Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत पर शुभेंदु अधिकारी बोले- धमकी की भी होगी जांच
    देश

    पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत पर शुभेंदु अधिकारी बोले- धमकी की भी होगी जांच

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत पर शुभेंदु अधिकारी बोले- धमकी की भी होगी जांच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और टीएमसी के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी की मौत पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि इस बात की भी जांच की जाएगी कि क्या किसी ने धमकी दी थी। अधिकारी ने बनर्जी के परिवार से फोन पर बात की और उन्हें एक अच्छा पॉलिटिकल लीडर बताया। अधिकारी ने यह भी कहा कि बनर्जी के खिलाफ कोई भी करप्शन का केस दर्ज नहीं था और पुलिस ने भी कोई नोटिस नहीं भेजा था। बता दें कि टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि पूर्व डिप्टी स्पीकर पर भाजपा सरकार का दबाव था। आशीष बनर्जी का शव बीरभूम के तृणमूल कार्यालय में फंदे से लटका मिला है।

    शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ''मैंने कुछ देर पहले उनके परिवार से बात की। वह एक अच्छे पॉलिटिकल लीडर थे। उनके इलाके से चुने गए भाजपा विधायक उनसे मिलने गए और उनके पैर छुए। उनके पूरे परिवार ने कहा कि लोकल भाजपा वर्कर्स और पुलिस के साथ उनके अच्छे रिश्ते थे। यह एक बुरी घटना है। मेरे उनके साथ अच्छे रिश्ते थे, और जब मैंने मुख्यमंत्री का पद संभाला, तो उन्होंने मुझे मैसेज किया कि वह मुझसे मिलने आएंगे।'' उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के भ्रष्ट लोगों ने उन्हें धमकी दी होगी कि अगर जांच हुई तो वे उनका नाम लेंगे।

    उन्होंने आगे कहा, ''मैंने उनके परिवार से पुलिस के साथ कोऑपरेट करने को कहा है। टीएमसी के भ्रष्ट लोग उन्हें डराने की कोशिश कर सकते हैं। कॉल रिकॉर्ड की जांच होनी चाहिए। ममता बनर्जी के चुनाव हारने के बाद, उन्होंने एक कमेटी बनाई और उन्होंने तुरंत उससे इस्तीफा दे दिया। पुलिस निश्चित रूप से ऐक्शन लेगी। मैं भी उनके परिवार से मिलूंगा क्योंकि मेरे उनके साथ अच्छे रिश्ते थे आप इसे वेरिफाई कर सकते हैं।''

    पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय में रविवार सुबह फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि रामपुरहाट के हट्टाला पाड़ा इलाके में बनर्जी के आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय से एक कथित 'सुसाइड नोट' भी बरामद हुआ है। आशीष बनर्जी 74 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित कथित 'सुसाइड नोट' में बनर्जी ने कहा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने राजनीति में आने पर अफसोस भी जताया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

    फंदे से लटका मिला था बनर्जी का शव
    पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय में रविवार सुबह फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि रामपुरहाट के हट्टाला पाड़ा इलाके में बनर्जी के आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय से एक कथित 'सुसाइड नोट' भी बरामद हुआ है। आशीष बनर्जी 74 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित कथित 'सुसाइड नोट' में बनर्जी ने कहा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने राजनीति में आने पर अफसोस भी जताया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

    2001 से 2026 तक लगातार रहे विधायक
    तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी ने 2001 से 2026 तक राज्य विधानसभा में रामपुरहाट निर्वाचन क्षेत्र का लगातार प्रतिनिधित्व किया था। वह विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पूर्व सरकार में स्कूली शिक्षा तथा कृषि समेत विभिन्न विभागों के मंत्री भी रहे। बनर्जी ने एक पृष्ठ के कथित 'सुसाइड नोट' में कहा कि वह कभी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं रहे और उन्होंने किसी काम के बदले कभी पैसे नहीं लिए। उन्होंने इसमें यह भी लिखा कि वह पार्टी के भीतर होने वाले गलत कार्यों को हमेशा स्वीकार नहीं कर पाते थे, लेकिन उनका विरोध भी नहीं कर सके।

    News Desk

    Related Posts

    एनएमडीसी ने वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया – राजस्व 6,795 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

    August 16, 2026

    चंबा में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    August 16, 2026

    पश्चिम बंगाल में आज से आयुष्मान भारत लागू, 3.39 करोड़ लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन

    August 16, 2026

    NLSIU दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत और BCI अध्यक्ष को बुलाने पर छात्रों-पूर्व छात्रों की आपत्ति

    August 16, 2026

    PM मोदी ने शेयर किया खास वीडियो, गायों को चारा और मोरों को खिलाया दाना

    August 16, 2026

    NMDC का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में लौह अयस्क उत्पादन 26% बढ़ा

    August 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

    August 16, 2026

    राहुल गांधी ने युवाओं के साहस को सलाम किया, छात्राओं के संघर्ष पर खुलकर बोले

    August 16, 2026

    Uttarakhand News:शेर नाला पर 120 मीटर पुल का लोकार्पण, CM धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं; मानसून में आवागमन होगा आसान….

    August 16, 2026

    Uttarakhand News:शेर नाला पर 120 मीटर पुल का लोकार्पण, CM धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं; मानसून में आवागमन होगा आसान….

    August 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.