Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»राखी सावंत का ‘नो फिल्टर’ अंदाज, ड्रामा से लेकर मुद्दों पर बेबाक राय तक कायम है स्टारडम
    मनोरंजन

    राखी सावंत का ‘नो फिल्टर’ अंदाज, ड्रामा से लेकर मुद्दों पर बेबाक राय तक कायम है स्टारडम

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राखी सावंत का ‘नो फिल्टर’ अंदाज, ड्रामा से लेकर मुद्दों पर बेबाक राय तक कायम है स्टारडम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और बस एंटरटेनमेंट… ड्रामा क्वीन राखी सावंत का नाम सुनकर बस यही दिमाग में आता है. आप राखी से प्यार कर सकते हैं, नफरत कर सकते हैं लेकिन उन्हें इग्नोर बिल्कुल भी नहीं कर सकते. दशकों से इंडस्ट्री में काम कर रहीं राखी अपनी बोल्ड और बेबाक पर्सनैलिटी के लिए फेमस हैं. उनकी जिंदगी में भले ही कितने कलेश हो, कभी-कभी उनकी हरकतें वीयर्ड भी लग सकती हैं. लेकिन इतने साल बाद भी इंडस्ट्री में खुद को रेलेवेंट बनाए रखना कोई राखी से सीखे. वक्त बदला लेकिन वो नहीं बदलीं. हालांकि आजकल उनकी कॉमेडी का अंदाज जरूर बदला है. वो अहम मुद्दों पर खुलकर राय रखती हैं. लेकिन जरा हटके…

    इंडस्ट्री में जहां बड़े-बड़े सेलेब्स मुद्दों को लेकर सब्जेक्टिव होते हैं. राजनीति की मगचमारी में नहीं कूदते. अपनी साख बचाने या किसी के बैड बुक्स में आने से घबराते हैं. राखी बीइंग राखी…बिना नाप-तोल कर डंके की चोट पर अपनी बात रखती हैं. वो गंभीर मैटर को मजेदार अंदाज में कह देती हैं. जिसकी वजह से उनके बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के NEET प्रोटेस्ट में राखी स्टार रहीं. इंडस्ट्री के 'धुरंधर' एक्टर एक तरफ मौन थे. वहीं राखी सोशल मीडिया पर बच्चों के हक में आवाज उठा रही थीं.

    राखी का नो-फिल्टर एटीट्यूड
    राखी ने जिस तरह Gen-Z और नीट छात्रों के सपोर्ट में आवाज उठाई, उन्हें जनता का साथ मिला है. कंगना रनौत के 'गटर जेनेरेशन' का राखी ने तगड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कंगना की खूब क्लास लगाई. उन्हें 'गटर माउथ' कहा. कंगना तो कंगना राखी ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी कई पोस्ट किए हैं. छात्र प्रोटेस्ट के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के वीडियो पर राखी ने ऐसा कमेंट किया जिसने सभी के होश उड़ा दिए. नो फिल्टर राखी के ये कमेंट्स इंटरनेट पर छाए रहे.

    राखी ने वो किया, जो बड़े-बड़े नहीं कर पाए
    राखी ने जिस ह्यूमर के साथ बड़े-बड़े 'धुरंधरों' पर निशाना साधा है. उसे करने के लिए गट्स चाहिए. शोबिज की दुनिया में हर कोई अपना स्टारडम खोने से डरता है. कंट्रोवर्सियल मु्द्दों पर बोलने से बचता है. लेकिन इकलौती राखी हैं जो बिना डरे ह्यूमर की आड़ में सबको लपेटे में ले लेती हैं. उनके बोलने और कमेंटबाजी करने का अंदाज इतना यूनीक है कि वो सीरियस से ज्यादा फनी लगता है. इस पैटर्न ने राखी के फेवर में काम भी किया है. उन्हें जनता का सपोर्ट है. सालों की बनाई उनकी रेपो ऐसी है, जो आज भी लोगों के दिलों में गहरी बनी हुई है.

    राखी से पहले और उनके बाद अनगिनत कॉमेडियंस आए, लेकिन टीआरपी कैसे पानी है, कैसे व्यूज बटोरने हैं, ये राखी से बेहतर कोई नहीं जानता. वो पैप्स की फेवरेट हैं. राखी अब ग्लोबल भी हो चुकी हैं. नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग और लॉकअप 2 के राखी के साथ मेकर्स ने स्पेशल कमेंट्री शो किया. जिसमें वो अपने ड्रामा स्टाइल में सेलेब्स की क्लास लगाती हैं. उनकी खिल्ली उड़ाकर दर्शकों को एंटरटेन करती हैं. एक्ट्रेस का ह्यूमर अंदाज देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते. राखी के पंच और वन लाइनर्स माहौल को हल्का बना देते हैं.

    चलता है राखी का सिक्का
    ड्रामा क्वीन राखी रियलिटी शोज की जान रही हैं. अपने फन साइड की बदौलत वो कई शोज में बार-बार आई हैं. बिग बॉस हिंदी और बिग बॉस मराठी की वो ओरिजनल एंटरटेनर रही हैं. सोशल मीडिया और पैप्स के कैमरों में अतरंगी साइड देख लोगों की हंसी नहीं रुकती. देश में चाहे कुछ भी हो रहा हो, राखी की उस पर ओपिनियन कभी लोगों को दुख से निकालने, तो कभी उन्हें हंसाने का काम करती है. कहना गलत नहीं होगा कि लाइफ में कैसे भी उतार चढ़ाव हो, उसमें 'राखी टच' माहौल को बदलने का दम रखता है.

    News Desk

    Related Posts

    अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

    September 17, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी को क्यों पसंद है देव आनंद की ‘गाइड’? 15 साल की उम्र में देखी फिल्म ने छोड़ा गहरा असर

    September 17, 2026

    दिशा सालियान के पिता ने भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस, सात दिन में मांगी माफी

    September 17, 2026

    ‘द वन’ का रहस्यमयी मंदिर असल में बिहार का वन देवी मंदिर, 400 साल पुरानी हैं मान्यताएं

    September 17, 2026

    Bigg Boss 20 में माही विज-आम्रपाली दुबे की भिड़ंत, भोजपुरी पहचान पर कमेंट से गरमाया माहौल

    September 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्र-शिल्पी मोदीजी, जीवेम शरदः शतम्’, सीएम धामी ने पीएम के लिए की दीर्घायु की कामना

    September 17, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में विशेष पूजा, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

    September 17, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में विशेष पूजा, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

    September 17, 2026

    चार साल की सेवा के बाद अग्निवीरों का क्या होगा, सरकार बताए : प्रीतम सिंह

    September 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.