Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सनी देओल, बंटवारा 1947 ट्रेलर लॉन्च में छलके आंसू
    मनोरंजन

    धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सनी देओल, बंटवारा 1947 ट्रेलर लॉन्च में छलके आंसू

    News DeskBy News DeskJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सनी देओल, बंटवारा 1947 ट्रेलर लॉन्च में छलके आंसू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया. लेकिन ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म से ज्यादा उस इमोशनल पल की रही, जब डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने दिवंगत दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को याद किया. उनकी बात सुनते ही सनी देओल अपनी भावनाएं नहीं रोक पाए और मंच पर ही उनकी आंखें नम हो गईं l  

    'धर्मेंद्र ने आखिरी बार देखी थी 'बंटवारा 1947''
    ट्रेलर लॉन्च के दौरान राजकुमार संतोषी ने बताया कि धर्मेंद्र का इस फिल्म से खास जुड़ाव था. उन्होंने कहा कि जब धर्मेंद्र ने फिल्म की कहानी सुनी थी तो वह बेहद भावुक हो गए थे l  

    संतोषी ने कहा- धर्मेंद्र जी का इस फिल्म पर बहुत आशीर्वाद है. उन्होंने कहानी सुनकर आंखों में आंसू भर लिए थे. उन्होंने कहा था कि ये फिल्म बहुत चलेगी. मेरे हिसाब से उन्होंने आखिरी जो फिल्म देखी, वो भी 'बंटवारा 1947' ही थी. आज मैं उन्हें दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं l  

    राजकुमार की ये बातें सुनते ही सनी देओल की आंखों से आंसू छलक पड़े. उन्होंने मंच पर ही अपनी आंखें पोंछीं और कुछ पल तक खुद को संभालते नजर आए l  

    देओल परिवार पर शबाना का मजेदार कमेंट
    इमोशनल माहौल के बीच शबाना ने हल्का-फुल्का मजाक भी किया. उन्होंने कहा कि उनकी पिछली थिएटर रिलीज धर्मेंद्र के साथ थी, अब वह सनी देओल और करण देओल के साथ काम कर रही हैं. मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा- अब मैं अभय देओल के साथ भी काम कर सकती हूं. आप लोग बॉबी देओल से भी कहिए कि वो तैयार रहें. उनके इस मजाक पर पूरा हॉल हंस पड़ा l  

    इवेंट में मौजूद शबाना आजमी ने भी फिल्म की शूटिंग से जुड़ा ऐसा किस्सा भी सुनाया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया.उन्होंने बताया कि फिल्म में एक सीन ऐसा था, जिसने उन्हें एक कलाकार नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर अंदर तक झकझोर दिया. शबाना ने कहा- एक सीन में विलेन मुझे घसीटता है और मेरा कुर्ता फाड़ देता है. उस पल मुझे लगा जैसे मेरी सारी इज्जत और गरिमा मुझसे छीन ली गई हो. मैंने खुद को बेहद बेबस और असुरक्षित महसूस किया l  

    शबाना आजमी ने आगे बताया कि उसी सीन के बाद जब सनी देओल उनके पास आए और उन्होंने उन्हें दुपट्टे से ढका, तो वह पल उनके लिए बेहद खास बन गया. उन्होंने भावुक होकर कहा- उस समय सनी सिर्फ मेरे को-स्टार नहीं थे. वो मेरे बेटे बन गए थे, मेरे रक्षक बन गए थे. मैंने उन्हें गले लगा लिया और बस यही कहा कि भगवान का शुक्र है, आप मुझे बचाने के लिए यहां हैं l

    14 अगस्त को रिलीज होगी 'बंटवारा 1947'
    राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' साल 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे की दर्दनाक कहानी पर आधारित है. फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे l  

    फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है. ए.आर. रहमान ने इसका संगीत दिया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी l 

    News Desk

    Related Posts

    बंटवारा 1947 ट्रेलर लॉन्च में शबाना आजमी ने बताया शूटिंग का दर्दनाक अनुभव

    July 28, 2026

    काजल राघवानी ने निरहुआ पर लगाया बड़ा आरोप, आम्रपाली ने दिया करारा जवाब

    July 28, 2026

    सनी देओल की बंटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज, दिखा दमदार अवतार

    July 28, 2026

    राजा चौधरी ने खोले श्वेता तिवारी से टूटी शादी के राज

    July 28, 2026

    9 साल छोटे यशस्वी जायसवाल को डेट कर रहीं मृणाल ठाकुर? वायरल Video के बाद तेज हुई अफेयर की चर्चा

    July 27, 2026

    सीमा सजदेह के एविक्शन पर इमोशनल हुए सोहेल खान, वीडियो हुआ वायरल

    July 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में उछाल; खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा भाव

    July 29, 2026

    संसद में राहुल गांधी के ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ वाले बयान पर बवाल, हंगामे के बाद रिकॉर्ड से हटाए गए शब्द

    July 29, 2026

    छात्रों पर लाठीचार्ज विवाद: जेपी नड्डा बोले- ‘एक्टिविस्ट बनेंगे तो जेल जाएंगे ही’

    July 29, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा को 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट भेंट, हीरे-रत्नों से जड़ा अनोखा उपहार

    July 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.