Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»सनी देओल के मुस्लिम किरदार, जिनमें दिखा इंसानियत और देशभक्ति का दमदार अंदाज
    मनोरंजन

    सनी देओल के मुस्लिम किरदार, जिनमें दिखा इंसानियत और देशभक्ति का दमदार अंदाज

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सनी देओल के मुस्लिम किरदार, जिनमें दिखा इंसानियत और देशभक्ति का दमदार अंदाज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    'बॉर्डर' में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले कर्नल जोशी हों या 'गदर' में हैंडपंप उखाड़ने वाले तारा सिंह एक्टर सनी देओल हमेशा एक देशभक्त हीरो के तौर पर जाने गए हैं. कड़क आवाज, तीखे तेवर और 'ढाई किलो के हाथ' ने सनी देओल को भारतीय सिनेमा का सबसे दमदार हीरो बनाया है. उन्होंने जब भी पर्दे पर देश के विरोधियों को ललकारा, सिनेमाघर दर्शकों की तालियों से गूंज उठे. उन्होंने अपने किरदारों से यह साबित किया कि सच्चा हीरो धर्म से नहीं, अपने कर्मों से पहचाना जाता हैl

    सनी देओल की अदाकारी सिर्फ एक सीमित दायरे में कैद नहीं रही. भले ही ज्यादातर लोग उन्हें हिंदू या सिख देशभक्त के रूप में याद रखते हैं. मगर सनी ने पर्दे पर कई दफा मुस्लिम किरदार निभाया. उन्होंने अपने किरदारों से हमेशा इंसानियत और फर्ज की मिसाल कायम की. फिर चाहे सिस्टम से जंग लड़नी हो, सरहद की हिफाजत करनी हो या फिर 1947 के बंटवारे का दर्द हो… सनी देओल ने हमेशा मुस्लिम किरदारों में भी अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है l

    मुस्लिम किरदारों में दिखा सनी का दम
    1947 के विभाजन के खूनी दौर पर बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल ने मुस्लिम किरदार निभाया है. फिल्म में वो 'सिकंदर मिर्जा' की भूमिका निभाते दिखेंगे. जब चारों तरफ नफरत की आग लगी है, उस वक्त सिकंदर के किरदार में सनी पाकिस्तान की धरती पर खड़े होकर इंसानियत, ममता और भाईचारे का झंडा बुलंद करते हुए नजर आएंगे. फिल्म में वो अपनी ही कौम के कट्टरपंथियों से टकराकर एक बेसहारा बुजुर्ग हिंदू महिला की जान बचाते दिखेंगे. जोश, जज्बे और देशभक्ति से भरपूर 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है. अब हर किसी को फिल्म का इंतजार है. मगर उससे पहले जानते हैं कि 'बंटवारा 1947' से पहले सनी ने किन फिल्मों में मुस्लिम किरदार निभाया है l

    'खुदा कसम'
    फिल्म 'खुदा कसम' में सनी देओल ने 'हुसैन' नाम के एक सीधे-सादे और ईमानदार मुस्लिम ट्रक ड्राइवर का किरदार निभाया था. एक गहरी साजिश के तहत हुसैन को झूठे केस में फंसाया जाता है, तब भी वो टूटता नहीं है. वो अकेले ही पूरे भ्रष्ट तंत्र और दुश्मनों से भिड़ जाता है. इंसाफ की इस लड़ाई में सनी देओल का गुस्सा और उनका जुनून देखने लायक था l

    'काफिला'
    फिल्म 'काफिला' में सनी देओल कर्नल समीर अहमद खान के किरदार में नजर आए थे. इस फिल्म में वो एक पूर्व सैन्य अधिकारी बने, जो देशवासियों की सुरक्षा और इंसानियत के लिए अपनी जान हथेली पर रख देता है. कर्नल समीर के रूप में सनी देओल ने साबित किया कि देश प्रेम और फर्ज का कोई अलग धर्म नहीं होता l

    अंत में यही कहेंगे कि सनी देओल को किसी एक खांचे में बांधना नामुमकिन है. एक तरफ जहां वो देशभक्त सिख या हिंदू बनकर पाकिस्तान को ललकारते हैं, वहीं सिकंदर मिर्जा और हुसैन बनकर वो नफरत की दीवारें भी तोड़ते हैं. क्यों सही कहा ना हमने?

     

    News Desk

    Related Posts

    ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 40वें दिन भी कमाए 8.25 करोड़

    September 16, 2026

    Bigg Boss Tamil 10 में विजय सेतुपति के बयान पर बवाल, CM विजय से जोड़ने पर मेकर्स ने दी सफाई

    September 16, 2026

    ‘रामबोला’ नाम पर छिड़ा विवाद, एक ही दिन दो फिल्मों का ऐलान; जानें किसके नाम है टाइटल

    September 16, 2026

    Emmy Awards 2026 Winners: ड्रामा-कॉमेडी में किसने मारी बाजी? जीन स्मार्ट ने रचा इतिहास, टॉम हॉलैंड ने किया डेब्यू

    September 15, 2026

    पुणे के नवलें ब्रिज के पास मराठी एक्ट्रेस कल्याणी नंदकिशोर की कार रोककर पैसे ऐंठने की कोशिश

    September 15, 2026

    अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने बच्चों के साथ मिलकर घर पर बप्पा के किए दर्शन

    September 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात, विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर बेहतर इलाज के दिए निर्देश…..

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज, मुख्य सचिव ने की कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की समीक्षा…..

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका ने किया ‘Chhattisgarh Local Body Election Year Book–2026’ का विमोचन….

    September 16, 2026

    ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 40वें दिन भी कमाए 8.25 करोड़

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.