Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»सीता के किरदार से पहले भी चर्चा में रहीं साई पल्लवी, 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम ऐड ठुकराया था
    मनोरंजन

    सीता के किरदार से पहले भी चर्चा में रहीं साई पल्लवी, 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम ऐड ठुकराया था

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीता के किरदार से पहले भी चर्चा में रहीं साई पल्लवी, 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम ऐड ठुकराया था
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साउथ डीवा साई पल्लवी फिल्म रामायण में सीता का रोल प्ले कर रही हैं. ट्रेलर में जबसे उनका लुक रिवील हुआ है, साई की अपीयरेंस पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. किसी को वो सीता के अवतार में सुंदर लगी हैं. कोई उनके पहनावे, मिनिमल मेकअप पर कमेंट कर रहा है. लेकिन साई हमेशा से ही ऐसी हैं. मेकअप से वो दूरी बनाए रखती हैं. तभी एक वक्त उन्होंने 2 करोड़ रुपये का फेयरनेस क्रीम ऐड ठुकरा दिया था.

    बात 2019 की है. उन्हें फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन के लिए अप्रोच किया गया था. जिसकी उन्हें भारी भरकम रकम ऑफर की गई थी. साई को 2 करोड़ की डील दी गई थी. लेकिन एक्ट्रेस ने बिना देर किए ये डील ठुकरा दी थी. उनके ऐसा करने की दो वजहें थीं. पहला ये कि साई रेयरली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट यूज करती हैं और मेकअप लगाती हैं. एक्ट्रेस का मानना है मेकअप उन्हें सूट नहीं करता. वो बिना संकोच के अपने मुंहासों को स्क्रीन पर दिखाती हैं. इसमें वो शर्म महसूस नहीं करतीं. साई को रियल रहना पसंद है. तभी फैंस उन्हें नेचुरल ब्यूटी कहते हैं.

    साई का बड़ा फैसला
    साई ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैं ब्यूटी प्रोडेक्ट्स को एंडोर्स नहीं करती. आपको अपने स्किन कलर और व्यक्तित्व के साथ कॉन्फिडेंट होने की जरूरत है. लेकिन ऐड ठुकराने की अहम वजह उनकी बहन थी. 2020 में बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में साई ने इसका खुलासा किया था. उनके मुताबिक, वो ऐसे कई दोस्तों और फैमिली को जानती हैं, जिन्होंने सांवले रंग की वजह से दूसरों से कम महसूस कराया गया. सोसायटी ने गोरे रंग को खूबसूरती का पैरामीटर बनाया है. इससे उन्हें दिक्कत है

    एक्ट्रेस ने कहा- मेरा रंग मेरी बहन से थोड़ा साफ है. कई बार जब मेरी बहन सब्जियां और फल नहीं खाती थीं. तब मेरी मेरी मां उसे कहती थीं ये सब खाने से उसका रंग गोरा हो जाएगा. ये देखकर मुझे दुख होता था. मैंने तब अपनी बहन के लिए इसके खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया. मैं ऐसे पैसों का क्या करूंगी जो इस ऐड से मुझे मिलता? अगर मैं ऐसा भी नहीं कर पाई, तो फिर पैसे कमाने का क्या फायदा? मैं घर जाकर 3 रोटी और चावल खा लूंगी.

    साई के मुताबिक, वो हमेशा ही सिंपल रही हैं. पैसा कभी उनके लिए ड्राइविंग फोर्स नहीं रहा. हालांकि साई ने साफ किया कि जो लोग ऐसे विज्ञापन करते हैं या ब्रांड्स से जुड़ते हैं, वो उन्हें जज नहीं करतीं.

    मुंहासों से परेशान रहती थीं साई
    साई एक वक्त अपने चेहरे के मुंहासों (पिंपल) को लेकर परेशान रहती थीं. इससे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने सैकड़ों क्रीम लगाईं. वो घर से बाहर नहीं निकलना चाहती थीं. उन्हें लगता था लोगों का ध्यान उनके मुंहासों पर है. उनकी आंखों में देखकर लोग बात नहीं करते थे. लेकिन जब फिल्म प्रेमम सक्सेसफुल हुई तो उनमें कॉन्फिडेंस जगा. उन्हें फील हुआ कि पिंपल के बावजूद लोगों ने उन्हें पंसद किया है. तबसे वो अपनी कमियों से शर्मिंदा नहीं होतीं. उन्होंने खुद पर भरोसा करना सीखा.

    News Desk

    Related Posts

    अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

    September 17, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी को क्यों पसंद है देव आनंद की ‘गाइड’? 15 साल की उम्र में देखी फिल्म ने छोड़ा गहरा असर

    September 17, 2026

    दिशा सालियान के पिता ने भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस, सात दिन में मांगी माफी

    September 17, 2026

    ‘द वन’ का रहस्यमयी मंदिर असल में बिहार का वन देवी मंदिर, 400 साल पुरानी हैं मान्यताएं

    September 17, 2026

    Bigg Boss 20 में माही विज-आम्रपाली दुबे की भिड़ंत, भोजपुरी पहचान पर कमेंट से गरमाया माहौल

    September 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्र-शिल्पी मोदीजी, जीवेम शरदः शतम्’, सीएम धामी ने पीएम के लिए की दीर्घायु की कामना

    September 17, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में विशेष पूजा, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

    September 17, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में विशेष पूजा, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

    September 17, 2026

    चार साल की सेवा के बाद अग्निवीरों का क्या होगा, सरकार बताए : प्रीतम सिंह

    September 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.