Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»17 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 किमी/घंटे तक चलेंगी हवाएं
    देश

    17 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 किमी/घंटे तक चलेंगी हवाएं

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    17 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 किमी/घंटे तक चलेंगी हवाएं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    मानसून के आक्रामक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक कल यानी 17 अगस्त को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने का अलर्ट है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की भी चेतावनी है। तेज आंधी की वजह से बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से टूटकर धाराशायी हो सकते हैं। इसलिए घने जंगल वाले इलाकों से यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, किसानों और मछुआरों को नदी किनारे से सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। इस भारी बारिश से किसानों के फसलों को नुकसान भी पहुंचने की आशंका है।

    वहीं, पश्चिमी भारत के राज्यों में एक बार फिर से बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। पूर्वी राज्यों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में हवा के ऊपरी स्तर का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के ऊपरी स्तर का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 17 अगस्त को मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम हर जिले के मुताबिक भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं…

    देश के 19 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
    मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक देश के 19 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका है।

    दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
    दिल्ली(17 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 17 अगस्त को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 17 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

    यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
    यूपी(17 अगस्त-बारिश-आंधी का अलर्ट): नोएडा, मेरठ, मुजफ्फर नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मोरादाबाद, कानपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, शहाजहांपुर, बिजनौर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, खेरी, पीलीभीत, ज्योतिबाफुलेनगर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, एटा, बदायूं, जौनपुर, फतेहपुर और कन्नौज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 17 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

    बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
    बिहार(17 अगस्त-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): गया, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अलवर, जहानाबाद, मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, किशनगंज और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, पटना में कल यानी 17 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

    झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
    झारखंड(17-18 अगस्त-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और चतरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में 17 अगस्त का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

    उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
    उत्तराखंड (17 अगस्त- बारिश-आंधी की चेतावनी): हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौड़ागढ़, ऋषिकेश, टिहड़ी गढ़वाल, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल में बारिश-तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 17 अगस्त का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

    हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
    हिमाचल (17-18 अगस्त-बारिश-तूफान की संभावना): कांगड़ा, शिमला, सोलन, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी, चंबा, हमीरपुर और किन्नौर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। । वहीं, मनाली में कल यानी 17 अगस्त का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

    जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
    जम्मू-कश्मीर (17 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, राजौरी, कठुआ, कुलगाम, किश्तवाड़, मुजफ्फराबाद और उधमपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 17 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

    पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
    पश्चिम बंगाल(17 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की संभावना): पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, हावड़ा, कोलकाता, दुर्गापुर, मालदा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और पुरबा बर्धमान में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 17 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

    पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
    पंजाब (17 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): पठानकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, संगरूर, अमृतसर, बरनाला, नवांशहर, जालंधर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और फाजिल्का में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

    राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
    राजस्थान (17 अगस्त-हल्की बारिश-आंधी की चेतावनी): जयपुर, अलवर, अजमेर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, चुरू और फलौदी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 17 अगस्त का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

    मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
    मध्य प्रदेश (17 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, नीमच, शहडोल, रायसेन, मांडला, खरगोन, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, छतरपुर, दमोह, विदिशा, सिवनी, खांडवा, देवास, बालाघाट और शहडोल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में कल यानी 17 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

    गुजरात में कल मौसम कैसा रहेगा
    गुजरात (17 अगस्त- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): दाहोद, नर्मदा, तापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, पंचमहल, नरसिंहपुर, पंचमहल और वड़ोदरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, अहमदाबाद में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

     

     

     

    News Desk

    Related Posts

    भारत को जल्द मिल सकती हैं छह नई पनडुब्बियां, 70 हजार करोड़ की डील पर कैबिनेट मंजूरी का इंतजार

    August 17, 2026

    पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत पर शुभेंदु अधिकारी बोले- धमकी की भी होगी जांच

    August 16, 2026

    एनएमडीसी ने वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया – राजस्व 6,795 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

    August 16, 2026

    चंबा में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    August 16, 2026

    पश्चिम बंगाल में आज से आयुष्मान भारत लागू, 3.39 करोड़ लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन

    August 16, 2026

    NLSIU दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत और BCI अध्यक्ष को बुलाने पर छात्रों-पूर्व छात्रों की आपत्ति

    August 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    17 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 किमी/घंटे तक चलेंगी हवाएं

    August 17, 2026

    भारत को जल्द मिल सकती हैं छह नई पनडुब्बियां, 70 हजार करोड़ की डील पर कैबिनेट मंजूरी का इंतजार

    August 17, 2026

    वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, दो कर्मचारी घायल; कमलेश राय हिरासत में

    August 17, 2026

    8वें वेतन आयोग में ₹18,000 की बेसिक सैलरी ₹69,000 तक पहुंच सकती है? जानें पूरा गणित

    August 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.