Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट, सिर्फ एक वजह से धराशायी हुए ये 10 शेयर
    व्यापार

    Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट, सिर्फ एक वजह से धराशायी हुए ये 10 शेयर

    News DeskBy News DeskJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट, सिर्फ एक वजह से धराशायी हुए ये 10 शेयर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    जिसका डर था वही हुआ, डोनाल्ड ट्रंप के 10% टैरिफ बम के चलते जहां जापान से लेकर कोरिया-हांगकांग तक के शेयर बाजारों में कोहराम मचा नजर आया, तो इस टैरिफ अटैक का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स ओपनिंग के साथ ही 770 अंक से ज्यादा टूटकर 75,613 के लेवल तक फिसल गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी खुलने के साथ ही करीब 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,646 पर आ गया. इस गिरावट के बीच तमाम दिग्गज कंपनियों के स्टॉक ताश के पत्तों की तरह बिखरे हुए नजर आए। 

    सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट 
    शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही BSE Sensex अपने पिछले बंद 76,391 की तुलना में गिरावट लेकर 75,708 पर ओपन हुआ और फिर अगले ही पल फिसलकर 75,613 के लेवल पर आ गया. NSE Nifty ने भी सेंसेक्स की चाल से चाल मिलाई और अपने गुरुवार के बंद 23,869 की तुलना में गिरावट के साथ 23,646 पर आ गया। 

    इन 10 शेयरों में आई बड़ी गिरावट
    बाजार में कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही बीएसई लार्जकैप में शामिल IndiGo Share (2.60%), Eternal Share (2.50%), Bharti Airtel Share (1.60%) फिसल गया. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Phoenix Share (2.20%), तो वहीं Muthoot Finance Share (2%) की गिरावट में कारोबार करता नजर आया. इसके अलावा Nykaa Share (1.70%) और Godrej Properties Share (1.65%) टूटकर कारोबार कर रहे थे. स्मॉलकैप कैटेगरी पर नजर डालें, तो यहां Hindustan Petroleum Share (2.40%), IIFL Share (2.10%) और AMBER Share (1.95%) की गिरावट में कारोबार कर रहे थे। 

    विदेशों से मिल रहे थे खराब सिग्नल
    बता दें भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार के सिग्नल पहले से ही विदेशों से मिल रहे थे. डोनाल्ड ट्रंप के 10 फीसदी टैरिफ के डर से एशियाई शेयर मार्केट क्रैश नजर आए. जापान का निक्केई इंडेक्स 2000 अंक से ज्यादा, तो साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 6 फीसदी की बड़ी गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी करीब 2 फीसदी फिसलकर ट्रेड कर रहा था. DAX, CAC से लेकर ब्रिटेन के शेयर मार्केट FTSE-100 भी रेड जोन में थे. इसके अलावा Gift Nifty की बात करें, तो इसमें 200 अंक की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही थी। 

    शेयर मार्केट क्रैश का सबसे बड़ा कारण
    Stock Market Crash के पीछे की वजह की बात करें, तो इसका सबसे बड़ा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फोड़ा गया 10% टैरिफ बम रहा है. अमेरिका ने 60 ट्रेडिंग पार्टनर्स पर 10 से 12.5 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है और भारत समेत 17 देशों पर 10% टैरिफ लगाया है, जो शुक्रवार से ही लागू हो गया है। 

    तेल ने भी बिगाड़ा बाजार का गणित 
    Trump 10% Tariff Bomb के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल से भी शेयर बाजार का गणित खराब हुआ है. दरअसर, मिडिल ईस्ट में जंग के चलते होर्मुज बंद होने के सात ही हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी के जहाजों पर अटैक और लाल सागर में जहाजों की आवाजाही बाधित होने से कच्चे तेल की कीमतों ने एक बार फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छू लिया है और इससे भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दबाव देखने को मिला है। 

    News Desk

    Related Posts

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex-Nifty में तेज गिरावट; जानें क्या है वजह

    September 8, 2026

    Maruti Suzuki Price Hike: फिर महंगी हुईं मारुति की कारें, सितंबर में ₹20 हजार तक बढ़े दाम

    September 8, 2026

    Tata Osprey लॉन्च: सनरूफ से क्रूज कंट्रोल तक, फीचर्स की भरमार; जानें कीमत और खासियतें

    September 7, 2026

    सोना ₹40 हजार तक सस्ता, चांदी भी ऑल टाइम हाई से ₹1.83 लाख टूटी; जानें ताजा भाव

    September 7, 2026

    शेयर बाजार की खराब शुरुआत, खुलते ही 250 अंक से ज्यादा फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी लाल

    September 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा संकल्प अभियान- ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की वर्चुअल समीक्षा….

    September 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

    September 9, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की….

    September 9, 2026

    भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    September 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.