Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»अमृता खानविलकर ने तलाक की खबरों को बताया बेबुनियाद, पति संग जारी किया बयान
    मनोरंजन

    अमृता खानविलकर ने तलाक की खबरों को बताया बेबुनियाद, पति संग जारी किया बयान

    News DeskBy News DeskAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमृता खानविलकर ने तलाक की खबरों को बताया बेबुनियाद, पति संग जारी किया बयान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एक्ट्रेस अमृता खानविलकर इन दिनों अपनी अपनी मैरिड लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. बीते दिनों ऐसी चर्चा थी कि एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी में दरार पड़ गई है. वो 10 साल बाद पति हिमांशु मल्होत्रा से तलाक ले रही हैं. ये भी कहा गया था कि वो पति से अलग रह रही हैं. अमृता ने अब अपनी तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है.

    तलाक की खबरों पर भड़की एक्ट्रेस
    एक्ट्रेस अमृता खानविलकर और उनके पति हिमांशु मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जॉइंट स्टेटमेंट जारी की है, जिसमें उन्होंने तलाक की खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया. एक्ट्रेस ने ये भी वॉर्निंग दी है कि वो अपनी निजी जिंदगी और पति हिमांशु मल्होत्रा के साथ अपनी शादी से जुड़ी गलत खबरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी.

    कपल की लीगल टीम की तरफ़ से एक बयान जारी कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है. इसमें सभी को चेतावनी दी गई है. कहा गया है कि एक्ट्रेस के बारे में इस तरह की बेबुनियाद बातें छापने और शेयर करने से बचें, वरना उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा.

    बयान में क्या कहा गया?
    अमृता और हिमांशु की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- हमारे नोटिस में आया है कि कुछ ऑनलाइन, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म अमृता खानविलकर और उनकी निजी जिदगी से जुड़ी बातें फैला रहे हैं, जो पूरी तरह बेबुनियाद हैं. ये रिपोर्ट्स उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन करती हैं.

    'हालांकि, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान किया जाता है. लेकिन अगर कोई इस स्वतंत्रता का गलत इस्तेमाल करके अमृता खानविलकर के बारे में गलत बयान, अफवाहें, बिना जांचे-परखे आरोप या झूठी जानकारी छापेगा, शेयर करेगा या फैलाएगा, तो इसे बेहद गंभीरता से लिया जाएगा.'

    'जब भी सबूत मिलेंगे, तो लागू कानूनों के अनुसार ऐसे कंटेंट को बनाने, छापने, शेयर करने या फैलाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों, संस्थाओं या संगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे सभी मामलों पर नजर रखी जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई के लिए इनके सबूत जुटाए जा रहे हैं.'

    अमृता और हिमांशु की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात 2004 में 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' के सेट पर हुई थी. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने जनवरी 2015 में शादी करके घर बसा लिया था. दोनों कपल के तौर पर 'नच बलिये 7' में भी एक साथ नजर आ चुके हैं.

    News Desk

    Related Posts

    लकी अली के इमोशनल वीडियो से मची हलचल, बोले- एक दिन मुझे जाना तो पड़ेगा ही

    August 10, 2026

    यशस्वी जायसवाल को डेट करने की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, रिश्ते पर दिया जवाब?

    August 9, 2026

    असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को समय रैना ने दिए 10 लाख, सीएम ने की तारीफ

    August 8, 2026

    लोकेश कनगराज की ‘DC’ में एक्शन, रोमांस और बदले का खूनी खेल देखने को मिलेगा

    August 8, 2026

    भारत से पहले विदेशों में रिलीज होगी ‘रामायणम्’, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई वजह

    August 8, 2026

    टॉप एक्टर पर प्राइवेट डिटेक्टिव का बड़ा दावा, शादी और रिश्ते को लेकर खुलासा

    August 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, ‘गृह मंत्री देंगे जवाब’; विपक्ष की मांग पर बनी सहमति

    August 10, 2026

    TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी दूरी, यूसुफ पठान समेत 3 सांसद BJP से क्यों बना रहे दूरी?

    August 10, 2026

    1975 विश्व कप विजेताओं ने भारतीय टीम को दिया जीत का मंत्र, बोले देश के लिए खेलो

    August 10, 2026

    अमृता खानविलकर ने तलाक की खबरों को बताया बेबुनियाद, पति संग जारी किया बयान

    August 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.