Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह
    मनोरंजन

    रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में चल रही है. हाल ही में इसका पहला गाना जय जय राम आया था, जिसने लोगों के बीच तगड़ा बज बनाया. गाने में राम-सीता की भूमिका में रणबीर और साई पल्लवी खूब चमके. लोगों के मन में कास्टिंग और विजुअल्स को लेकर जो सवाल थे, वो भी मेकर्स ने कम करने की कोशिश की. हालांकि अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो रामायण से पूरी तरह सहमत नहीं हैं.

    रणबीर पर फिर उठाए सवाल
    रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखना अभी भी कई लोग स्वीकार नहीं कर रहे हैं. इनमें से एक टीवी का सबसे आइकॉनिक धारावाहिक रामायण बनाने वाले रामानंद सागर के पोते शिव सागर भी हैं. उन्होंने शुरू से रणबीर की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं. इसके पीछे की वजह एक्टर के निभाए पुराने किरदार रहे हैं. अब शिव सागर का कहना है कि रणबीर की पर्सनैलिटी उन्हें भगवान राम से ज्यादा भगवान कृष्ण के किरदार के लिए सही लगती है. उन्होंने साफ किया कि उन्हें रणबीर से कोई व्यक्तिगत परेशानी नहीं है.

    वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में रामानंद सागर के पोते ने भगवान राम की भूमिका पर अपनी राय देते हुए कहा- मेरे लिए भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं. यानी सद्गुण, गरिमा, संयम और आदर्श आचरण की मिसाल. भगवान राम को लेकर मेरी समझ भगवान कृष्ण से काफी अलग है. कृष्ण चंचल, शरारती और अपनी लीलाओं से भरे हुए हैं, जबकि राम के व्यक्तित्व में एक गंभीरता, अनुशासन और शांति दिखाई देती है.

    'ये सिर्फ उस किरदार को लेकर मेरी निजी समझ है. मुझे लगता है कि रणबीर में एक एक्टर के तौर पर ऐसी खूबियां हैं, जो उन्हें भगवान कृष्ण जैसे किरदार के लिए बहुत अच्छा बना सकती हैं. लेकिन जब मैं भगवान राम की कल्पना करता हूं, तो मेरे मन में एक ऐसा व्यक्ति आता है जो ज्यादा संयमी, गंभीर और अंदर से शांत हो. ये रणबीर की एक्टिंग पर कोई टिप्पणी नहीं है. बात सिर्फ भगवान राम के उस व्यक्तित्व और स्वभाव की है, जिसे मैं अपने मन में उनसे जोड़कर देखता हूं.'

    रणबीर से है खास कनेक्शन
    इसी बातचीत में रामानंद सागर के पोते ने कपूर खानदान संग अपने पुराने रिश्तों पर भी बात की. उन्होंने बताया कि रणबीर के परदादा पृथ्वीराज कपूर ने उनके दादा को इंडस्ट्री में बतौर राइटर ब्रेक दिलाया था. उनकी बहन रणबीर-आलिया का घर सजा चुकी हैं. इसलिए उनका कपूर खानदान संग एक खास कनेक्शन भी है.

    बात करें फिल्म रामायण की, तो इंडिया में ये 8 नवंबर को रिलीज होगी और वर्ल्डवाइड 6 नवंबर को रिलीज की जाएगी. इसमें रवि दुबे, सनी देओल, यश, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. ये दो पार्ट में बनाई जा रही मूवी है, जिसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं.

    News Desk

    Related Posts

    67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

    September 18, 2026

    कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

    September 18, 2026

    अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

    September 17, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी को क्यों पसंद है देव आनंद की ‘गाइड’? 15 साल की उम्र में देखी फिल्म ने छोड़ा गहरा असर

    September 17, 2026

    दिशा सालियान के पिता ने भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस, सात दिन में मांगी माफी

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

    September 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.