Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»सनी देओल की बंटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज, दिखा दमदार अवतार
    मनोरंजन

    सनी देओल की बंटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज, दिखा दमदार अवतार

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सनी देओल की बंटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज, दिखा दमदार अवतार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सनी देओल और प्रीति जिंटा की मचअवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ये इमोशन, एक्शन से भरपूर है. मूवी में सनी का इंटेंस अवतार अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुआ है. इंटरनेट पर फिल्म के ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. बंटवारा 1947 का ट्रेलर दिल को छूता है. ये कहानी भारत-पाक बंटवारे के बाद हुए दंगों, त्याग, मजहब और उससे जुड़े जज्बातों को दिखाती है.

    ट्रेलर में दिखा सनी का दम
    ट्रेलर 'भारत माता की जय' के नारे से शुरू होता है. भारत में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है. लेकिन मजहब को लेकर फैले आक्रोश ने पूरे देश में तनाव पैदा कर दिया है. आगजनी, झगड़ों के बीच सनी का किरदार अपने परिवार को लेकर पाकिस्तान निकलता है. वहां उन्हें कस्टोडियन वालों ने नया मकान दिया है. लेकिन उस घर में पहले से बूढ़ी हिंदू महिला (शबाना आजमी) छिपकर रहती है. हिंदू महिला के लिए सनी बगावत करते हैं. घर में बना मंदिर तुड़वाने के खिलाफ आवाज उठाते हैं.

    वो कहते हैं- मंदिर तोड़ना इस्लाम नहीं है. मजहब को लेकर बड़ी जंग छिड़ जाती है. ट्रेलर के अंत में सनी का दमदार डायलॉग उनके फीयरलेस अवतार को दिखाता है. वो कहते हैं- आग लगा दूंगा पूरे शहर को. वो हिंदू औरत नहीं एक मां है, मां को हिंदू-मुसलमान में न बांटिए. मां अपने आप में एक मजहब है. हर इंसान का पहला मजहब मां है. हर बच्चे के मुंह से निकला पहला शब्द मां है.

    देखें ट्रेलर…
    भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी बयां करती ये फिल्म असगर वजाहत के फेमस नाटक 'जिस लाहौर नहीं वेख्या, ओ जम्याई नई' पर बेस्ड है. फिल्म की कास्ट में सनी-प्रीति के अलावा शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु अहम रोल में दिखेंगे. इस फिल्म के जरिए करीबन 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल एकसाथ आए हैं. एक्टर-डायरेक्टर की हिट जोड़ी ने घायल, घातक और दामिनी जैसी हिट फिल्में दी हैं.

    फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. डायरेक्शन राजकुमार संतीषी का है. म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है. ये मूवी सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में फैंस को लंबे अरसे बाद सनी और प्रीत की पेयरिंग देखने को मिलेगी.

    वर्कफ्रंट पर, सनी का बॉक्स ऑफिस पर धमाल देखने को मिल रहा है. गदर 2 से गर्दा उड़ाने के बाद फैंस को इस फिल्म के रिकॉर्डतोड़ कमाई करने की उम्मीद है. बंटवारा 1947 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसे A सर्टिफिकेट मिला है. देखना होगा ये मूवी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्या कमाल दिखाती है.

    News Desk

    Related Posts

    67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम

    September 18, 2026

    रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

    September 18, 2026

    कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

    September 18, 2026

    अंजलि अरोड़ा की ‘श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, सीता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

    September 17, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो होस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी को क्यों पसंद है देव आनंद की ‘गाइड’? 15 साल की उम्र में देखी फिल्म ने छोड़ा गहरा असर

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.