजोर हो रही है।"

    ऐसे समय में जब मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमले तेज हो रहे हैं, अमेरिकी सेना के शीर्ष कमान में यह खालीपन देश की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    तिब्बत में ग्लेशियर फटने से नेपाल में तबाही, बाढ़ में 1000 लोग बहे; हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को भारी नुकसान

    August 26, 2026

    इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की जलकर मौत

    August 26, 2026

    पहाड़ों से उठा धुएं का गुबार, फिर आया महाप्रलय; नेपाल में बाढ़ के 4 खौफनाक VIDEO

    August 26, 2026

    ईरान में प्राकृतिक गैस का बड़ा खजाना मिला, फारस प्रांत में 212 अरब घन मीटर से ज्यादा भंडार की खोज

    August 26, 2026

    फ्रांस में मौसमी तबाही! 24 घंटे में 1.79 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल

    August 25, 2026

    BrahMos Strike के बाद जैश का नया ठिकाना! पाकिस्तान ने विदेशी मार्बल से आतंकी अड्डे का किया मेकओवर

    August 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    टॉप जनरलों की छुट्टी! अमेरिकी सेना में आखिर क्यों छाया लीडरशिप संकट?

    August 27, 2026

    मुंबई से गोवा जा रही विदेशी महिला ने दिखाया भारतीय ट्रेन का 1AC केबिन, बर्थ से टॉयलेट तक किया रिव्यू

    August 27, 2026

    जेन अल्फा और जेन-जी तक पहुंचेगा चुनाव आयोग, 2029 से पहले स्कूल-कॉलेजों में जोड़ेगा युवाओं को

    August 27, 2026

    मोदी कैबिनेट में 2 नए मंत्रियों की एंट्री तय, फेरबदल से पहले हुए बड़े बदलाव

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.