Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»EMI में जा रही 39% कमाई! रिपोर्ट में खुलासा, जानिए हर महीने आपकी सैलरी आखिर कहां खर्च हो रही है
    व्यापार

    EMI में जा रही 39% कमाई! रिपोर्ट में खुलासा, जानिए हर महीने आपकी सैलरी आखिर कहां खर्च हो रही है

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    EMI में जा रही 39% कमाई! रिपोर्ट में खुलासा, जानिए हर महीने आपकी सैलरी आखिर कहां खर्च हो रही है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारत में लोग अपनी सैलरी का 39  परसेंट से ज्यादा EMI देने में खर्च कर देते हैं. इसका खुलासा एक  रिपोर्ट में हुआ है. भारत की सबसे बड़ी B2B SaaS फिनटेक कंपनी Perfios ने  PwC इंडिया के साथ मिलकर 19 फरवरी को यह रिपोर्ट जारी की. इस रिपोर्ट में बताया कि भारत में लोग अपनी कमाई का कितना हिस्सा कहां खर्च करते हैं? 

    इंडियन कंज्यूमर्स के बिहेवियर पैटर्न का आकलन लगाने के लिए 30 लाख से अधिक कंज्यूमर्स पर सर्वे किया गया. इसमें महानगरों से लेकर तीसरी कैटेगरी के शहरों में रहने वाले ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जिनकी सैलरी 20 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक है। 

    ट्रेंड बढ़ने के कारण

    आसान क्रेडिट अप्रूवलः लोन और ईएमआइ मिनटों में अप्रूव हो रहे हैं।

    फेस्टिव ऑफर्सः नो-कॉस्ट इएमआइ और इंस्टेंट डिस्काउंट का प्रलोभन ।

    इन्फ्लुएंसरः लग्जरी प्रोडक्ट्स दिखने से चाहत बढ़ी।

    पियर प्रेशरः समान उम्र के लोगों के खर्च पैटर्न से प्रेरणा।

    ईएमआइ को लेकर सुझाव
    यदि मासिक आय 50,000 है। आय का लगभग एक-तिहाई यानी करीब 16,000 इएएमआइ में देते हैं, तो यह संकेत है कि आपके पास बाकी खर्च, बचत और अप्रत्याशित खर्चों को संभालने के लिए बहुत कम जगह बचती है। इसलिए बड़ी खरीदारियों से बचें।

    30% से इएमआइ पर खर्च बनेगा अधिक जोखिम का शिकार
    वित्तीय जानकारों का मानना है कि कुल इनकम का 30% से ज्यादा ईएमआइ पर खर्च करना वित्तीय रूप से सही नहीं है। उदाहरण के तौर पर, 20,000 आय वाले व्यक्ति को 6,000 से ज्यादा इएमआइ नहीं लेनी चाहिए।

    क्या कहते हैं एक्सपर्ट
     पहले लोग किसी भी चीज को खरीदने के लिए सालों तक बचत करते थे लेकिन अब ऐसा नही है। अब खर्च सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि सुविधा और आत्मविश्वास का प्रतीक बन गया है। आज उपभोक्ता आय का बेहतर प्रबंधन करना सीख रहे हैं। वे निवेश, बीमा और इएमआइ के बीच संतुलन बनाते हुए भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं। साथ ही डिजिटल समझ भी बढ़ी है।

    हालांकि, यह भी जरूरी है कि बढ़ती सुविधाओं के साथ लोग क्रेडिट अनुशासन को बनाए रखें। खर्च में योजना और संयम रहना बहुत जरूरी है नहीं तो गैर जरूरी खर्चों पर अधिक व्यय आपातकाल में परेशानी में डाल सकता है। आपातकाल फंड जरूर बनाकर रखें और ऋण से आय अनुपात का ध्यान रखें यह अनुपात 30% से कम होना चाहिए। यदि यह 50 फीसदी से अधिक हो जाए, तो यह संकेत है कि आपकी वित्तीय स्थिति पर दबाव बढ़ रहा है।

    1. EMI पर इतना खर्च कर लोग
        सर्वे के नतीजे से पता चला कि भारत में लोग अपनी आय का 39 परसेंट से ज्यादा हिस्सा लोन की EMI चुकाने में खर्च कर देते हैं। 

    2. जरूरत की चीजों पर इतना बैठ रहा खर्च
        इस लिस्ट में जरूरी खर्च दूसरे नंबर पर है, जिसमें घर का किराया, बिजली बिल जैसी चीजें शामिल हैं. इन पर लोग अपनी कमाई का 39 परसेंट खर्च कर देते हैं। 

        अपनी कमाई का 32 परसेंट लोग खाने-पीने की चीजों और पेट्रोल वगैरह पर खर्च कर रहे हैं। 
        वहीं 29 परसेंट हिस्सा लाइफस्टाइल और शौक से जुड़े खर्चों (विवेकाधीन खर्च) में चला जाता है। 

    3. लाइफस्टाइल पर खर्च
        भारत में लोग फैशन, पर्सनल केयर और शॉपिंग पर सबसे ज्यादा खर्च करते हैं. कमाई का 62 परसेंट हिस्सा इन पर जाता है। 

    4. खाने-पीने पर खूब जा रहा पैसा
        अब सैलरी बढ़ेगी तो खर्च भी बढ़ेगा. जैसे-जैसे सैलरी बढ़ रही है वैसे-वैसे बाहर जाकर खाने या घर बैठे ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने फ्रीक्वेंसी भी रही है. लोग इन पर भी अपनी कमाई का एक मोटा हिस्सा खर्च कर रहे हैं। 

    5. ऑनलाइन गेमिंग पर खर्च
        सर्वे में यह देखा गया कि 20,000 रुपये से कम कमाने वाले लोग ऑनलाइन गेमिंग पर सबसे ज्यादा 22 परसेंट खर्च कर रहे हैं. जैसे-जैसे कमाई बढ़ती जाती है वैसे-वैसे ऑनलाइन गेमिंग पर खर्च करने वालों की संख्या भी घटती जाती है. 75,000 रुपये से ज्यादा कमाने वाले सिर्फ 12 परसेंट ही ऑनलाइन गेमिंग पर खर्च करते हैं। 

    6. पेमेंट करने का तरीका
        जरूरी चीजों पर खर्च के लिए लोग आमतौर पर  ECS (इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सर्विस) का इस्तेमाल करते हैं, जबकि लाइफस्टाइल और जरूरत की चीजों पर खर्च के लिए UPI से पेमेंट अधिक करते हैं। 

     

    News Desk

    Related Posts

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex-Nifty में तेज गिरावट; जानें क्या है वजह

    September 8, 2026

    Maruti Suzuki Price Hike: फिर महंगी हुईं मारुति की कारें, सितंबर में ₹20 हजार तक बढ़े दाम

    September 8, 2026

    Tata Osprey लॉन्च: सनरूफ से क्रूज कंट्रोल तक, फीचर्स की भरमार; जानें कीमत और खासियतें

    September 7, 2026

    सोना ₹40 हजार तक सस्ता, चांदी भी ऑल टाइम हाई से ₹1.83 लाख टूटी; जानें ताजा भाव

    September 7, 2026

    शेयर बाजार की खराब शुरुआत, खुलते ही 250 अंक से ज्यादा फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी लाल

    September 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा संकल्प अभियान- ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की वर्चुअल समीक्षा….

    September 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

    September 9, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की….

    September 9, 2026

    भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    September 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.