Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- फिल्मों में नहीं मिल रहे अच्छे रोल
    मनोरंजन

    अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- फिल्मों में नहीं मिल रहे अच्छे रोल

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- फिल्मों में नहीं मिल रहे अच्छे रोल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अर्चना पूरन सिंह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. टीवी से लेकर फिल्मों तक, उन्होंने अपनी धाक जमाई है. अब वो कपिल शर्मा के शो में बतौर जज नजर आती हैं. एक्ट्रेस यूट्यूब पर भी काफी पॉपुलर हैं. उनके फैमिली व्लॉग्स ट्रेंड में रहते हैं. मगर अर्चना का दावा है कि फिल्मों में उन्हें काम नहीं मिल रहा है.

    अर्चना का दर्द
    अर्चना पूरन 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'टोस्टर' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. लेकिन एक्ट्रेस का दावा है कि उन्हें फिल्मों के ऑफर्स उस तरह से नहीं मिल रहे, जैसे वो चाहती हैं.

    मीडिया से  बातचीत में अर्चना ने अपना दर्द बयां किया. वो बोलीं- मुझे ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर तो मिल रहे हैं, लेकिन एक्टिंग के ऑफर अभी भी मेरे पास नहीं आ रहे हैं. ऐसा नहीं है कि 'टोस्टर' फिल्म के बाद मेरे पास ऑफर्स की लाइन लग गई हो.

    अर्चना ने आगे कहा- मैंने कुछ दिन पहले एक फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था, क्योंकि मुझे वो रोल पसंद नहीं आया था. बेहतरीन रोल अभी तक मेरे पास नहीं आ रहे हैं. मैं सभी फिल्ममेकर्स से यह बात कहना चाहूंगी कि मैं एक्टिंग करना चाहती हूं, लेकिन हमारी इंडस्ट्री बहुत अलग है.

    अर्चना ने बताया कि उनके करियर की चमक रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' की रिलीज के बाद फीकी पड़ी है. एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई, लेकिन उनके करियर को इसका फायदा नहीं पहुंचा.

    क्यों नहीं मिल रहे फिल्मों के ऑफर्स?
    अर्चना ने कहा- जब 'बोल बच्चन' रिलीज हुई थी, तो मुझे ट्रेड एनालिस्ट्स के फोन आए थे. उन्होंने मुझसे कहा था कि मेरे पास ऑफर्स की बाढ़ आ जाएगी. मैंने उनसे कहा था कि जैसे ही मुझे पहला ऑफर मिलेगा, मैं उन्हें फोन करूंगी. इस बात को अब 10 साल बीत गए और मेरे पास उन्हें फोन करने की कोई वजह नहीं है. इन दस सालों में मुझे एक भी ऑफर नहीं मिला. हमारी इंडस्ट्री बहुत अजीब है.  

    अर्चना से आगे पूछा गया कि वो इसकी वजह किसे मानती हैं? एक्ट्रेस बोलीं- इसकी कई वजहें हो सकती हैं. बहुत से फिल्ममेकर्स को लगता था कि मैं कॉमेडी शोज करने में बिजी हूं, इसलिए मैं उन्हें अपनी डेट्स नहीं दे पाऊंगी. जब मैं टीवी पर शो कर रही थी, तब मैं उन कुछ फिल्मों को भी नहीं कर पा रही थी, जो मुझे ऑफर हो रही थीं.

     

    News Desk

    Related Posts

    सौरव जोशी का वीडियो बना विवाद की वजह, पानी की बर्बादी पर उठे सवाल

    July 20, 2026

    अली फजल ने की सनी देओल की जमकर तारीफ, बोले- दिल बहुत बड़ा है

    July 20, 2026

    4 साल बाद ZEE5 पर रिलीज होगी मृणाल-हुमा की ‘पूजा मेरी जान’

    July 20, 2026

    ब्रेस्ट सर्जरी कराओ, होंठों में इंजेक्शन लो’— दीया मिर्जा ने इंडस्ट्री के चौंकाने वाले दबाव का किया खुलासा

    July 19, 2026

    नोलन ने भारत को चुना पहला पड़ाव, हॉलीवुड के लिए बना बड़ा बाजार

    July 18, 2026

    14 साल बाद ओटीटी पर लौटी सुपरहिट फिल्म, नेटफ्लिक्स पर मचा रही धमाल

    July 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जापान की E-10 में देरी तो भारत लाएगा देसी बुलेट ट्रेन B-28, सरकार ने बताई स्पीड और पूरा प्लान

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में नई रणनीति लागू, NAAC और NIRF रैंकिंग पर रहेगा फोकस….

    July 20, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में नई रणनीति लागू, NAAC और NIRF रैंकिंग पर रहेगा फोकस….

    July 20, 2026

    Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने की पहल, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से मांगी ₹7,800 करोड़ की सहायता….

    July 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.