Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»‘स्पिरिट’ से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण? अब सामने आई फिल्म छोड़ने की असली वजह
    मनोरंजन

    ‘स्पिरिट’ से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण? अब सामने आई फिल्म छोड़ने की असली वजह

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘स्पिरिट’ से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण? अब सामने आई फिल्म छोड़ने की असली वजह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अप्रैल 2025 में दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' का हिस्सा न बनने का फैसला किया था. अब अगस्त 2026 है और हम अभी भी इस बारे में बात कर रहे हैं. पैन-इंडिया फिल्म से एक्ट्रेस के बाहर निकलने पर काफी हंगामा हुआ था; फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाए और इंडस्ट्री में कलाकारों के काम के घंटों पर बहस छिड़ गई. बीते दिनों डायरेक्टर के भाई का एक कमेंट वायरल हुआ, जिसके बाद इस पर फिर बात शुरू होने लगी है l

    लेकिन अब मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि एक्ट्रेस ने फिल्म न करने का फैसला क्यों किया? इसके अलावा और भी बड़े खुलासे इस फिल्म को लेकर हुए है l

    स्पिरिट को लेकर क्या पता चला?
    दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स ने मामले से जुड़े एक सूत्र से बात की, जिसने बताया, 'दीपिका पादुकोण अपनी लाइफ में संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मिली हैं और तो और, फिल्ममेकर मीटिंग में पूरे एक घंटे की देरी से पहुंचे थे. दीपिका ने मीटिंग को पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से लिया. मीटिंग में फिल्म की कहानी का सिर्फ एक लाइन में ब्यौरा दिया गया था. उन्हें फिल्म की पूरी कहानी नहीं सुनाई गई थी. दीपिका पूरी कहानी सुने बिना कभी किसी प्रोजेक्ट के लिए हामी नहीं भरतीं. इसलिए, 'स्पिरिट' कभी भी दीपिका की पसंद की फिल्मों की लिस्ट में शामिल नहीं थी l

    सूत्र ने आगे कहा कि दीपिका की फिल्ममेकर के साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. 'संदीप रेड्डी वांगा ऐसे फिल्ममेकर हैं जिनके साथ दीपिका पादुकोण कभी काम नहीं करेंगी, क्योंकि उनकी सोच महिलाओं के प्रति अच्छी नहीं है. यह बात न सिर्फ उनके असल जीवन के व्यवहार में, बल्कि उनकी फिल्मों में भी साफ तौर पर दिखती है l

    'स्पिरिट' से दीपिका के बाहर निकलने की खबरें
    पिछले साल दीपिका पादुकोण, संदीप रेड्डी वांगा की प्रभास स्टारर फिल्म 'स्पिरिट' के लिए बातचीत कर रही थीं. लेकिन अप्रैल में पता चला कि एक्ट्रेस इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं. खबरों के मुताबिक, एक नई मां होने के नाते एक्ट्रेस ने काम के लिए तय 8 घंटे का समय मांगा था, जिसे फिल्म के प्रोडक्शन ने नहीं माना. 'कल्कि 2898 AD' के मेकर्स ने X पर एक पोस्ट के जरिए सीक्वल से उनके बाहर होने की घोषणा की, जिससे बड़े बजट वाले प्रोजेक्ट्स में प्रोफेशनलिज्म, काम के घंटों की सीमा और पेमेंट जैसे मुद्दों पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई l

    जब ऐसी खबरें आईं कि दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी लेंगी, तो दावा किया गया कि दीपिका ने फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि वह कुछ इंटीमेट सीन को लेकर सहज नहीं थीं. इस दौरान, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने ट्विटर पर गुस्से में एक मैसेज शेयर किया, जो जाहिर तौर पर दीपिका के लिए था. उन्होंने मई 2025 में लिखा, 'जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं 100% भरोसा करता हूं. हमारे बीच एक अनकहा NDA (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) होता है. लेकिन ऐसा करके, आपने अपनी असलियत 'जाहिर' कर दी है… एक युवा एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को ठुकरा देना? क्या आपका फेमिनिज़्म यही है?'

    पिछले हफ़्ते यह विवाद फिर से तब शुरू हुआ जब संदीप के भाई प्रणय ने दावा किया कि दीपिका के बाहर होने की एक वजह फिल्म में मुनाफे का 10% हिस्सा मांगना था. NTV तेलुगु से बात करते हुए प्रणय रेड्डी वांगा ने कहा, "वजह वही है जो पहले बताई गई थी. एक तो पेमेंट थी, दूसरी टाइमिंग l

    शुक्रवार को दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लाइक किया. जिसमें संदीप और प्रणय के रवैये की आलोचना की गई थी और एक्ट्रेस की तारीफ की गई थी. जिसने इंडस्ट्री में 'वह चीज मांगी जो पुरुषों को आम तौर पर मिलती है l

    News Desk

    Related Posts

    लॉस एंजेलिस की जगन्नाथ रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, फैंस रह गए हैरान

    August 22, 2026

    फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता आहूजा, बेटे यश ने संभाला; तलाक की अटकलें तेज

    August 19, 2026

    टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, दुनियाभर में कमाए 2 अरब डॉलर

    August 17, 2026

    खतरों के खिलाड़ी 15 में बड़ा ट्विस्ट, विशाल आदित्य सिंह हुए बाहर; क्या होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री?

    August 17, 2026

    ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में कमाए ₹81.75 करोड़; 9 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

    August 17, 2026

    पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने ‘ऐ वतन’ गाने पर मनाया आजादी का जश्न, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    August 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आईटी पार्क में जलभराव का स्थायी समाधान, सितंबर में होगा सर्वे

    August 22, 2026

    भागीरथी इको सेंसेटिव जोन: निगरानी और सख्त होगी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई।

    August 22, 2026

    भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा: अपराध रोकने पर बनी रणनीति, दोनों देशों में गहरा सहयोग।

    August 22, 2026

    Uttarakhand News: ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी, युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

    August 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.