Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»भारत को जल्द मिल सकती हैं छह नई पनडुब्बियां, 70 हजार करोड़ की डील पर कैबिनेट मंजूरी का इंतजार
    देश

    भारत को जल्द मिल सकती हैं छह नई पनडुब्बियां, 70 हजार करोड़ की डील पर कैबिनेट मंजूरी का इंतजार

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत को जल्द मिल सकती हैं छह नई पनडुब्बियां, 70 हजार करोड़ की डील पर कैबिनेट मंजूरी का इंतजार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारत को बहुत जल्द एक नहीं, बल्कि छह सबमरीन्स मिलने वाली हैं। यह सबमरीन्स उस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जो काफी समय डिले हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह 75(आई) सबमरीन प्रोग्राम फिर से कैबिनेट कमेटी के सामने लाया जाना है। यह सबमरीन्स जर्मनी के साथ होने वाली 70 हजार करोड़ रुपए की डील का हिस्सा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन सबमरीन्स को मुंबई को माजागांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में बनाया जाएगा। इसके लिए जर्मनी की थाइसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स (टीकेएमएस) सहयोग करेगी। इस डील को लेकर पिछले काफी समय से बातचीत चल रही थी। हालांकि कॉमर्शियल टर्म्स और टेक्निकल चीजों को लेकर इसमें कई बार बाधा पैदा हुई थी। अब उम्मीद है कि कैबिनेट कमेटी का अप्रूवल मिलने के बाद इसमें रफ्तार आएगी।

    एक्टिव हो चुकी है जर्मन कंपनी
    इस बीच कैबिनेट से कोई फैसला आने से पहले ही इसको लेकर कामकाज शुरू हो चुका है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक टीकेएमएस, चुपचाप भारतीय भागीदारों का एक नेटवर्क बना रहा है। जर्मन कंपनी ने यह कदम भारत के पानी के नीचे युद्ध क्षेत्र में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के हिसाब से अपनाया है। जर्मन फर्म ने हैदराबाद के वीईएम टेक्नोलॉजीज के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका मकसद हैवीवेट टॉरपीडो के विकास, निर्माण, एकीकरण और मॉडर्नाइजेशन करना है। खास बात यह है कि टीकेएमएस की सहायक कंपनी, एटलस इलेक्ट्रॉनिक, भी इसमें शामिल है। वहीं, वीईएम भारत की तरफ इंटीग्रेशन और टेस्टिंग संभाल रहा है। यह पार्टनरशिप अब एक टीम समझौते में बदल गई है, जो टेक ट्रांसफर और मेक-इन-इंडिया टॉरपीडो प्रोजेक्ट को कवर करती है। टीकेएमएस ने मुंबई की सीएफएफ फ्लुइड कंट्रोल के साथ एंटी-सबमरीन वारफेयर सिस्टम्स में भी पार्टनरशिप की है। साथ ही डीआरडीओ के साथ और भी टाई-अप्स पर नजर रख रहा है।

    भारत के लिए क्या हैं डील के मायने
    भारत के लिए, यह सौदा सिर्फ छह पनडुब्बियां खरीदने के बारे में कभी नहीं था। असल में भारत, इसके जरिए बड़े लक्ष्य पूरा करना चाहता है। मसलन, घरेलू क्षमता बढ़ाना, निर्माण, रख-रखाव, अपग्रेड करने के साथ, आगे चलकर कभी अपनी खुद की डिजायन क्षमताएं डेवलप करना। इन पनडुब्बियों में एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन होने की उम्मीद है, जो उन्हें पारंपरिक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों की तुलना में बहुत लंबे समय तक पानी के अंदर रहने की सुविधा देगा। इनमें आधुनिक सेंसर, टॉरपीडो, मिसाइलें और इलेक्ट्रॉनिक वॉर सिस्टम्स भी हो सकते हैं। भारतीय अधिकारियों को अभी यह तय करना है कि क्या यह सौदा घरेलू शिपयार्ड और कंपनियों को इतना मौका देता है कि वे इसे सचमुच सीखकर आगे बढ़ा सकें?

    डील हुई तो भारत को मिलेगी मदद
    पिछले कुछ वक्त से भारतीय नौसेना अपनी पारंपरिक पनडुब्बी बेड़े की कमी से जूझ रही है। वहीं, भारतीय महासागर में चीनी पनडुब्बियों की गतिविधियां भी बढ़ी हैं। ऐसे में इस डील के होने से भारत को काफी मदद मिलेगी। इन छह नई पनडुब्बियों का उद्देश्य पानी के अंदर बेहतर ढंग से टिकना, ताकत, निगरानी और हमला करने की क्षमता को बढ़ाना है। इनके एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम का मतलब है कि ये लंबे समय तक पानी के नीचे रह सकती हैं। यह लंबे पैट्रोल और भारतीय महासागर में समुद्र पर नियंत्रण रखने के काम में उपयोगी है।

    News Desk

    Related Posts

    17 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 किमी/घंटे तक चलेंगी हवाएं

    August 17, 2026

    पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत पर शुभेंदु अधिकारी बोले- धमकी की भी होगी जांच

    August 16, 2026

    एनएमडीसी ने वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया – राजस्व 6,795 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

    August 16, 2026

    चंबा में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    August 16, 2026

    पश्चिम बंगाल में आज से आयुष्मान भारत लागू, 3.39 करोड़ लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन

    August 16, 2026

    NLSIU दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत और BCI अध्यक्ष को बुलाने पर छात्रों-पूर्व छात्रों की आपत्ति

    August 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    17 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 किमी/घंटे तक चलेंगी हवाएं

    August 17, 2026

    भारत को जल्द मिल सकती हैं छह नई पनडुब्बियां, 70 हजार करोड़ की डील पर कैबिनेट मंजूरी का इंतजार

    August 17, 2026

    वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, दो कर्मचारी घायल; कमलेश राय हिरासत में

    August 17, 2026

    8वें वेतन आयोग में ₹18,000 की बेसिक सैलरी ₹69,000 तक पहुंच सकती है? जानें पूरा गणित

    August 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.