Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»न्यूड फोटोशूट और तलाक से बदल गई थी मधु सप्रे की जिंदगी, अब कहां और कैसी हैं सुपरमॉडल?
    मनोरंजन

    न्यूड फोटोशूट और तलाक से बदल गई थी मधु सप्रे की जिंदगी, अब कहां और कैसी हैं सुपरमॉडल?

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    न्यूड फोटोशूट और तलाक से बदल गई थी मधु सप्रे की जिंदगी, अब कहां और कैसी हैं सुपरमॉडल?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
       
    कहते हैं कि ऊपरवाले की मर्जी के बिना एक पत्ता तक नहीं हिलता है. इसलिए आप जिंदगी को लेकर चाहें जो प्लानिंग कर लें. होता वही है, जो खुदा को मंजूर होता है. 1992 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने वाली मधु सप्रे की कहानी भी ऐसी ही है. मधु ने जिंदगी को लेकर बहुत प्लानिंग की थी, लेकिन उनकी प्लानिंग के मुताबिक कुछ नहीं हुआ। 

    मिलिंद सोमन संग एक विवादित फोटोशूट ने उनकी जिंदगी बदल थी. कुछ साल इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद वो अचानक गायब हो गईं. जानते हैं कि शोबिज की मशहूर मॉडल रहीं मधु सप्रे अब कहां हैं। 

    जिंदगी ने ली करवट
    मिस इंडिया बनने के बाद मधु सप्रे हिंदुस्तान की सबसे बड़ी और लोकप्रिय सुपरमॉडल्स में शुमार हो गई थीं. बड़े-बड़े ब्रांड उनके साथ काम करना चाहते थे. उनके पास फिल्मों के भी ऑफर आने लगे थे. 1995 में एक प्रिंट विज्ञापन ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. इस विज्ञापन में उनके साथ मिलिंद सोमन भी थे. मधु और मिलिंद ने टफ शूज के लिए ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट पूरा किया. फोटोशूट में दोनों न्यूड थे और उनके ऊपर अजगर लिपटा हुआ था। 

    मिलिंद और मधु के विज्ञापन पर अश्लीलता और वन्यजीव कानूनों के उल्लंघन के आरोप लगे. विवाद बढ़ने पर मामला अदालत जा पहुंचा. 14 सालों तक कानूनी लड़ाई चली, जिसके बाद दोनों को बरी कर दिया गया. विवाद पर मधु ने कहा था कि उनका इरादा किसी को आहत करना नहीं था. अगर उन्हें विवाद का अंदाजा होता, तो ये शूट नहीं करतीं। 

    विवाद के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने भी मधु से दूरी बना ली. उन्होंने अमोल पालेकर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म साइन की थी, जो विवाद के चलते कभी नहीं बन पाई. फोटोशूट के विवाद की वजह से ना सिर्फ मधु, बल्कि उनके परिवार को भी प्रताड़ना सहनी पड़ी. उनकी सदमे में चली गई थीं। 

    मिलिंद संग टूटा रिश्ता 
    उस वक्त मधु सप्रे और मिलिंद सोमन  पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल माने जाते थे. मिलिंद सोमन, मधु से शादी के बारे में सोच रहे थे. लेकिन दोनों की सोच नहीं मिल पा रही थी. इसलिए 1990 के अंत में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

    मिलिंद सोमन से ब्रेकअप के बाद मधु की मुलाकात इटेलियन बिजनेसमैन जियान मारिया एमेंडेटोरी से हुई. दोनों ने 2001 में शादी की और इटली में घर बसा लिया. शादी के 9 साल बाद मधु ने  काम से दूरी बनाई, क्योंकि वो मां बनना चाहती थीं. कई सालों की कोशिश के बाद साल 2012 में बेटी इंदिरा का जन्म हुआ। 

    इधर मधु के पिता का निधन हो गया था. पिता के जाने के बाद मधु ने तलाक और फिर भाई की मौत का गम झेला. जिंदगी बार-बार उन्हें पटकती रही, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. मधु ने कहा कि जिंदगी ने मुझे जितने बार भी पटका है, मैंने खड़े होकर हिम्मत दिखाई. तलाक के बाद मधु और उनके एक्स हसबैंड बेटी की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं. मधु का कहना है कि वो नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी को मां या बाप में से किसी एक को चुनना पड़ा। 

    News Desk

    Related Posts

    अपरा मेहता ने सुनाया फैन क्रेज का किस्सा, भीड़ में झेली मुश्किलें

    July 25, 2026

    लॉकअप में हर्षद चोपड़ा का गेम कमजोर, फैन्स ने शुरू किया ट्रोल करना

    July 25, 2026

    प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसों के ऑफर’, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा, बोलीं- इस गंदगी में नहीं पड़ना

    July 24, 2026

    भारत में ‘द ओडिसी’ का जलवा, आठ दिन में 100 करोड़ के करीब कमाई

    July 24, 2026

    साउथ फिल्मों में क्यों बढ़ी बॉलीवुड विलेन की डिमांड? बॉबी देओल ने बताया राज

    July 24, 2026

    मीटू विवाद के बाद आलोक नाथ पर बोलीं नारायणी शास्त्री, जताया दुख

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    न्यूड फोटोशूट और तलाक से बदल गई थी मधु सप्रे की जिंदगी, अब कहां और कैसी हैं सुपरमॉडल?

    July 26, 2026

    19 घंटे बिना रुके उड़ान! Qantas का Airbus A350-1000ULR बना गेमचेंजर, जानिए इसकी सबसे बड़ी खासियत

    July 26, 2026

    वैभव सूर्यवंशी को ऑलराउंडर बनाने की तैयारी, BCCI का खास प्लान, बॉलिंग कोच ने खोला बड़ा राज

    July 26, 2026

    US Open चैंपियन अब फुटबॉल मैदान में! डोमिनिक थीम ने नए अवतार से सबको चौंकाया

    July 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.