Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»TCS ने मचाया धमाल, पांच दिन में निवेशकों की कमाई 72 हजार करोड़ पार
    व्यापार

    TCS ने मचाया धमाल, पांच दिन में निवेशकों की कमाई 72 हजार करोड़ पार

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    TCS ने मचाया धमाल, पांच दिन में निवेशकों की कमाई 72 हजार करोड़ पार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    बीते सप्ताह शेयर बाजार (Stock Market) में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स कुल मिलाकर फायदे में रहे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 582 अंक, जबकि NSE Nifty 127 अंकों की बढ़त में रहा. इस बीच मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की सबसे बड़ी 10 कंपनियों में से पांच फायदे में रहीं, जबकि पांच को नुकसान उठाना पड़ा. अपने निवेशकों को फायदा कराने वाली कंपनियों में टाटा ग्रुप की टीसीएस का गदर देखने को मिला और इसके शेयरों में पैसा लगाने वालों ने सिर्फ 5 दिन में 72,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली.

    5 कंपनियों की कमाई 1.54 लाख करोड़
    शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जिन पांच कंपनियों ने ताबड़तोड़ कमाई की उनमें सबसे आगे TCS रही, इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, एसबीआई और बजाज फाइनेंस ने भी अपने निवेशकों की बल्ले-बल्ले कराई. इन पांचों कंपनियों का मार्केट कैपिटल पांच दिनों में कंबाइंड रूप से करीब 1.54 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया.

    प्रॉफिट बढ़ा, निवेशक भी मालामाल
    पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, TCS Market Cap आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार तक बढ़कर करीब 8.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया और इस हिसाब से निवेशकों पांच दिन में ही 72,072 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. बता दें कि Tata Group की टीसीएस के नेट प्रॉफिट में जून तिमाही में 4.61 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और मुनाफा 13,349 करोड़ रुपये रहा है.

    RIL समेत ये निवेशक भी मौज में
    न सिर्फ टीसीएस, बल्कि प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक ICICI Bank का मार्केट कैपिटल भी बढ़कर 10.34 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है और पांच दिन में बैंक के निवेशकों ने 29,062 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू 23,885 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 17.95 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

    इसके अलावा Bajaj Finance Market Cap में 21,946 करोड रुपये का उछाल आया और ये 6.57 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप (SBI MCap) करीब 7,338 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी लेकर 9.64 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा.

    इन कंपनियों ने डुबोया पैसा
    जहां ऊपर बताई गई पांच कंपनियों ने अपने निवेशकों की कमाई कराई, तो वहीं Sensex Top-10 Firms में शामिल जिन पांच कंपनियों ने निवेशकों का पैसा बीते सप्ताह डुबोया, उनमें L&T सबसे आगे रही. इसका मार्केट कैप करीब 18,098 करोड़ रुपये कम होकर 5.25 लाख करोड़ रुपये पर आ गया.

    इसके अलावा देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी की मार्केट वैल्यू (LIC Market Cap) 12,081 करोड़ रुपये के आसपास गिरावट लेकर 5.48 लाख करोड़ रुपये रह गई. टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल को भी नुकसान उठाना पड़ा और इसकी मार्केट वैल्यू 7,706 करोड़ रुपये टूटकर 11.91 लाख करोड़ रुपये, जबकि HDFC Bank Market Cap 7,085 करोड़ रुपये कम होकर 12.62 लाख करोड़ रुपये रह गया. HUL MCap में 1,222 करोड़ की गिरावट आई और ये 5.04 लाख करोड़ रुपये रह गई.

    मुकेश अंबानी की कंपनी नंबर-1
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट देखें, तो बीता सप्ताह भी मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Industries के नाम रहा. टॉप-10 में ये पहले पायदान पर काबिज रही, जबकि इसके बाद क्रमश: HDFC Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank, SBI,TCS, Bajaj Finance, LIC, L&T और HUL का स्थान रहा.

    News Desk

    Related Posts

    Hyundai का बड़ा धमाका! एक साथ लॉन्च हुई Creta, Creta Electric और Alcazar के Lounge Edition

    September 10, 2026

    Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo भारत में लॉन्च, कीमत ₹2.99 लाख; जानें खास फीचर्स

    September 10, 2026

    Xiaomi SkyNomad N90 Max: सिंगल चार्ज में 1700KM से ज्यादा रेंज, 7-सीटर SUV में सीटें बनेंगी बेड जैसी

    September 10, 2026

    Skoda-JSW Deal: बदलने वाली है कंपनी की किस्मत! भारतीय बाजार में मिलेगा बड़ा लोकल पार्टनर, जल्द हो सकता है करार

    September 10, 2026

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex-Nifty में तेज गिरावट; जानें क्या है वजह

    September 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: शहीद स्मारक पहुंचकर CM धामी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- वीरों का बलिदान सदैव रहेगा स्मरणीय…..

    September 10, 2026

    पैकेज्ड फूड लेबलिंग में देरी पर SC सख्त, FSSAI से मांगा जवाब; नमक-सोडियम डेटा पर उठे सवाल

    September 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.