Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»अमिताभ बच्चन ICU और सर्जरी के बाद घर लौटे, फैंस चिंतित
    मनोरंजन

    अमिताभ बच्चन ICU और सर्जरी के बाद घर लौटे, फैंस चिंतित

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमिताभ बच्चन ICU और सर्जरी के बाद घर लौटे, फैंस चिंतित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. बिग बी ने अपने ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी को लेकर बात की है. हालांकि, वो घर आ गए हैं. मगर डिस्चार्ज के बाद का समय उनके लिए मुश्किल रहा है. अमिताभ के खुलासे से फैंस के बीच हलचल मच गई है. फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता में हैं.

    अमिताभ बच्चन को क्या हुआ?
    अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से घर आने के बाद फैंस को अपनी हेल्थ से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है. बिग बी ने बीती देर रात ब्लॉग के जरिए बताया कि वो अस्पताल में थे. हालांकि, छुट्टी मिलने के बाद का समय उनके लिए काफी चैलेंजिंग और मुश्किल रहा है. मगर बिग बी ने पोस्ट में ये नहीं बताया है कि उनकी कौन सी सर्जरी हुई है.

    अमिताभ ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में लिखा- अस्पताल में सर्जरी और आईसीयू में, बेहतरीन डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में फिर छुट्टी और घर वापसी. यह घर वापसी का फेज फिजिकली, साइकोलॉजिकली और प्रैक्टिकली सबसे मुश्किल रहा है. अमिताभ ने ये तो नहीं बताया कि उन्हें क्या दिक्कत हुई, लेकिन यह हिंट दिया है कि वो ICU में थे.

    हेल्थ अपडेट के साथ अमिताभ ने जिंदगी में असफलताओं का सामना करने को लेकर भी फिलोसॉफिकल नोट लिखा- आप एक शानदार चैंपियन हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी हो जाती है…यह आपकी जिंदगी का सबसे कठिन दौर होता है.

    यहां देखें ब्लॉग पोस्ट
    अमिताभ ने आगे लिखा कि जहां कुछ लोग ऐसे पलों से उबर जाते हैं, वहीं कुछ लोग अतीत की सफलता की यादों में ही घिरे रहते हैं. बिग बी लिखते हैं- कुछ लोग इसका बहादुरी से सामना करते हैं…कुछ हार मान लेते हैं…जो कोशिश करते हैं और निडर रहते हैं और हमेशा चैंपियन बने रहते हैं, जो ऐसा नहीं करते, वो पुरानी कामयाबी के सहारे अस्तित्व बनाए रखते हैं. यह एक ऐसा फैसला है जो हर व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से लेता है.

    बिग बी ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा- दोनों ही रास्ते गलत नहीं हैं. अच्छे रहें, खुश रहें..बस यही सब है. हालांकि अमिताभ बच्चन ने अपनी हेल्थ से जुड़ी कोई और जानकारी साझा नहीं की है. मगर फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हैं और उन्हें हमेशा खुश और हेल्दी रहने की दुआएं दे रहे हैं.

    83 की उम्र में भी एक्टिव अमिताभ
    वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं. बिग बी 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में सेहत से जुड़ी दिक्कतों के बावजूद, बिग बी प्रोफेशनली काफी एक्टिव रहे हैं. वो फिल्मों, टीवी के साथ सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं.

    कहना पड़ेगा अमिताभ बच्चन सिर्फ फिल्मों के ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी शहंशाह हैं.

    News Desk

    Related Posts

    ‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

    July 21, 2026

    साहिबा बाली ने अर्जुन कपूर संग डेटिंग अफवाहों पर जताई नाराजगी

    July 21, 2026

    अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- फिल्मों में नहीं मिल रहे अच्छे रोल

    July 20, 2026

    सौरव जोशी का वीडियो बना विवाद की वजह, पानी की बर्बादी पर उठे सवाल

    July 20, 2026

    अली फजल ने की सनी देओल की जमकर तारीफ, बोले- दिल बहुत बड़ा है

    July 20, 2026

    4 साल बाद ZEE5 पर रिलीज होगी मृणाल-हुमा की ‘पूजा मेरी जान’

    July 20, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा…..

    July 21, 2026

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’….

    July 21, 2026

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – राज्यपाल रमेन डेका…..

    July 21, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.