Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम
    मनोरंजन

    67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    67 साल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता बॉलीवुड में पिछले कुछ समय के अंदर अपना बड़ा नाम बनाने में कामयाब रही हैं. उम्र के इस पड़ाव में भी उनके बोल्ड अंदाज सुर्खियां बटोरते हैं. नीना अक्सर प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर भी छाई रहती हैं. कुछ वक्त पहले वो हैदराबाद में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के रिसेप्शन में गई थीं, जहां उनके प्रेग्नेंट होने की बातें सामने आने लगीं.

    प्रेग्नेंसी पर बोलीं नीना गुप्ता
    नीना गुप्ता को रेड कार्पेट पर ऐसे अंदाज में देखा गया, जैसे वो प्रेग्नेंट हों. उन्होंने जो साड़ी पहनी थी, उसमें उनका पेट ऐसा नजर आया जैसे वो प्रेग्नेंट हैं. 67 साल की एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं, जब ये खबर फैली तो हर तरफ सनसनी सी मच गई. हालांकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग निकली, जिसपर नीना भी बाद में हंसने लगीं. अब उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बात की.

    मीडिया  इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस पूरी घटना पर गुस्सा जताते हुए कहा- मैं बहुत परेशान हो गई थी. मैंने शादी में साड़ी पहनी थी. साड़ी का कपड़ा थोड़ा मोटा था और उसकी प्लीट्स कुछ इस तरह पड़ गईं कि मेरे पेट के ऊपर थोड़ा उभार नजर आने लगा. बस फिर क्या था, लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मैं 60 की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई हूं. धीरे-धीरे जो भी मुझसे इस बारे में पूछता, मैं उसे मजाक में कहने लगी कि हां, मैं प्रेग्नेंट हूं. वैसे मैंने सुना है कि 70 की उम्र में भी एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है, तो इसका मतलब है कि अभी मेरा भी चांस है.

    सिंगल मदर रहीं नीना गुप्ता
    नीना गुप्ता वैसे एक सिंगल मदर होने के कारण भी चर्चा में बनी रहती हैं. उन्होंने फैशन डिजाइनर-एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता को अकेले पाल-पोसकर बड़ा किया. मसाबा वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड की बेटी हैं. नीना और विव का अफेयर था, जिसमें वो क्रिकेटर के बच्चे की मां बनी थीं. नीना ने मसाबा को बिना उनके पिता के कैसे पाला, इसपर एक्ट्रेस भी पहले कई बार बात कर चुकी हैं.

    बात करें नीना गुप्ता के वर्क फ्रंट की, तो वो नेटफ्लिक्स की कॉमेडी सीरीज चुंबक में नजर आई हैं जिसे साराभाई वर्सेज साराभाई बनाने वाले आतिश कपाड़िया ने डायरेक्ट किया है. ये एक फैमिली शो है, जिसमें सुमित राघवन, अर्जुन बिजलानी, देवेन भोजानी जैसे जाने-माने कलाकार भी हैं.

    News Desk

    Related Posts

    रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

    September 18, 2026

    कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

    September 18, 2026

    अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

    September 17, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी को क्यों पसंद है देव आनंद की ‘गाइड’? 15 साल की उम्र में देखी फिल्म ने छोड़ा गहरा असर

    September 17, 2026

    दिशा सालियान के पिता ने भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस, सात दिन में मांगी माफी

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

    September 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.