Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»लकी अली के इमोशनल वीडियो से मची हलचल, बोले- एक दिन मुझे जाना तो पड़ेगा ही
    मनोरंजन

    लकी अली के इमोशनल वीडियो से मची हलचल, बोले- एक दिन मुझे जाना तो पड़ेगा ही

    News DeskBy News DeskAugust 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लकी अली के इमोशनल वीडियो से मची हलचल, बोले- एक दिन मुझे जाना तो पड़ेगा ही
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लकी अली म्यूजिक और बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. सिंगर होने के साथ वो सॉन्गराइटर और एक्टर के तौर पर भी फैंस के दिलों पर हमेशा राज करते आए हैं. उनकी रूहानी आवाज और सुरीली गायकी खास तरह का सुकून देती है. फिल्मी गानों के साथ उनके लाइव कॉन्सर्ट्स भी काफी पसंद किए जाते हैं. लेकिन अब लकी अली ने अपने तमाम चाहनेवालों को इमोशनल कर दिया है.

    लकी अली के वीडियो से मची हलचल
    दिग्गज सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया है. वो लाइव शो में अपनी मौत की तैयारी पर बात करते दिखे. इस दौरान वो स्टेज पर ही काफी भावुक हो गए. उनकी आंखों में आंसू छलक उठे.

    वीडियो में लकी अली लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने फैंस से कहते नजर आ रहे हैं कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन वो जानते हैं कि एक दिन उन्हें जाना ही होगा. उन्होंने कहा-मैं जानता हूं, मैं भी आप सभी से बहुत प्यार करता हूं. लेकिन एक दिन मुझे जाना तो पड़ेगा ही, ना? मैं आपको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा हूं, बल्कि सच कहूं तो मैं खुद इसके लिए तैयार हूं.

    कफन साथ लेकर चलते हैं सिंगर
    लकी ने यह भी खुलासा किया कि जब भी वो ट्रैवल करते हैं, तो अपने साथ अपना कफन यानी इहराम (बिना सिले हुए दो सादे सफेद रंग के कपड़े, जिसे मुस्लिम पुरुष हज या उमराह के दौरान पहनते हैं) जरूर कैरी करते हैं. उन्होंने इहराम को अपना कफन बताया. वो बोले- मैं जब भी सफ़र करता हूं, तो मैं अपने इहराम के साथ सफर करता हूं, जो कि मेरा कफन है. जहां भी मर जाऊं, वहीं गाड़ दो मुझे.

    लकी अली का ये भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके वीडियो ने फैंस को भी इमोशनल कर दिया है. कमेंट सेक्शन में फैंस सिंगर पर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने उनकी तारीफ में लिखा- आपकी आवाज घर जैसी लगती है. दूसरे फैन ने लिखा- आप इस तरह की बातें मत करो. एक अन्य फैन ने लिखा- आप कभी नहीं जा सकते. आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे.

    लकी ने गाए ब्लॉकबस्टर गााने
    लकी अली की बात करें तो वो मशहूर कॉमेडियन-एक्टर महमूद के बेटे हैं. महमूद के 8 बच्चों में लकी दूसरे नंबर पर हैं. उनका गाना 'एक पल का जीना' ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. सालों बाद भी उनका ये गाना फैंस का फेवरेट है. इसके अलावा उन्होंने 'गोरी तेरी आंखें कहें', 'ना तुम जानो ना हम' जैसे हिट गाने गाए हैं. लोग उनकी सदाबहार गायकी के दीवाने हैं.

    News Desk

    Related Posts

    क्रिकेट के बाद रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू, जल्द अपने शो से फैंस को करेंगे एंटरटेन

    August 11, 2026

    39 की उम्र में मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, शादी के सवाल पर कही बड़ी बात

    August 10, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का जलवा, दुनियाभर में कमाए 10,515 करोड़ रुपये

    August 10, 2026

    अमृता खानविलकर ने तलाक की खबरों को बताया बेबुनियाद, पति संग जारी किया बयान

    August 10, 2026

    यशस्वी जायसवाल को डेट करने की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, रिश्ते पर दिया जवाब?

    August 9, 2026

    असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को समय रैना ने दिए 10 लाख, सीएम ने की तारीफ

    August 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की…..

    August 11, 2026

    बगिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी आम लोगों की आवाज, समस्याओं के निराकरण के दिए सख्त निर्देश….

    August 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीसाबंदी स्वर्गीय शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि….

    August 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी में स्व ज्ञानचंद जैन के निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की…..

    August 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.