Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»मुकेश खन्ना ने CJP प्रदर्शन पर उठाए सवाल, छात्रों को दी सख्त सलाह
    मनोरंजन

    मुकेश खन्ना ने CJP प्रदर्शन पर उठाए सवाल, छात्रों को दी सख्त सलाह

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुकेश खन्ना ने CJP प्रदर्शन पर उठाए सवाल, छात्रों को दी सख्त सलाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और छात्रों के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट चुकी है. प्रर्दशन के दौरान कई सेलेब्स CJP और छात्रों के साथ खड़ रहे, तो वहीं कंगना रनौत ने सीजेपी में शामिल कुछ प्रदर्शनकारियों को गटर छाप कहा था. अब मुकेश खन्ना ने भी 'जेन जी' के विरोध-प्रदर्शन पर खुलकर अपनी राय सामने रखी है. मुकेश खन्ना ने सीजेपी और प्रोटेस्ट में शामिल छात्रों की खराब भाषा की कड़े शब्दों में निंदा की है l

    मुकेश खन्ना ने क्या कहा?
    मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वो भले ही इस समय भारत से बाहर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए हर चीज पर बारीकी से नजर रख रहे हैं l

    विरोध प्रदर्शन पर अपनी राय देते हुए मुकेश खन्ना बोले- इस वक्त मैं इंडिया से बाहर हूं. लेकिन रील्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से भारत पर नजर बनाए हुए हूं. दो दिन पहले मैंने एक वीडिया डाली थी, जिसमें मैंने चिंता जाहिर की थी कि अगर ये हमारा यूथ है, ये हमारे जेन-जी हैं, तो आने वाले 25 सालों के बाद हमारा देश इनके कंधों पर टिकेगा. इससे आप समझ सकते हो कि हमारे देश का हाल क्या होगा?

    मुकेश खन्ना आगे बोले- मैंने महसूस किया है और जितना भी मैं देख रहा हूं और जितने लोगों से मैंने सुना है, उससे मुझे ये महसूस हुआ है कि ज्यादा लोग इस बात से सहमत हैं कि ये हमारे देश के असली छात्र नहीं हैं, जो नीट और पेपर लीक की समस्या को लेकर आगे आए थे. उनको बुलाया गया था और बुलाने वाले ही अपराधी हैं. वो चंद लोग हैं, जो इन्हें आगे करके बंदूके चलवाते हैं, गालियां दिलवाते हैं l

    CJP को फटकारते हुए मुकेश खन्ना बोले- सरकार को गिराने के बड़े-बड़े इरादे लेकर आए, प्रधानमंत्री के खिलाफ और उनकी मां-बहन को लेकर गालियां दिलवाते हैं और फिर रात को जाकर पार्टियां करते हैं. इनके चक्कर में स्टूडेंट्स मुश्किल झेल रहे हैं l

    मुकेश खन्ना ने दी वॉर्निंग
    एक्टर ने आगे फटकारते हुए कहा- मुझे लगता है कि ये वो लोग हैं, जो सच में कॉकरोच हैं. जब हमारे घर में कॉकरोच आ जाते हैं, तब उसे उठाकर बाहर फेंक देते हैं. मैं भी चाहता हूं कि ये जो सारे गंदे कॉकरोच हैं, इन्होंने कैमरे पर आगे आकर जो कुछ भी बोला है उन सभी को हटाया जाए, निकाला जाए और दूर किया जाए l

    'मेरा मानना है कि ये आंदोलन सही मायने में नीट या छात्रों का आंदोलन नहीं था. ये एक स्पॉन्सर्ड आंदोलन था, जिसमें भारी पैसा लगाया गया था. ये हमारे देश के छात्र नहीं हैं. छात्र कभी इतनी गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते. मैं जो समझ रहा था, ये वो स्टूडेंट्स नहीं हैं. ये सब बिके हुए हैंl  '

    मुकेश खन्ना को छात्रों को समझाते हुए कहा-  मैं बच्चों को भी कहूंगा कि आज आप जो बोलकर गए हैं, उससे आपकी आने वाली जिंदगी पर असर पड़ेगा. इससे बचों. ये लोग आपका इस्तेमाल कर रहे हैं. वरना आगे जाकर आपको मुश्किलों का सामना करना होगा. आपको नौकरियां नहीं मिलेंगी, विजा नहीं मिलेगी. करियर बर्बाद होने से पहले इससे बाहर निकल जाओl l  

    मुकेश खन्ना बोले- इन्हें बाहर फेंक दो
    मुकेश खन्ना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- इन कॉकरोचों को फेंक दो, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए. उन्होंने आगे लिखा- घर में जब कॉक्रोचेस आ जाते हैं, तो हम क्या करते हैं?? उन्हें ढूंड कर,पकड़ कर, उठा कर बाहर फेंक आते हैं. इनके साथ भी ऐसा ही कीजिए. जो बच्चे इनके बहकावे में आकर, जोश में बहुत ही ग़लत सलत बोल गए हैं. उनको मेरी चेतावनी है, तुम्हारा स्टेटमेंट हिस्ट्री में रिकॉर्ड हो गया है l

    'तुम इनकी संगत में ख़ुद भी गंदी नाली के कीड़े बन गए हो. इसका खामियाजा तुम्हें भुगतना पड़ेगा. कोई पुलिस तुम्हारी मदद नहीं करेगी. कई लोग तुम्हें नौकरी देने में हिचकिचायेंगे. सरकारी मदद बंद. शायद तुम्हें कई वीसा भी ना मिले. परिवार की नजरों में तुम गिर चुके हो. इस लिए इनके चंगुल से, जितना जल्दी निकल आओ अच्छा हैl

    क्या है पूरा मामला?
    बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर जून में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने छात्रों संग मिलकर विरोध प्रर्दशन शुरू किया था, जिसमें उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कई दूसरी मांग भी रखी थीं. इसी बीच 20 जून को संसद मार्च के दौरान आंदोलन में पुलिस और छात्रों के बीच चीजें बिगड़ गईं, पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज की. हालांकि, छात्रों और CJP की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा और सरकार को छात्रों की तरफ से रखी गई मांगें भी माननी पड़ीं l

    News Desk

    Related Posts

    ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 40वें दिन भी कमाए 8.25 करोड़

    September 16, 2026

    Bigg Boss Tamil 10 में विजय सेतुपति के बयान पर बवाल, CM विजय से जोड़ने पर मेकर्स ने दी सफाई

    September 16, 2026

    ‘रामबोला’ नाम पर छिड़ा विवाद, एक ही दिन दो फिल्मों का ऐलान; जानें किसके नाम है टाइटल

    September 16, 2026

    Emmy Awards 2026 Winners: ड्रामा-कॉमेडी में किसने मारी बाजी? जीन स्मार्ट ने रचा इतिहास, टॉम हॉलैंड ने किया डेब्यू

    September 15, 2026

    पुणे के नवलें ब्रिज के पास मराठी एक्ट्रेस कल्याणी नंदकिशोर की कार रोककर पैसे ऐंठने की कोशिश

    September 15, 2026

    अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने बच्चों के साथ मिलकर घर पर बप्पा के किए दर्शन

    September 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात, विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर बेहतर इलाज के दिए निर्देश…..

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज, मुख्य सचिव ने की कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की समीक्षा…..

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका ने किया ‘Chhattisgarh Local Body Election Year Book–2026’ का विमोचन….

    September 16, 2026

    ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 40वें दिन भी कमाए 8.25 करोड़

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.