Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»शगुफ्ता अली ने किया दीपिका-शोएब का समर्थन, ट्रोल्स को लगाई जमकर फटकार
    मनोरंजन

    शगुफ्ता अली ने किया दीपिका-शोएब का समर्थन, ट्रोल्स को लगाई जमकर फटकार

    News DeskBy News DeskJuly 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शगुफ्ता अली ने किया दीपिका-शोएब का समर्थन, ट्रोल्स को लगाई जमकर फटकार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर बहस छिड़ जाती है. कभी उनकी इंटरफेथ मैरिज, तो कभी निकाह के बाद नाम बदलकर 'फैजा' रखने को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है. अब इस पूरे विवाद पर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली खुलकर उनके समर्थन में उतर आई हैं.

    सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में शगुफ्ता ने ट्रोल्स को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि अगर दीपिका और शोएब अपनी जिंदगी में खुश हैं, तो दूसरों को इससे परेशानी क्यों हो रही है?

    'दोनों खुश हैं, फिर लोगों को क्या तकलीफ?'
    शगुफ्ता ने कहा- दीपिका ने अपनी खुशी से शादी की है. वो अपने पति के साथ खुश है और उसे पता है कि उसका भविष्य क्या है. अगर वो खुश है तो लोगों को क्या तकलीफ है? क्या आप उसका खर्चा उठा रहे हैं? क्या आप उसे राशन-पानी दे रहे हैं या उसकी लग्जरी लाइफ चला रहे हैं? जब पति-पत्नी अपनी जिंदगी में खुश हैं तो दूसरों को दिक्कत क्यों हो रही है? बख्स दो उसे.

    उन्होंने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद एडजस्टिंग और प्यारी लड़की हैं. शगुफ्ता ने ट्रोल्स को सलाह देते हुए कहा कि अगर किसी को दीपिका और शोएब के व्लॉग पसंद नहीं हैं, तो उन्हें देखने की कोई मजबूरी नहीं है.

    उन्होंने कहा- अगर उनके व्लॉग नहीं देखने तो मत देखो. लेकिन हर बात पर ट्रोल क्यों करते हो? वीडियो मत देखो, ये चॉइस तो तुम्हारे पास है.

    'नाम बदला तो उनकी मर्जी, शोएब को भी कोई एतराज नहीं'
    दीपिका के फैजा नाम रखने पर उठने वाले सवालों पर भी शगुफ्ता ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा- अगर उसने निकाह किया है या रजिस्टर मैरिज की है, तो ये उसकी अपनी मर्जी है. लेकिन उसने दीपिका कक्कड़ नाम से काम करना भी जारी रखा. शोएब ने भी कभी नहीं कहा कि उसे दीपिका मत कहो, सिर्फ फैजा ही बुलाओ. जब उनके बीच कोई दिक्कत नहीं है तो लोगों को क्यों है?

    शगुफ्ता का मानना है कि सोशल मीडिया पर लोग बिना वजह दूसरों की जिंदगी में दखल देते हैं. उन्होंने कहा- लोगों को किसी की खुशी हजम नहीं होती. मैंने हमेशा यही देखा है. उनकी जिंदगी है, उन्हें जैसे जीना है, जीने दीजिए.

    'इतना ट्रोल किया कि दोनों रो पड़े'
    शगुफ्ता ने यह भी कहा कि लगातार होने वाली ट्रोलिंग का असर दीपिका और शोएब पर पड़ा है. उन्होंने कहा- मैं तो कहती हूं कि व्लॉग बनाना ही छोड़ देना चाहिए. जब जिंदगी सबके सामने आ जाती है तो हर बात का जवाब देना पड़ता है. दोनों मियां-बीवी को इतना ट्रोल किया गया कि वो रो पड़े. हद हो गई. उनकी जिंदगी है, उन्हें चैन से जीने दो.

    शगुफ्ता अली का यह बयान ऐसे समय आया है जब दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम को उनकी निजी जिंदगी, शादी और धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर निशाना बनाया जाता है. शगुफ्ता ने साफ कहा कि किसी की निजी पसंद और रिश्ते पर फैसला सुनाने का हक किसी और को नहीं है.

    News Desk

    Related Posts

    सीमा सजदेह के एविक्शन पर इमोशनल हुए सोहेल खान, वीडियो हुआ वायरल

    July 27, 2026

    इंडियन आइडल 16 में तनिष्क शुक्ला की जर्नी, डिप्रेशन से सफलता तक कहानी

    July 27, 2026

    काला हिरण फिल्म विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने मेकर्स को लगाई फटकार

    July 27, 2026

    भोजपुरी बवाल में रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, वजन पर सुनकर छलके आंसू कैमरे

    July 26, 2026

    ‘द केरल स्टोरी’ ने बदली अदा शर्मा की किस्मत: अभिनेत्री बोलीं- ‘अब मिल रहे हैं बेहतरीन किरदार’

    July 26, 2026

    न्यूड फोटोशूट और तलाक से बदल गई थी मधु सप्रे की जिंदगी, अब कहां और कैसी हैं सुपरमॉडल?

    July 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की डेटिंग चर्चा, कैफे वीडियो हुआ वायरल

    July 27, 2026

    ‘सिर्फ आंदोलन करने पर लाठीचार्ज नहीं कर सकते’… दिल्ली पुलिस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

    July 27, 2026

    ‘प्रधानमंत्री भगवान नहीं, मजाक लोकतंत्र का हिस्सा’— साइबर एक्शन पर सौरव दास का बड़ा बयान

    July 27, 2026

    Bank of Baroda का बड़ा डेटा लीक! अकाउंट डिटेल्स, आधार और मोबाइल नंबर तक लीक होने का दावा

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.