Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»आसिम रियाज का हिमांशी पर पलटवार, बोले- मेरे पास मैसेज का स्क्रीनशॉट है
    मनोरंजन

    आसिम रियाज का हिमांशी पर पलटवार, बोले- मेरे पास मैसेज का स्क्रीनशॉट है

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आसिम रियाज का हिमांशी पर पलटवार, बोले- मेरे पास मैसेज का स्क्रीनशॉट है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का रिश्ता इन दिनों डिस्कशन का हॉट टॉपिक बना हुआ है. हिमांशी ने हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने और आसिम के रिश्ते में आए धार्मिक मतभेदों को लेकर कुछ बातें कहीं थीं. हिमांशी ने बिना आसिम का नाम लिए कहा था कि उन पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया था. एक्ट्रेस के इस बयान के बाद खूब बवाल मचा.

    आसिम की खूब किरकिरी भी हुई, जिसके बाद वो चुप नहीं बैठे. उन्होंने हिमांशी को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने ऐसा खुलासा किया है, जिसने पूरी कहानी को नया मोड़ दे दिया है.

    आसिम का करारा पलटवार
    आसिम ने अपने नए X पोस्ट में दावा किया कि ब्रेकअप के करीब तीन महीने बाद, मार्च में हिमांशी ने उन्हें दोबारा रिश्ते में आने के लिए मैसेज किया था. आसिम ने लिखा कि उनके पास उस मैसेज का स्क्रीनशॉट भी मौजूद है और जरूरत पड़ी तो वह उसे सार्वजनिक कर सकते हैं.

    आसिम ने अपने पोस्ट में हिमांशी की सेहत और लुक्स को लेकर भी कई निजी टिप्पणियां कीं. उन्होंने लिखा- अगर हमारा रिश्ता इतना खराब था और उसकी वजह से थायरॉइड, चिंता, डिप्रेशन, नाक से खून आना, चेहरे का उम्रदराज दिखना, बालों से बदबू और मुंहासे जैसी परेशानियां हुईं, तो फिर मार्च में 3 महीने बाद तुमने मुझे मैसेज क्यों किया और दोबारा इस रिश्ते में वापस क्यों आना चाहा? चिंता मत करो, मेरे पास वह मैसेज और उसका स्क्रीनशॉट है. जरूरत पड़ी तो अगली बार मैं उसे पोस्ट कर दूंगा.

    आसिम को बदनाम कर रहीं हिमांशी?
    हिमांशी की बातों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि क्या आसिम ने उन्हें धर्म बदलने के लिए कहा था. इस पर आसिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई दी. और अगर ऐसा नहीं है तो क्या हिमांशी महज पब्लिसिटी के लिए इतना बड़ा झूठ बोल रही हैं. अगर हिमांशी सही में फिर से अपने टूटे रिश्ते को बचाना चाहती थीं तो फिर ये धर्म बदलने वाली बातें वजूद में कहां से आ गईं. आसिम के पोस्ट के बाद उंगलियां एक बार फिर हिमांशी की ओर उठने लगी हैं. यूजर्स पूछ रहे हैं कि- अब ये सब बातें करके वो किसी को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं.  

    आसिम ने अपने पोस्ट में साफ कहा कि उन्होंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. उनके मुताबिक, वह सिर्फ अपने धर्म की अच्छी बातें साझा करते थे और धर्म को लेकर किसी पर दबाव नहीं बनाया. उन्होंने यह भी कहा कि धर्म बेहद संवेदनशील मुद्दा है और इसे उनके खिलाफ नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल करना ठीक नहीं है.

    आसिम ने साथ ही हिमांशी को फिटनेस के लिए प्रेरित करने का भी दावा किया और कहा कि उनके साथ रहने के बाद ही हिमांशी ने फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया.

    हिमांशी ने क्या कहा था?
    पारस छाबड़ा के साथ बातचीत में हिमांशी ने आसिम का नाम सीधे नहीं लिया था, लेकिन उनकी बातों को उनके पुराने रिश्ते से जोड़कर देखा गया. हिमांशी ने कहा था कि वह इसे सीधे 'कन्वर्जन' नहीं कहेंगी, लेकिन उनके पार्टनर उन्हें अपने धर्म की अच्छी बातें बताते थे और चाहते थे कि वह उन्हें समझकर स्वीकार करें.

    हिमांशी ने आगे कहा कि वह इसके लिए तैयार नहीं थीं. उन्होंने यह भी बताया कि उस दौर में उन्हें ऐसा महसूस होने लगा था जैसे वह अपने भगवान को धोखा दे रही हों. उन्हें एक सवाल परेशान करने लगा था कि- मरने के बाद उन्हें जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा. हिमांशी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या उनके रिश्ते में धर्म को लेकर दबाव या मतभेद थे. अब आसिम के ताजा दावों ने इस पुराने रिश्ते की कहानी में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया है.

    फिलहाल, दोनों की तरफ से सामने आई बातों ने फैंस के बीच बहस छेड़ दी है. असली सवाल यही है कि आसिम जिस कथित मैसेज और स्क्रीनशॉट की बात कर रहे हैं, क्या वह कभी सामने आएगा या नहीं?

    News Desk

    Related Posts

    डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का IMPPA को दो टूक जवाब, बोले- यह हमारा निजी मामला

    August 24, 2026

    गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भड़के कृष्णा अभिषेक, बोले- घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए

    August 24, 2026

    ‘द ट्रेटर्स 2’ में मचा बवाल, शुभमन गिल की बहन ने लगाए फिक्सिंग के आरोप

    August 24, 2026

    ‘ब्रा पहनकर बैठ गई…’ कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़के लोग, भाई के सामने पहनावे पर उठाए सवाल

    August 24, 2026

    ‘वाराणसी’ में AI की आवाजों को राजामौली ने किया बैन, 50 भाषाओं में होगी फिल्म की डबिंग

    August 23, 2026

    गोविंदा ने अफेयर और दूसरी शादी की अफवाहों पर लिया सख्त एक्शन, फर्जी खबरें फैलाने वालों को चेतावनी

    August 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हर साल 3 फ्री गैस सिलेंडर, महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा; तमिलनाडु में CM विजय ने की सौगातों की बौछार

    August 24, 2026

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’, सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य…..

    August 24, 2026

    परिवहन विभाग ने देहरादून संभाग में तीन दिन में काटे 3,177 चालान, 198 वाहन सीज

    August 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक, ’विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण….

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.